रांची। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री गुप्ता का कथित अश्लील वीडियो विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। चैट मामले में विधायक सरयू राय रोज कुछ न कुछ नये खुलासे कर रहे हैं। सरयू राय ने ट्वीट कर कहा है कि बन्ना गुप्ता के साथ वीडियो चैट वाली वायरल महिला का पति महिंद्रा थार (जीप) लेकर पत्नी के सुर में सुर मिला सकता है। बन्ना गुप्ता के दिये गये उपनाम गोपीचंद जासूस को स्वीकार करते हुए सरयू ने ट्विटर पर लिखा है कि “गोपीचंद जासूस की खबर: चार दिन की मशक्कत के बाद बहुराष्ट्रीय दवा निर्माता कंपनी का एमआर मान…
Author: azad sipahi
कहा, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और कड़ी जुड़ी रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एयर एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और कड़ी जुड़ गई है। सरकार का प्रयास है कि सबके लिए स्वास्थ्य सेवा बराबर होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि मरीज की स्थिति काफी खराब हो जाती है और अस्पताल ले जाते वक्त वह दम तोड़ देता है। सरकार ने यह सुविधा इसलिए शुरू की है कि…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। लगातार गिरावट का सामना करने के बाद ग्लोबल मार्केट में आज मजबूती नजर आ रही है। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक 1.5 प्रतिशत से लेकर करीब 2.5 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार में भी आमतौर पर मजबूती का रुख बना रहा। वहीं, एशियाई बाजार भी आज मजबूत होकर कारोबार करते नजर आ रहे हैं। हालांकि भारत के अलावा शेष 9 एशियाई बाजारों में से 3 में मामूली गिरावट का रुख भी बना हुआ है। कंपनियों के बेहतर नतीजे की…
नई दिल्ली। स्वास्थ्य पर लोगों की जेब से होने वाले खर्च में कमी आई है। शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर कहा कि कुल स्वास्थ्य व्यय में आउट-ऑफ-पॉकेट व्यय 2014-15 में 62.6 प्रतिशत से घटकर 2019-20 में 47.1 प्रतिशत हो गया है। इसी अवधि के दौरान सरकारी स्वास्थ्य व्यय में काफी वृद्धि हुई। इसने करोड़ों गरीब और कमजोर परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवा को किफायती बना दिया है। बता दें कि हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (एनएचए) की रिपोर्ट जारी की। साल 2019-20 के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (एनएचए) अनुमानों के…
रांची। राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने वित्तीय वर्ष 2023 -24 में विभिन्न विभागों की योजनाओं के लिए प्रावधानित बजट राशि का आवंटन बिना विलंब 30 अप्रैल तक जरूरत अनुसार करने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी विभागों के प्रमुख सचिव प्रधान सचिव सचिव को पत्र लिखा है। मुख्य सचिव ने कहा है कि वर्तमान वित्त वर्ष के ढाई महीने एक अप्रैल 2023 से 15 जून 2023 मानसून प्रारंभ होने तक की अवधि में विकास की चालू योजना के कार्य करने में तेजी लाई जा सकती है, बशर्ते इसके लिए बिना विलंब राशि आवंटित…
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने गुरुवार शाम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स पर 32 रन से जीत दर्ज की. संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम इस जीत के साथा प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर आ गई है. वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके अब तीसरे स्थान पर खिसक गई है. इस सीजन यह दूसरा मौका था जब धोनी और संजू सैमसन का आईपीएल में आमना सामना हुआ. दोनों ही मौकों पर माही की टीम पर युवा संजू भारी पड़े. पहले चेपॉक स्टेडियम में जाकर राजस्थान ने चेन्नई…
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में गुरुवार को एसटीएफ एवं अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी बटोहिया मारा गया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। जबकि बेगूसराय पुलिस के तीन कर्मी चोटिल हुए हैं। अपराधी और पुलिस की यह मुठभेड़ सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के आकाशपुर में हुई है। मारे गए अपराधी की पहचान रामदीरी आकाशपुर निवासी विवेक कुमार उर्फ बटोहिया के रूप में की गई है। हत्या और रंगदारी सहित एक दर्जन से अधिक मामले में वांटेड बटोहिया पर बिहार एसटीएफ ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। बताया जा रहा है…
बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी के सरकार में समग्र उत्थान की गाथा लिखी जा रही है। पशुओं के लिए शुरू किया गया शार्ट सेक्स सीमेन एवं आईवीएफ तकनीक क्रांति का अग्रदूत बनेगा। गुरुवार को बेगूसराय में पूर्व महापौर उपेन्द्र प्रसाद सिंह के गौशाला में जिलेभर के किसानों के समक्ष दोनों तकनीक के डेमोस्ट्रेशन के दौरान उन्होंने यह बातें कही। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्र के पशुपालक के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह की पशुपालक दीदियां भी उपस्थित थी। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में सबसे पहले बेगूसराय…
नई दिल्ली। निजी क्षेत्र की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल की 5जी सर्विस देश के 3 हजार शहरों और कस्बों में पहुंच गई है। कंपनी का दावा है कि वह हर रोज 30-40 शहरों में अपनी 5जी सेवाएं शुरू कर रही है। एयरटेल ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि 27 अप्रैल को उसकी 5जी प्लस सर्विस अब भारत के तीन हजार शहरों और कस्बों में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने बताया कि देश के सभी प्रमुख शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों जम्मू के कटरा, केरल के कन्नूर, बिहार के पटना, तमिलनाडु में कन्याकुमारी, अरुणाचल प्रदेश…
नई दिल्ली। टाटा समूह की अगुवाई वाली एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया (एआई) अपने बेड़े और नेटवर्क का विस्तार करने के लिए एक हजार से ज्यादा पायलटों की नियुक्ति करेगी। इनमें वरिष्ठ पायलटों के अलावा प्रशिक्षु पायलट भी शामिल होंगे। एयर इंडिया ने गुरुवार को एक विज्ञापन जारी किया है, जिसके मुताबिक एयरलाइन कंपनी अब एक हजार से अधिक पायलटों की भर्ती कर रही है। कंपनी ने बताया कि एयर इंडिया के बेड़े में 500 से अधिक विमान शामिल हो रहे हैं। एयर इंडिया ने इसी वर्ष बोइंग और एयरबस को 470 विमानों का ऑर्डर दिया है। इनमें बड़े आकार के…
चुनाव होने तक नगर निकाय अब प्रशासक के हवाले सहायक प्राध्यापकों का मानदेय बढ़ा जीएसबीसीएल चार महीने तक खुदरा शराब दुकानों का संचालन करेगी राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा सातवां वेतन अनुरूप संविदा कर्मियों के मानदेय का निर्धारण राज्य के नगर निकाय अब चुनाव तक प्रशासक के हवाले होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इससे संबधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। दरअसल, राज्य में नगर निकाय का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ओबीसी आरक्षण के पेंच को लेकर निकाय चुनाव संभव नहीं हो पाया। इस बीच निगम में चुने गये…