Author: azad sipahi

किशनगंज। जिला के टेढागाछ प्रखंड के समाजसेवी शाह आलम ने गुरुवार को आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम के निज निवास जोकी शीशोना में मिल कर फुलों का गुलदस्ता भेट किया एवं अपनी क्षेत्र टेढागाछ प्रखंड की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुलाकात के बाद समाजसेवी शाह आलम ने बताया कि मंत्री जी को बहादुरगंज से टेढागाछ जाने वाली मुख्य सड़क चौरीकरण कराने हेतू मांग की गई है। साथ में हर वर्ष बाढ़ की पानी से दर्जनों गांव प्रभावित होता है और सैकड़ों परिवार के लोग बाढ़ की पानी आने पर घर से बेघर हो जाते है। कुछ ऐसे परिवार हैं…

Read More

-बालू लदे ट्रक चालक ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर -पुलिस ने ट्रक को किया जब्त, चालक फरार पूर्वी चंपारण।जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के भोला चौक के समीप चैलाहां जटवा मार्ग पर एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार बालू लदे ट्रक की ठोकर से बाइक सवार तीनों की मौत हुई है। स्थानीय मुखिया आदिल राणा ने बताया तीनो मृतक पचरूखा मध्य पंचायत के गोबरी गांव के वार्ड न.2 निवासी है।उन्होने बताया कि मृतक शेख लड्डु (27) पुत्र शेख अकलू अपनी मां आस्मां खातून(60) और अपनी…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को पार्टी ने नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। उनके अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से कन्हैया कुमार को एनएसयूआई का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में बिहार के बेगुसराय से चुनाव लड़ाया था। हालांकि उनको हार का सामना करना पड़ा था। कन्हैया कुमार वर्ष 2015 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के अध्यक्ष पद…

Read More

-‘रोजगार विनिमय सांख्यिकी-2023’ की रिपोर्ट -रोजगार के उचित अवसर मुहैया कराकर वर्ष 2002 से गुजरात लगातार प्रथम गांधीनगर/अहमदाबाद। रोजगार कार्यालयों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के मामले में गुजरात वर्ष 2002 से लगातार देश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। गुजरात ने इस परिपाटी को इस वर्ष भी बरकरार रखा है। राज्य के श्रम एवं रोजगार मंत्री बलवंत सिंह राजपूत ने केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से प्रतिवर्ष जारी की जाने वाली रिपोर्ट के हवाले से कहा कि गुजरात के लिए यह गर्व की बात है कि ‘रोजगार विनिमय सांख्यिकी-2023’ की रिपोर्ट के अनुसार…

Read More

रांची। ईडी ने अवैध खनन मामले में गिरफ्तार साहिबगंज के पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा को गुरुवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया। ईडी के अधिवक्ता ने कृष्णा साहा से पूछताछ के लिए सात दिनों की रिमांड ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत से मांगी। ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड की मंजूरी दी। उल्लेखनीय है कि ईडी ने बुधवार को लंबी पूछताछ के बाद कृष्णा साहा को देर रात गिरफ्तार किया था। एक जुलाई को कृष्णा साहा को ईडी ने समन भेजकर रांची के क्षेत्रीय कार्यालय…

Read More

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 अब 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को ट्वीट के माध्यम से साझा की। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 मिशन श्रीहरि कोटा से 14 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसरो प्रमुख सोमनाथ के अनुसार चंद्रयान-3 मिशन के तहत इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा। चंद्रयान -3 धरती के नेचुरल उपग्रह चंद्रमा की सतह पर उतरेगा और कई प्रकार की जांच करेगा। इसमें एक आर्बिटर एक लैंडर और एक रोवर है। इस बार इसरो का पूरा…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को जापान-भारत एसोसिएशन (जेआईए) के अध्यक्ष और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से मुलाकात की। सुगा 100 से अधिक सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की यात्रा पर हैं, जिसमें सरकारी अधिकारी, कीडैनरेन (जापान बिजनेस फेडरेशन) और सांसदों के “गणेश नो काई” समूह के सदस्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सुगा का जेआईए के अध्यक्ष के रूप में पहली भारत यात्रा पर स्वागत किया। नेताओं ने निवेश और आर्थिक सहयोग,…

Read More

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ टिफिन बैठक करेंगे। बरेका गेस्ट हाउस में आयोजित इस बैठक को लेकर अभी से कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। बैठक में वाराणसी महानगर के कुल 118 से 120 पार्टी पदाधिकारी, पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। सिगरा गुलाबबाग स्थित पार्टी कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने गुरुवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी। दिलीप सिंह ने कहा कि अमेरिका में पूरी दुनिया को शांति का संदेश देने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत के हितों से जुड़े कई…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिकी सुरक्षा परिषद के सदस्य कर्ट कैंपवेल ने कहा है कि हाल ही में सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में खालिस्तान समर्थकों का हमला बेहद अफसोसजनक घटना है। अमेरिका भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। कैंपवेल अमेरिकी सुरक्षा परिषद के इंडो-पैसिफिक मामलों के समन्वयक भी हैं। उन्होंने कहा-‘ हम भारतीय अधिकारियों, स्थानीय कानून प्रवर्तन के साथ निकट संपर्क में हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं कि भारतीय राजनयिक समुदाय यहां सुरक्षित महसूस करें और अपना काम जारी रखें।’ उल्लेखनीय है कि खालिस्तान समर्थकों ने दो जुलाई को एक वीडियो…

Read More

– राष्ट्रपति जेलेंस्की ने युद्धरत क्षेत्रों के दौरे में जवानों से की मुलाकात कीव। सोलह महीने से अधिक समय से रूसी आक्रमण का सामना कर रहे यूक्रेन ने पश्चिमी देशों को जवाबी हमले में विलंब के लिए जिम्मेदार ठहराया है। युद्धरत क्षेत्रों के दौरे पर गए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जवानों से मुलाकात के बाद कहा है कि पश्चिमी देशों की ओर से हथियारों की धीमी आपूर्ति के कारण जवाबी कार्रवाई करने में चार महीने लग गए। यूक्रेन पर रूस ने पिछले साल फरवरी में हमला किया था। सोलह महीने से अधिक समय से यूक्रेन इस हमले का…

Read More

वाशिंगटन। भारत-अमेरिकी रिश्तों की मजबूती के बीच अमेरिका ने माना है कि वह मानवाधिकार के मसले पर भारत को ज्ञान नहीं दे सकता। अमेरिका ने साफ कहा है कि हर देश की चुनौतियां और परेशानियां होती हैं, और उनमें भारत ही नहीं अमेरिका भी शामिल है। अमेरिका और भारत के रिश्तों की मजबूती अब दिखने लगी है। दोनों देशों के बीच सहयोग के बीच भारत में मानवाधिकारों के मसले पर सवाल भी खड़े किये जाते हैं। अब इस पर अमेरिका की ओर से सीधा जवाब आया है। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि मानवाधिकार के मसलों पर उठ रहे…

Read More