Author: azad sipahi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव प्रचार में बढ़ती हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर केंद्रीय बलों की तैनाती की रूपरेखा आखिरकार राज्य चुनाव आयोग ने तैयार कर ली है। आयोग ने केंद्र सरकार को पत्र भेजा है। इसमें बताया गया है कि सबसे अधिक केंद्रीय बलों की तैनाती मुर्शिदाबाद जिले में होगी। यहां राजनीतिक संघर्ष की सबसे अधिक घटनाएं घटी हैं। इसके अलावा 19 राज्यों की पुलिस को भी चुनाव सुरक्षा के लिए बुलाया गया है। मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की 45 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। पूर्व मेदिनीपुर और हावड़ा जिलों में केंद्रीय बलों की 37 कंपनियां तैनात…

Read More

मॉस्को। प्रशांत महासागर के ऊपर रूस का एक मिग-31 लड़ाकू विमान प्रशिक्षण अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार दो पायलट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। बचाव दल विमान के चालक दल के दो सदस्यों की तलाश कर रहा है। सेना ने कहा है कि विमान में हथियार नहीं थे। इसने तुरंत कोई और विवरण नहीं दिया और यह भी नहीं बताया कि दुर्घटना का कारण क्या हो सकता है। मिग-31 दो सीट वाला दोहरे इंजन से सुसज्जित सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है, जिसे लंबी दूरी से दुश्मन के विमानों और क्रूज मिसाइलों को रोकने…

Read More

अरघा से होगा जलाभिषेक, भक्तों के स्वागत के लिए तैयार बाबा नगरी आजाद सिपाही संवाददाता देवघर। महादेव के प्रिय सावन महीने की शुरूआत मंगलवार को गयी। देवघर बाबा नगरी में भक्तों का उत्साह नजर आने लगा है। यहां कांवरियों की भीड़ दिखने लगी है। सुल्तानगंज में पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। बाबा अजगैवीनाथ मंदिर में भी हजारों श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। कई प्रदेश के कांवरिया गंगा जल लेकर बाबाधाम जाने के लिए सुल्तानगंज पहुंचे हैं। केसरिया वस्त्र धारी शिव भक्तों और बोल बम के जयकारे से सुल्तानगंज का माहौल पूरी तरह…

Read More

प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जल्द दुनिया में भारत को विश्व की महाशक्ति बनाएगी। यह बात केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में राजस्थान के विभिन्न जिलों में 5 हजार 625 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश ने विकास के नये आयामों को छुआ है, जिसकी चर्चा विदेशों में भी छाई रहती है। आज भारत विश्व के अग्रणी देशों में है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति उसकी जाति से बड़ा नहीं होता है, उसके गुणों से बड़ा…

Read More

सैन फ्रांसिस्को। खालिस्तान समर्थकों ने यहां भारतीय वाणिज्य दूतावास को आग के हवाले कर दिया। हालांकि स्थानीय अग्निशमन विभाग की तत्परता से इमारत को सुरक्षित बचा लिया गया। सैन फ्रांसिस्को औपचारिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य का प्रमुख सांस्कृतिक और वाणिज्यिक केंद्र है। खालिस्तान समर्थकों ने दो जुलाई को दूतावास को राख के ढेर में तब्दील करने की कायराना हरकत की। इस घटना में कोई बड़ी क्षति या कर्मचारियों को नुकसान नहीं पहुंचा है। आग को समय रहते बुझा लिया गया। स्थानीय, राज्य और संघीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। अमेरिका के विदेश विभाग ने…

Read More

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में सात रुपये का इजाफा किया है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें मंगलवार से लागू हो गई हैं। इंडियन ऑयल के वेबसाइट के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 1,773 रुपये से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1882.50 रुपये हो गया। यह पहले 1875.50 रुपये था। मुंबई में इसकी कीमत 1732 रुपये और चेन्नई में 1944 रुपये प्रति सिलेंडर हो…

Read More

-विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा, ओटावा में आठ जुलाई को भारतीय उच्चायोग के सामने प्रस्तावित खालिस्तान फ्रीडम रैली अस्वीकार्य ओटावा। कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की भारत विरोधी गतिविधियों ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सरकार की नाक में दम कर दिया है। कनाडा में इस समय भारत विरोधी पोस्टर्स चर्चा में हैं। इनमें लिखा है ‘किल इंडिया’। इन पोस्टर्स में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और टोरंटो में भारत की महावाणिज्य दूत अपूर्वा श्रीवास्तव पर खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया है। इस बीच खालिस्तान समर्थक संगठनों ने ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग के समक्ष आठ जुलाई को खालिस्तान…

Read More

मथुरा। सोमवार देर शाम मथुरा पहुंचे मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा इस बार मध्य प्रदेश में 200 सीटों से ज्यादा जीतेगी। इस दौरान भाजपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सोमवार की देर शाम ट्रेन से मथुरा पहुंचे। यहां से वह काफिले के साथ वृंदावन में रंगनाथ मंदिर के पूर्वी द्वार के समीप स्थित गुरु जी के आश्रम पर पहुंचे। इसके बाद आश्रम के महंत गुरु बाल मुकुंद महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने भेंट भी दी। आश्रम में गुरु पूजन करने के बाद गृह मंत्री कुछ समय के…

Read More

रांची। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी ने सोमवार को होटवार स्थित बिरसा मुंडा जेल में पूछताछ की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस पूछताछ के दौरान ईडी के अधिकारियों ने दिनेश गोप का राजनेताओं के साथ संबंध और लेवी के पैसे को कहां-कहां निवेश किया है, इस मामले में पूछताछ की। लेवी के जरिये वसूले गए पैसे को शेल कंपनियों के निवेश करने के बारे में भी पूछताछ की। रांची और उसके आसपास उसने जमीन में पैसे निवेश करने की बात कही है। ईडी के अधिकारी ने दिनेश गोप से यह भी पूछा कि किन-…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पांच जुलाई को राज्य को 206 नयी एंबुलेंस की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी नयी योजनाओं का शुभारंभ और कई मोबाइल ऐप की लांचिंग करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नामकुम स्थित परिसर से मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर इन एंबुलेंस को रवाना करेंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन नयी एंबुलेंस की खरीद करीब साल भर पहले ही हो चुकी थी। तब से अब तक ये स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में खड़ी थीं। इन नयी एंबुलेंस का उपयोग जल्द शुरू करने की मांग बजट सत्र के दौरान विधानसभा में भी उठायी गयी थी। नयी…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर शहबाज शरीफ सरकार पर निशाना साधते हुए जेल में डालने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सामने जो कुछ भी घटा वह उनकी गिरफ्तारी की साजिश की शुरुआत थी। इमरान खान ने यह बात पाकिस्तानी आवाम को संबोधित करते हुए अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के सभी मामलों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान ने कि झूठे आरोपों के आधार पर उन्हें कैसे गिरफ्तार करने की साजिश रची…

Read More