Author: azad sipahi

मुंबई। महाराष्ट्र में अकोला के पुराने शहर क्षेत्र में शनिवार देररात विवादित पोस्ट को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद आगजनी और पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में 10 लोग घायल हो गए। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी हैं। रामदास पेठ पुलिस स्टेशन की टीम ने इस मामले में अब तक 26 लोगों को हिरासत में लिया है। गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अकोला के पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने बताया कि शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। स्थिति अब नियंत्रण में है।…

Read More

बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों की आज (रविवार) होने वाली बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। कर्नाटक के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक शाम करीब साढ़े पांच बजे होगी। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के साथ वापसी करते हुए कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को दक्षिण भारत में उसके एकमात्र गढ़ से सत्ता से दूर कर दिया है। कांग्रेस ने शनिवार को स्पष्ट बहुमत के आंकड़े से अधिक सीटें हासिल कर लीं। कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा में 135 सीटें…

Read More

बेगूसराय। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठ साल पहले पीएम सुरक्षा बीमा योजना और पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना शुरू कर गरीबों के जीवन में वह क्रांति ला दी, जिसकी कल्पना भी नहीं थी। यह योजनाएं नागरिक कल्याण के लिए समर्पित है। जो अप्रत्याशित घटना और वित्तीय अनिश्चितताओं से जीवन को सुरक्षित करने की आवश्यकता को पूरा कर रही है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि देश के असंगठित वर्ग के लोग आर्थिक रूप से सुरक्षित रहें। इसके साथ ही सरकार ने वृद्धावस्था की जरूरतों को पूरा करने में मदद के लिए अटल पेंशन योजना (एपीवाई) भी शुरू की। यह…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के आए परिणाम के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होता तो बसपा मेयर चुनाव जरूर जीतती। बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा कि उप्र निकाय चुनाव में भाजपा ने साम, दाम, दण्ड, भेद आदि अनेकों हथकण्डों के इस्तेमाल किया है। साथ ही साथ इनके द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से बसपा चुप होकर बैठने वाली नहीं है, बल्कि वक्त आने पर इसका जवाब भाजपा को जरूर मिलेगा। आगे उन्होंने कहा कि तमाम…

Read More

– मुरादाबाद जनपद की 11 निकाय सीटों में सिर्फ एक पालिका परिषद व एक नगर पंचायत में चली सपा की साइकिल – मुरादाबाद नगर निगम के 70 वार्डों में सिर्फ तीन वार्डों में समाजवादी पार्टी को मिली जीत मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) का गढ़ कहे जाने वाले मुरादाबाद जनपद में समाजवादी पार्टी के एक सांसद और पांच विधायक मिलकर भी स्थानीय निकाय चुनाव में साइकिल को नहीं दौड़ा पाए। अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मुरादाबाद से सपा सांसद डॉ. एसटी हसन लोकसभा में समाजवादी पार्टी संसदीय दल के नेता भी हैं। मुरादाबाद के 11 निकायों में…

Read More

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा सरकार में हुए भ्रष्टाचार तथा पेपरलीक मामले को लेकर 11 मई को अजमेर से शुरू हुई पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की यात्रा राजधानी जयपुर शहर की सीमा के नजदीक पहुंच रही है। जन संघर्ष यात्रा के चौथे दिन रविवार को सुबह नौ बजे पदयात्रा जयपुर जिले के महला से शुरू हुई। यात्रा का पहला चरण करीब 11 बजे दहमीकला में पूरा हो गया है। अब दहमीकला में दिन का विश्राम होगा। यात्रा दूसरे फेज में दहमीकला से महापुरा के लिए शाम चार बजे रवाना होगी। यात्रा के चौथे दिन की शुरुआत में सुबह से ही…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत पर कांग्रेस पार्टी को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने भाजपा समर्थक मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक जोश…

Read More

कोलकाता। कोलकाता के एक कार्यक्रम में परफॉर्म करने पहुंचे मशहूर फिल्म अभिनेता सलमान खान ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर जाकर उनसे मुलाकात की। कालीघाट स्थित सीएम आवास पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने आवास के दरवाजे पर सलमान खान का इंतजार कर रही थीं। शाम 4:00 बजे के करीब कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान खान सीएम आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उत्तरीय ओढ़ाकर सलमान खान का स्वागत किया। मुख्यमंत्री आवास के पास बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए थे जिन्हें बांस के घेरे के चारों तरफ रोका गया था। सीएम ने भीड़ की तरफ इशारा किया, जिसके बाद…

Read More

मुंबई। देश के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर सेल में फर्जी विज्ञापन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस मामले की गहन छानबीन मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की साइबर ब्रांच कर रही है। सचिन तेंदुलकर ने अपनी शिकायत में कहा है कि ऑनलाइन उपभोक्ताओं को गुमराह करने के लिए उनके नाम, आवाज और फोटो का इस्तेमाल फर्जी विज्ञापन के लिए किया जा रहा है। उनके निजी सहायक ने फेसबुक पर एक तेल कंपनी का विज्ञापन देखा, जिसमें उनके चित्र , आवाज का उपयोग किया गया था। इस विज्ञापन में सचिन तेंदुलकर को उनके उत्पाद का…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तारी के बाद कानूनी राहत पाकर अपने लाहौर स्थित आवास पहुंच गए हैं। उन्होंने पुलिस पर जबरन रोकने का आरोप जड़ा है। इमरान खान को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने फौरी तौर पर रिहा करने के आदेश दिया। शुक्रवार को हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत प्रदान की। इस राहत के बाद इमरान शनिवार सुबह लाहौर के जमान पार्क स्थित अपने आवास पहुंचे। इस्लामाबाद से लाहौर तक जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। घर पहुंचे खान ने कहा कि इस्लामाबाद पुलिस ने उन्हें लाहौर न जाने देने के हर संभव प्रयास किए। दरअसल, जमानत दिए…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ता देख पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस जनता से किए सभी वादे को पूरा करेगी। यह राज्य की जनता की जीत है। कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार दोपहर को पत्रकारों से मुखातिब होते हुए राहुल गांधी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और राज्य की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने नफरत की दुकान बंद कर दी है। आगे उन्होंने कहा कि कर्नाटक की गरीब जनता ने पूंजीवादी शक्ति को हरा दिया है। हमने कर्नाटक का चुनाव मोहब्बत के साथ लड़ा और…

Read More