Author: azad sipahi

हेमन्त सोरेन ने 2550 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र रांची, 22 जून (हि.स.)। मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को 2550 युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र बांटा। इसके तहत पंचायती राज, राजस्व, वित्त एवं खाद्य आपूर्ति विभाग अंतर्गत पदों पर नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार इतनी संख्या में एक साथ युवाओं को नियुक्ति राज्य सरकार कर रही है। इससे पहले भी कई युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। उन्होंने कि सरकार बनने से पहले जो वादे किए गए, उसे सरकार पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री ने…

Read More

गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने ली भाजपा की सदस्यता गिरिडीह। जिले के झंडा मैदान में गुरुवार को आयोजित जनसभा में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उन्हें सदस्यता दिलाई।जनसभा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोडरमा के पूर्व सांसद स्व. रीतलाल प्रसाद वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही प्रसिद्ध सरोद वादक मोर मुकुट केडिया बंधु के आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज के अंतिम…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र ने सरकारी कर्मचारियों के लिए मौजूदा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में संभावित बदलाव संबंधी मीडिया रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि इसकी समीक्षा के लिए वित्त सचिव की अध्यक्षता वाली समिति फिलहाल हितधारकों से परामर्श की प्रक्रिया में है। समिति ने अभी तक इसकी रिपोर्ट को अंतिम रूप नहीं दिया है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि सोमनाथन समिति संबंधित हितधारकों के साथ विचार-विमर्श की प्रक्रिया में है। यह समिति अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल में सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन योजना की समीक्षा करने…

Read More

रांची। सदर थाना पुलिस ने छह लोगों की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार आरोपित मधुमिता सरकार को कोलकाता से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गुरुवार को रांची पहुंची। इसके बाद न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की अदालत में प्रस्तुत किया , जहां से उसे न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल) भेज दिया गया। इससे पूर्व सेना में डॉक्टर रहे सुकांतो सरकार और उनके घर के पांच सदस्यों की एक साथ आत्महत्या करने के मामले में घर की बहू मधुमिता सरकार को रांची पुलिस ने सात साल बाद गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस की जांच में मधुमिता सरकार को ही घर के…

Read More

नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया (एआई) के एक पायलट का लाइंसेंस एक साल के लिए निलंबित कर दिया है। डीजीसीए ने एयर इंडिया पायलट के खिलाफ तीन जून को चंडीगढ़-लेह फ्लाइट के कॉकपिट में अपनी महिला मित्र को जाने की इजाजत देने के लिए ये कार्रवाई की है। डीजीसीए ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-458 के पायलट का लाइसेंस एक साल के लिए निलंबित किया गया है। साथ ही इस फ्लाइट के को-पायलट का लाइसेंस एक महीन के लिए सस्पेंड किया गया है, क्योंकि उसने अनधिकृत व्यक्ति को…

Read More

वाशिंगटन। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरे को लेकर जबर्दस्त उत्साह के बीच पहली बड़ी घोषणा हुई है। पता चला है कि भारत और अमेरिका के बीच सशस्त्र ड्रोन खरीद पर बड़ा सौदा किया गया है। व्हाइट हाउस ने इस सौदे को ‘मेगा डील’ करार दिया है। जोरदार स्वागत के बीच वाशिंगटन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच व्यक्तिगत व उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ताएं होनी हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के रिश्तों पर कई घोषणाएं भी की जानी हैं। इसके लिए मोदी और बाइडन…

Read More

बीजिंग। चीन के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र निंग्जिया के एक रेस्टोरेंट के गैस टैंक में जोरदार विस्फोट से 31 लोगों की मौत हो गयी। घटना में सात लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कड़ी सुरक्षा जांच के आदेश दिए हैं। मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निंग्ज़िया हुई स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी यिनचुआन में एक व्यस्त सड़क पर लोग ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों की पूर्व संध्या पर इकट्ठा हो रहे थे। इसी मार्ग पर स्थित एक रेस्टोरेंट में भी भारी भीड़ थी। उसी समय रेस्टोरेंट…

Read More

जम्मू। विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने तथा श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 जून को जम्मू-कश्मीर के अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। जम्मू शहर के त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के साथ ही गृहमंत्री अमित शाह के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत होगी। गृहमंत्री 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सुबह सवा 11 बजे सीधे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह शहर के भगवती नगर में रैली को संबोधित करने…

Read More

– जेट इंजन निर्माण तकनीक हस्तांतरित करने के इस ऐतिहासिक रक्षा सौदे की होगी घोषणा – एचएएल जीई एयरोस्पेस के सहयोग से लड़ाकू विमानों के लिए जीई-एफ 414 इंजन बनाएगा नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका दौरे के बीच लड़ाकू जेट इंजन बनाने के लिए भारत में प्लांट लगाने की डील फाइनल हो गई है। अब अमेरिकी कंपनी जीई एयरोस्पेस के सहयोग से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) भारत में ही लड़ाकू विमानों के लिए जीई-एफ 414 इंजन बनाएगा, जिससे भारत के फाइटर जेट्स को आधुनिक इंजन मिल जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के साथ बैठक के दौरान भारत को जेट…

Read More

गिरिडीह (झारखंड)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ वर्षों का कार्यकाल देश के 130 करोड़ देशवासियों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। इन नौ वर्षों में देश की तस्वीर और तकदीर बदली है, जिसकी सराहना विश्व समुदाय कर रहा है। वे गुरुवार को झारखंड के गिरिडीह में भाजपा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा अध्यक्ष ने विगत नौ सालों के दौरान देश में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना काल के पश्चात विश्व के कई देश घोर आर्थिक संकट…

Read More

रांची। भारतीय रेलवे के आईआरसीटीसी की ओर से ‘देखो अपना देश’ के तहत ‘भारत गौरव ट्रेन’ 11 अगस्त को चलेगी। यह यात्रा 10 रात और 11 दिनों की होगी। यह ट्रेन हरिद्वार, ऋषिकेष, माता वैष्णो देवी, अमृतसर, आगरा, मथुरा, वृंदावन और अयोध्या का भ्रमण कराते हुए 21 अगस्त को लौट आएगी। ये ट्रेन 11 अगस्त को कोलकाता से चलकर मेचेदा, खड़गपुर, मिदनापुर, बांकुरा, पुरुलिया होते हुए रांची पहुंचेगी। रांची से यह ट्रेन झारखंड के बोकारो, धनबाद, हजारीबाग रोड, कोडरमा होते हुए गया की ओर चली जाएगी। भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए…

Read More