संगम गार्डेन में जुटे एक दर्जन नेता, प्रदेश अध्यक्ष पर बोला हमला रांची। बोर्ड- निगम को लेकर कांग्रेस कोटे से सीएम को भेजे गये नामों की सूची के प्रकाश में आने के बाद कांग्रेस के कई वरीय नेता नाराज हो गये हैं। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक कर लगातार विरोध कर रहे हैं। पार्टी का एक खेमा अब दिल्ली का रुख करने का मन बना रहा है। ऐसे ही कांग्रेस के विक्षुब्ध नेताओं ने गुरुवार को मोरहाबादी के संगम गार्डन में बैठक कर विरोध जताया। कहा कि बाहरी नेताओं को सम्मान देने के चक्कर में पार्टी के लिए वर्षों से…
Author: azad sipahi
नई दिल्ली। अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत पंजीकृत सदस्यों की कुल संख्या 31 मार्च तक 5.20 करोड़ से ज्यादा हो गई। इसमें वित्त वर्ष 2022-23 में 1.19 करोड़ से ज्यादा नए सदस्य जुड़े हैं। इससे पिछले वित्त वर्ष में 99 लाख सदस्य इस योजना से जुडे थे। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि एपीवाई के तहत पंजीकृत सदस्यों की कुल संख्या 31 मार्च तक 5.20 करोड़ से ज्यादा हो गई। अबतक अटल पेंशन योजना में प्रबंधन के अंतर्गत कुल परिसंपत्ति 27,200 करोड़ रुपये से अधिक है। योजना के आरंभ होने के बाद अबतक इसने 8.69…
नई दिल्ली। लगातार तीन दिन की मजबूती के बाद गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी सुस्त पड़ते नजर आए। आज के कारोबार में सोना 49 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गया। इसी तरह चांदी की कीमत में आज प्रति किलोग्राम 21 रुपये की मामूली कमजोरी दर्ज की गई। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को सोना का अंतिम बंद भाव 60,431 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। आज के कारोबार में इस चमकीली धातु में प्रति 10 ग्राम 49 रुपये की कमजोरी दर्ज की गई, जिससे सोना फिसलकर 60,382 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक…
बाहुबली आनंद मोहन की जेल से रिहाई पर जी कृष्णैया की बेटी पद्मा ने कहा कि यह बहुत दुख भरी बात है। हमने तो बिल्कुल सोचा ही नहीं था, उनको रिलीज कर दिया जाएगा। वह आखिरकार बाहर ही गए हैं। हमने सुना है वह आगे जाकर चुनाव में उतरेंगे और अपनी पार्टी भी बना सकते हैं। नीतीश कुमार जी ने जो भी फैसला लिया है यह मुझे बिल्कुल अनफेयर लग रहा है। हम चाहते हैं कि इस फैसले पर दोबारा से विचार किया जाए। हम सुप्रीम कोर्ट को भी अपील कर रहे हैं। पीएम मोदी से रिक्वेस्ट है कि वह…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग को सीधी चेतावनी दी है। बाइडन ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु हमला किया तो किम जोंग के शासन का अंत हो जाएगा। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल इस समय अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं। दोनों राष्ट्राध्यक्षों की वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बाइडन ने कहा कि अगर उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो इसकी प्रतिक्रिया विनाशकारी होगी। उसे अपने शासन के अंत का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया का सुरक्षा कवच अमेरिका है।…
भोपाल। मप्र के दमोह को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। यहां दशकों से आकाशवाणी की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। क्षेत्रीय सांसद एवं भारत सरकार के जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल के विशेष प्रयास से यह संभव हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल को प्रातः 11.00 वर्चुअल माध्यम से दमोह के एफएम स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल की मौजूदगी में स्थानीय दूरदर्शन कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया है। दमोह में एफएम रेडियो स्टेशन की सौगात मिलने की सूचना से क्षेत्र के…
रांची। झारखंड में अब शिक्षकों की कमी दूरी हो जायेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभागीय सचिव के रवि कुमार के अनुसार शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। शिक्षकों की नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के माध्यम से होगी। उन्होंने बताया कि 2016 से चल रहे हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार चयनित शिक्षकों को अगले माह खेलगांव में मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। इसके तहत करीब नौ हजार शिक्षकों की नियुक्ति राज्य के विभिन्न…
रांची। राज्य सरकार ने मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एयर एंबुलेंस की सेवा शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री 28 अप्रैल को एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत करेंगे। इस सेवा के जरिए किसी भी मरीज को आपात स्थिति में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए देश के अन्य अस्पतालों में ले जाने की सुविधा मिलेगी। एयर एंबुलेंस की सेवा सभी मरीजों के लिए 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहेगी। यदि गंभीर मरीजों को सेवा का लाभ लेना है, तो उन्हें इसके लिए विमानन विभाग या डीसी से संपर्क करना होगा। इसके बाद तीन घंटे…
रांची। राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सचिवालय सहित सभी सरकारी कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने का निर्देश दिया है। इस संबंध में सभी विभागों को पत्र लिखा है। बायोमैट्रिक हाजिरी भी नियमित लगाने को कहा गया है। कई माध्यमों से यह शिकायत आ रही थी कि कई कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, जिस वजह से कामकाज प्रभावित हो रहा है। कोविड 19 के चलते राज्य में तीन साल से मैनुअल हाजिरी ही चल रही थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद एक अप्रैल 2023 से बायोमेट्रिक हाजिरी को अनिवार्य किया गया है।
नई दिल्ली/रोम। देश का निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में छह प्रतिशत बढ़कर 447 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में निर्यात 422 अरब डॉलर रहा था। देश का आयात भी 16.5 प्रतिशत बढ़कर 714 अरब डॉलर रहा, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 613 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि पेट्रोलियम, औषधि, रसायन तथा समुद्री उत्पादों के क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन से निर्यात अच्छा रहा है। वित्त वर्ष 2022-23 में निर्यात छह फीसदी…
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में गुरुवार की दोपहर भीषण अगलगी में करीब तीन सौ से अधिक घर जलकर राख हो गए। घटना चकिया सहायक थाना क्षेत्र के मल्हीपुर दक्षिणी पंचायत स्थित सिमरिया घाट बिंद टोली की है। इस घटना में जहां एक बच्चा झुलस कर घायल हो गया, वहीं करोड़ों की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर जब सभी लोग अपने-अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान वार्ड संख्या-12 में स्थित ट्रांसफार्मर से निकली बिजली की चिंगारी से शंभू महतो के फूंस की घर में आग लग गई। इसके बाद देखते ही…