Author: azad sipahi

वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंग्टन स्थित एक चारमंजिला लॉज में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। वेलिंग्टन फायर ऐंड इमरजेंसी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर निक पायट ने कहा कि लॉज में 52 लोग फंसे हुए हैं। पुलिस ने कहा कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। आग की लपटों से घिरा वेलिंग्टन स्थित लोफर्स लॉज लोगों के रहने के लिए एक सस्ती जगह है। इसमें कुल 92 कमरे हैं।

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर खड़के को बधाई दी। दोनों के बीच वर्तमान और भविष्य के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हुई।

Read More

कोडरमा। विनोबा भावे विश्वविद्यालय से कोडरमा जिले का एक मात्र अंगीभूत जेजे कॉलेज की लापरवाही से सैंकड़ों छात्र का भविष्य अंधकार में चला गया। विरोध में सोमवार को जमकर हंगामा किया और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि सैंकड़ोे छात्र कॉलेज की लापरवाही की वजह से सेमेस्टर 1 में फेल हो गए। छात्र मायूस है और अपने भविष्य को लेकर चिंतित है।दरअसल, सेमेस्टर 1 का रिजल्ट 5 मई को हुआ था। लेकिन जेजे कॉलेज के करीब 350 छात्र छात्राएं फेल हो गए। ज्यादातर छात्रों को वाइवा एग्जाम में अनुपस्थित कर दिया गया है। जबकि छात्रों…

Read More

हटिया ग्रिड में आयी खराबी, दो घंटे बंद रही बिजली कई क्षेत्रों में बिजली संकट, जेबीवीएनएल मुख्यालय भी रहा अंधेरे में आजाद सिपाही संवाददाता रांची। सोमवार दोपहर को अचानक आयी आंधी ने राजधानी की बिजली व्यवस्था को तहस-नहस कर दिया। करीब सात-आठ मिनट की आंधी के कारण पूरे शहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। हटिया ग्रिड में करीब दो बजे सीटी ब्लास्ट कर गया। तीनों पावर ट्रांसफार्मर अचानक बैठ गये? नतीजा यह हुआ कि इस भीषण गर्मी में लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। करीब दो घंटे तक पूरे शहर में बिजली बंद रही। यहां तक कि जेबीवीएनएल मुख्यालय…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में पार्टी की एक दिवसीय कार्यसमिति की बैठक महिलौंग सरला बिरला स्कूल परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को आयोजित है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री, मुख्यालय प्रभारी एवं महासंपर्क अभियान के संयोजक डॉ प्रदीप वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई, विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का सांगठनिक विस्तार सहित आगामी महासंपर्क अभियान के संबंध में…

Read More

रांची। रांची नगर निगम ने ऐसे लोगों को चेतावनी दी है, जिन्होंने वाटर कनेक्शन तो ले लिया है, लेकिन मीटर नहीं लगा रखा है। अपर नगर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन ने भवन मालिकों से कहा है कि वे स्वेच्छा से 31 जुलाई तक अपने घर में वाटर मीटर लगा लें। ऐसा नहीं करने पर वाटर कनेक्शन को अवैध घोषित करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। 31 जुलाई तक हर उपभोक्ता को कंज्यूमर नंबर के साथ मीटर का फोटो व्हाट्सएप नंबर 6206799753 पर भेजना होगा। इसके बाद बिल वाटर मीटर के आधार पर ही जनरेट किया जाएगा। रांची नगर निगम क्षेत्र में…

Read More

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) रांची के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके लिए राष्ट्रपति भवन से मंजूरी मिल गयी है। इस समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति 25 मई को रांची आ रही हैं। समारोह में बीटेक और एमटेक के 2019-23 के करीब 120 विद्यार्थी डिग्री हासिल करेंगे। समारोह में राष्ट्रपति के हाथ से विषयों के टॉपर्स को मेडल दिया जाएगा। यह दीक्षांत समारोह पहले जून में होना था, लेकिन राष्ट्रपति के मई में झारखंड आगमन के कार्यक्रम को देखते हुए इसे पहले किया गया है। समारोह में बीटेक के दो ब्रांच…

Read More

मेदिनीनगर। पलामू जिले में एक आदिवासी युवती का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाने और उसके साथ मारपीट किये जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूर्व पंचायत समिति सदस्य पच्चू राम, वार्ड सदस्य बालेश्वर उरांव एवं कन्हाई उरांव सहित चार को पूछताछ के लिए थाना ले गई है। युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि उसके साथ जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद से युवती डरी हुई है और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। पाटन थाना की पुलिस ने बताया कि…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि कठिन शब्दों में ड्राफ्ट किया हुआ कानून हमेशा विवाद खड़ा करता है। कानून जितना सरल और स्पष्ट शब्दों में लिखा होता है, उतना ही अविवादित होता है। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने सोमवार को संसद भवन परिसर में विधायी प्रारूपण पर आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अदालत को हस्तक्षेप करने का मौका न मिले, ऐसा कानून बनाना अच्छे कानून के ड्राफ्टिंग का मॉडल है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य सरल और स्पष्ट भाषा में कानून को ड्राफ्ट करने का होना चाहिए। शाह ने…

Read More

– पांच दिन की जनसंघर्ष यात्रा के समापन पर पायलट ने जयपुर में जनसभा को संबोधित किया जयपुर। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सोमवार को अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सरकार के सामने तीन मांगे रखीं और कहा कि इस महीने के आखिर तक यदि ये मांगें नहीं मानी गईं, तो पूरे प्रदेश में हम आंदोलन करेंगे। पांच दिन की जनसंघर्ष यात्रा के समापन पर जयपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पायलट ने तीन मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि मेरी पहली मांग है…

Read More

रांची। झारखंड को झुलसा देने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों से 16 मई से कुछ दिन तक राहत मिल सकती है। इस समय राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे। रांची मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने सोमवार को बताया कि 16 मई से 19 मई तक झारखंड सहित आसपास के राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मेघ गर्जना भी हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। तेज हवा भी चल सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट…

Read More