नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआई) की थोक बिक्री अप्रैल में सात फीसदी बढ़कर 1,60,529 इकाई रही। कंपनी की घरेलू बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर नौ फीसदी बढ़कर 1,43,558 इकाई हो गई। एमएसआई ने सोमवार को एक बयान में कहा कि अप्रैल में उसकी कुल थोक बिक्री सात फीसदी बढ़कर 1,60,529 इकाई रही है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने डीलरों को 1,50,661 इकाइयां भेजी थी। कंपनी के मुताबिक उसकी घरेलू बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर नौ फीसदी बढ़कर 1,43,558 इकाई हो गई। कंपनी के मुताबिक इस दौरान ऑल्टो…
Author: azad sipahi
-विभिन्न विकास कार्यों पर मांगा प्रधानमंत्री का सहयोग और निर्देशन, आभार भी जताया -राज्य में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के उद्घाटन के लिए मांगा समय नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का प्रसाद, गंगा तुलसी, गंगोत्री, यमुनोत्री, अलकनंदा और मंदाकिनी का गंगाजल और रुद्राक्ष की माला भी भेंट की। साथ ही उत्तराखंड के विकास में उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया । करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास से सम्बन्धित…
– भाजपा और उसके सहयोगी दल ने कुल 81 बाजार समितियों पर वर्चस्व बनाया मुंबई। महाराष्ट्र में 236 बाजार उत्पन्न समिति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 67 बाजार समितियों पर विजय हासिल कर नंबर वन बन कर उभरी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 58 बाजार समितियों पर विजय हासिल करके दूसरे स्थान पर है। भाजपा और उसके सहयोगी दल शिवसेना (शिंदे गुट) को 14 बाजार समितियों पर जीत मिली हैं। भाजपा और उसके सहयोगी दल ने कुल 81 बाजार समितियों पर वर्चस्व बनाया है। इस चुनाव में महाविकास आघाड़ी के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 58, कांग्रेस को…
– युद्धाभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं में सकारात्मक सैन्य संबंधों का निर्माण – भारतीय सेना की बिहार रेजिमेंट के सैनिक भाग ले रहे हैं सामरिक अभ्यासों में नई दिल्ली। यूनाइटेड किंगडम में चल रहे द्विपक्षीय अभ्यास ‘अजेय वॉरियर’ के दौरान भारत और ब्रिटिश सेना के जवानों ने विभिन्न सामरिक अभ्यासों में एक-दूसरे से संयुक्त प्रशिक्षण हासिल किया। इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य सकारात्मक सैन्य संबंधों का निर्माण, एक-दूसरे की सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं को अपनाना और संयुक्त राष्ट्र शासनादेश के तहत शहरी और अर्ध-शहरी माहौल में एक साथ काम करने की क्षमता को बढ़ावा देना है। भारत और यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड) के बीच…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ याचिका पर सुनवाई हुई। इस याचिका में खान विभाग में मंत्री रहते हुए सोरेन ने खुद ही अपने रिश्तेदारों को लीज आवंटन करने का आरोप लगाया गया है। यह याचिका आरटीआई कार्यकर्ता एवं हाई कोर्ट के अधिवक्ता सुनील कुमार महतो ने दायर की है। इस मामले में राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं हो सका, जिस पर सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की। मामले की अगली सुनवाई अब 16…
खूंटी। पुलिस ने तपकरा क्षेत्र से दो लाख के इनामी और पीएलएफआई संगठन का जोनल कमांडर सुखराम गुड़िया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। बताया गया कि तपकरा में पानी टंकी निर्माण कार्य के पास गड़िया ने मजदूरों को धमकाया और उनसे मारपीट की थी। इस बीच किसी ने फोन पर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सुखराम गुड़िया के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और टीम बनाकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही सुखराम गुड़िया बाइक से भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।…
प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री के मन की बात को बनाया ऐतिहासिक रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के सामाजिक ताने-बाने को मजबूती देने, समाज को एक सूत्र में पिरोने और चरैवेति-चरैवेति-चरैवेति के संकल्प के साथ रविवार को 100वीं बार देश से मन की बात की। झारखंड भाजपा ने प्रधानमंत्री के मन की बात के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाया। मन की बात सुनने के लिए प्रदेश भाजपा ने राज्य के कुल 9000 स्थानों पर कैंप लगाया गया, जहां 10 लाख से अधिक लोगों ने पीएम के मन की बात का 100वां एपिसोड सुना। रांची में मन की बात कार्यक्रम को…
रांची। कांग्रेस से निष्कासित नेता आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता ने सामूहिक रूप से रविवार को राजकीय अतिथिशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की गणेश परिक्रमा करने वाले नेताओं को बोर्ड निगम में जगह देने की तैयारी है जबकि संगठन को सींचने वाले नेता निष्कासन का दंश झेल रहे हैं। तीनों नेताओं ने पार्टी के आलाकमान से मांग की कि राजेश ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर आदिवासी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाये, जिनकी अगुवाई में 2024 के चुनाव में पार्टी बेहतर कर सके। नेताओं कहा कि कांग्रेस…
रांची। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा ने महानगर कांग्रेस की नई कमेटी की घोषणा कर दी है। इसमें उपाध्यक्ष-14, कोषाध्यक्ष-1, महासचिव-46 सचिव-71, मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता-2, कार्यकारिणी सदस्य-41 एवं विशेष आमंत्रित सदस्य-42 तथा जिले के सभी अग्रणी संगठन के चेयरमैन को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हैं। इस अवसर पर महानगर मीडिया प्रभारी राज रूद्रा, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, राज कुमार नागवंशी, डॉ साजदा खातून, नंद किशोर प्रसाद उर्फ नंदू साहू, तारिक मुजुबी एवं प्रवक्ता विकास कुमार यादव उपस्थित थे। मौके पर मीडिया प्रभारी राज कुमार सिंह रूद्रा ने कहा कि इस कमेटी में पुराने, नये और सामाजिक…
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज में चुनावी जनसभा को किया संबोधित – भाजपा के ट्रिपल इंजन से होगा विकास, बनाइए फुल मेजॉरिटी का बोर्ड : योगी – सपा, बसपा और कांग्रेस का फेल इंजन जनता के पैसों पर डालता है डाका : योगी महराजगंज। पहले माफिया सीना तानकर चलता था और व्यापारी झुक कर, लेकिन आज व्यापारी सीना तानकर चलता है और अपराधी सिर झुकाकर। गले में तख्ती लटकाकर, जान की भीख मांगता है। सरकार बदलने पर कैसे परिवर्तन होता है, यह आज हर कोई महसूस कर सकता है। अब हमारे युवाओं को पहचान छिपाने की जरूरत नहीं होती…
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। बिल गेट्स ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि मन की बात कार्यक्रम में स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई है। यह कार्यक्रम लोगों को प्रेरित करने वाला है। ऐसे में वह प्रधानमंत्री मोदी को मन की बात कार्यक्रम की 100वीं कड़ी की पूर्व संध्या पर बधाई देते हैं। उल्लेखनीय है कि मार्च महीने में बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। इस…