Author: azad sipahi

रांची। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका किस्कू की अदालत में कांके में किसान विरोधी आंदोलन में शामिल रहे भाजपा सांसद दीपक प्रकाश, कांके विधायक समरीलाल सहित 16 आरोपितों के खिलाफ आरोप गठित किया गया। मंगलवार को आरोप गठन के दौरान सभी आरोपितों को उनके खिलाफ लगे आरोप को पढ़कर सुनाया गया। सभी ने अपने खिलाफ लगे आरोप को गलत बताया। अब इस मामले में ट्रायल शुरू होगा। आरोपितों के तरफ से अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव ने पैरवी की। सांसद दीपक प्रकाश और विधायक समरी लाल सहित अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 188,269,270 और एपेडेमिक एक्ट के तहत आरोप…

Read More

-रुपये मूल्य में बॉन्ड जारी करने पर विचार करेगा एशियाई विकास बैंक: असकावा इंचियोन/नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को इंचियोन में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष मसात्सुगु असकावा के साथ द्विपक्षीय मसलों पर बातचीत की। सीतारमण और असकावा के बीच यह वार्ता एडीबी की 56वीं वार्षिक बैठक से इतर हुई। वित्त मंत्री ने इस मुलाकात के दौरान एडीबी अध्यक्ष से अधिक रियायती जलवायु वित्त के साथ भारत का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इसका भारत की आर्थिक और विकासात्मक प्रगति का क्षेत्रीय और विश्व स्तर पर बड़ा सकारात्मक प्रभाव हो सकता है।…

Read More

बेगूसराय, 02 मई (हि.स.)। बेगूसराय में शासन-प्रशासन की लाख प्रयास के बावजूद हर्ष फायरिंग का सिलसिला नहीं रुक रहा। सोमवार की रात बलिया थाना के भवानंदपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान चली ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। मृतका भवानंदपुर निवासी पवन पासवान की पत्नी झूना देवी है। परिजन ने बताया कि गांव में शंभू कुंवर की पुत्री की शादी थी। जिसमें वरमाला के समय रात करीब दो बजे गांव के ही दो युवक ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। जिसमें एक गोली झूना देवी के सिर में लग गई। गोली लगते ही घटनास्थल पर उसकी…

Read More

नई दिल्ली। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है। बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बाजार को बिकवाली का मामूली झटका भी लगा। लेकिन थोड़ी ही देर में खरीदारों ने दोबारा तेज खरीदारी करके शेयर बाजार को ऊंचाई पर पहुंचा दिया। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.56 प्रतिशत और निफ्टी 0.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। पहले एक घंटे के कारोबार में स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टेक महिंद्रा, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और यूपीएल के…

Read More

कराची। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में स्थित हिंगलाज माता के दर्शन के लिए दुनियाभर से सैकड़ों हिंदू परिवार पहुंचे हैं। इनमें भारत और पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले हिंदू श्रद्धालु भी हैं। मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एक हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। यहां तीन दिवसीय पौराणिक हिंगलाज माता महोत्सव सोमवार को शुरू हुआ है। कोरोनाकाल में दो साल तक यह महोत्सव स्थगित रहा। यह प्राचीन मंदिर लासबेला जिले के कुंड मलिर क्षेत्र में किर्थर पर्वत शृंखला की तलहटी में स्थित है। इसे हिंदू सभ्यता के सबसे प्रमुख तीर्थस्थलों…

Read More

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को सोमवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया। उन्हें उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने अपहरण एवं हत्या के एक मामले में दोषी करार देते हुए चार साल कारावास की सजा सुनाई थी। इस बारे में लोकसभा सचिवालय ने गुजरे कल (सोमवार) अधिसूचना जारी की। इसमें कहा गया है कि दोषी ठहराये जाने के परिणाम स्वरूप उत्तर प्रदेश के गाजीपुर संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले अफजाल अंसारी को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 और भारत के संविधान के अनुच्छेद 102…

Read More

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मेंटर गौतम गंभीर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। गंभीर और कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत स्तर 2 के अपराध को स्वीकार कर लिया है। कोहली और गंभीर के अलावा लखनऊ के गेंदबाज नवीन-उल-हक पर भी आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। नवीन-उल-हक ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 के तहत स्तर 1 के अपराध को स्वीकार…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के संचालन बोर्ड की 56वीं वार्षिक बैठक में भाग लेने चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आज सुबह दक्षिण कोरिया पहुंच गईं। वित्तमंत्री का दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत कुमार अमित ने इंचियोन हवाईअड्डे पर स्वागत किया। यह जानकारी वित्तमंत्री के कार्यालय ने दी। उनके कार्यालय ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण निवेशकों को भी संबोधित करेंगी और द्विपक्षीय बैठकों में शामिल होंगी। वित्तमंत्री के साथ एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी है। सीतारमण वैश्विक अर्थशास्त्रियों, एडीबी के सदस्य देशों के वित्तमंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगी। इसके अलावा वैश्विक उद्योग जगत के दिग्गजों…

Read More

कीव। रूस के साथ युद्धरत यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के एक ट्वीट ने भारतीयों को आहत कर दिया है। ट्वीट में मां काली की आपत्तिजनकतस्वीर शेयर किए जाने पर भारतीयों के विरोध के बाद यूक्रेन ने माफी मांगी है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने 30 अप्रैल को एक ट्वीट में धुएं के गुबार के बीच एक तस्वीर ट्वीट की थी। इस तस्वीर में गुबार के ऊपर एक तस्वीर दिख रही थी, जिसमें जीभ बाहर निकलने के साथ गले में खोपड़ियों की माला थी। सोशल मीडिया पर भारतीयों के रोष जताए जाने के बाद यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट हटा दिया।…

Read More

मुजफ्फरपुर (बिहार)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु में रात करीब 1:30 बजे झुग्गीनुमा घर में लगी आग में चार बहनों की जलकर मौत हो गई। चारों गहरी नींद में थी। स्थानीय पुलिस के मुताबिक आग तीन घरों तक फैल गई। इस दौरान नरेश राम की चार बेटियां 12 वर्षीय सोनी, आठ वर्षीय शिवानी ,पांच वर्षीय अमृता और तीन वर्षीय रीता की जलकर मौत हो गई। इसके अलावा राजेश राम और मुकेश राम के घर पर सो रहे करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए। उनका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। फिलहाल आग लगने का कारण…

Read More

रांची। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 10 मई से चलेगी। रेलवे ने आठ कोच वाली रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन हजारीबाग होते हुए चलाने की तैयारी की है। रांची-पटना जन शताबदी एक्सप्रेस जहां सात घंटे में दूरी तय करती है, वहीं रेलवे बाेर्ड की काेशिश है कि वंदे भारत ट्रेन छह घंटे में दूरी तय करे। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियाें के अनुसार अगर कोई तकनीकी समस्या नहीं आई तो 10 मई से इसे चलाने की तैयारी है। कोशिश यह है कि हावड़ा-भुवनेश्वर और रांची-पटना वंदे भारत एक साथ शुरू होंगी। दाेनाें ट्रेनों काे प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी हरी झंडी दिखाएंगे। रांची रेल…

Read More