Author: azad sipahi

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्तीय वर्ष में छह प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। पिछले वर्ष यह 6.6 प्रतिशत रही थी। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) ने बुधवार को जारी व्यापार एवं विकास रिपोर्ट में वैश्विक वृद्धि दर 2023 में घटकर 2.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जबकि सितंबर, 2022 में इसके 2.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था। अंकटाड ने इसके पीछे उच्च ब्याज दर और पहली तिमाही में प्रोत्साहन पैकेज आवंटन को कारण बताया है। रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि उच्च वित्तीय अस्थिरताओं के बीच…

Read More

कोलकाता। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश की सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। चुनाव आयोग को नेताओं की ओर से दिए जाने वाले हलफनामे का विश्लेषण कर एडीआर अपनी रिपोर्ट तैयार करता है। इसमें पता चला है कि ममता बनर्जी की घोषित संपत्ति महज 15 लाख रुपये है। देश के 30 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का आकलन किया गया है, जिसमें ममता की संपत्ति सबसे कम है। बाकी सभी 29 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। यहां तक कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की संपत्ति भी एक करोड़…

Read More

धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद भुवनेश्वर हनुमान जयंती से पूर्व मोटर साइकिल रैली के दौरान संबलपुर शहर में बुधवार को पत्थर फेंके जाने के बाद संबलपुर शहर में तनावपूर्ण स्थिति है। संबलपुर शहर के अधिकांश हिस्सों में धारा 144 लागू है। प्रशासन ने अगले 48 घंटे के लिए संबलपुर जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। गृह विभाग द्वारा इसे लेकर विज्ञप्ति जारी की गई है जिसमें बताया गया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेशों को रोकने के लिए यह निर्णय किया है। उल्लेखनीय है कि हनुमान जयंती से पूर्व हर वर्ष की तरह संबलपुर शहर में…

Read More

नई दिल्ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स में 100 अंकों तक की गिरावट रही है। हालांकि, बाजार निचले स्तरों पर संभला है। फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 76.95 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 60,315.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 19.15 अंक यानी 0.11 फीसदी लुढ़कर 17,793.25 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयरों में तेजी और 11 शेयरों…

Read More

लंदन। ब्रिटेन में नकली डिजाइनर वस्त्र घोटाले के मामले में मास्टरमाइंड भारतीय मूल के आरिफ पटेल को ब्रिटेन में टैक्स चोरी में दोषी करार दिया गया है। पटेल पर आपराधिक गिरोह के साथ कपड़ों और मोबाइल के फर्जी निर्यात पर वैट पुनर्भुगतान का दावा कर 9.7 करोड़ पौंड की टैक्सी चोरी का आरोप था। ब्रिटेन के कर विभाग ने पटेल को दोषी पाया, जिसे देश के इतिहास में जालसाजी कर चोरी के सबसे बड़े मामलों में से एक करार दिया गया है। चेस्टर क्राउन कोर्ट ने 14 सप्ताह तक चली सुनवाई के बाद मंगलवार को पटेल को गलत बही खाता…

Read More

पटना/बेगूसराय। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करीब 71 हजार नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा इस अवसर पर हाजीपुर एवं पटना में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ऑफिसर्स क्लब महेन्द्रू घाट पटना में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह तथा पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर मुख्यालय स्थित वैशाली रेल प्रेक्षागृह में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकारी विभाग और ऑर्गेनाइजेशन…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को असम का दौरा करेंगे और वहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे गुवाहाटी में एम्स का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि गुवाहाटी में एम्स असम के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगा और पूरे पूर्वोत्तर की मदद करेगा। यह गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को और भी अधिक सुलभ बना देगा। प्रधानमंत्री मोदी गुवाहाटी में मेगा बिहू उत्सव में भी शामिल होंगे, जिसमें 11 हजार से अधिक नर्तक भाग लेंगे। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा कि बोहाग बिहू के…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर, पंजाब, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में 2673 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में मौजूदा श्रीनगर-बारामूला-उरी (एनएच-01) मार्ग का 2-लेन के साथ चौड़ीकरण और मजबूतीकरण करने के लिए 702.10 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्ग 254 पर पट्टी-जवाहर सिंह वाला-कांगर-सलाबतपुरा खंड के कांगर बाईपास से रामपुरा बाईपास तक के मार्ग के पुनर्वास एवं पेव्ड शोल्डर…

Read More

धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) 71 हजार नवनियुक्त कर्मचारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसे लेकर डीआरएम सभागार में रेलवे की ओर से रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। इसमें केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल होंगी। सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। रोजगार मेला के दौरान धनबाद रेल मंडल के पांच विभागों के 239 नये कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जायेगा। रेलवे में ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, वरिष्ठ वाणिज्यिक लिपिक सह टिकट लिपिक, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टोनोग्राफर, कनिष्ठ लेखापाल, डाक सहायक समेत इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स सहायक, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, जेई, सुपरवाइजर,…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आईएएस अधिकारी छवि रंजन के ठिकानों पर गुरुवार सुबह से छापेमारी कर रही है यह छापेमारी आईएएस अधिकारी छवि रंजन की पत्नी लवली के जमशेदपुर आवास पर भी चल रही है। इसके अलावा कई अंचलाधिकारी समेत कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर पदस्थापित हैं। सूत्रों ने बताया कि रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा, हजारीबाग, कोलकाता, गोपालगंज में ईडी की टीम ने एक साथ दबिश दी है। इसके अलावा रांची के हिंदपीढ़ी में कुछ जमीन कारोबारियों के यहां…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस नक्सलियों के तीन कोर एरिया ध्वस्त करने के बाद अब राज्य में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोह को खत्म करने में जुट गयी है। राज्य में नक्सल के चार कोर एरिया हुआ करते थे। इनमें बुढ़ा पहाड़, पारसनाथ और ट्राई जंक्शन (खूंटी,सरायकेला और चाईबासा )और कोल्हान शामिल है। इनमें तीन को नक्सलियों से मुक्त करा लिया गया है। सिर्फ कोल्हान में नक्सलियों की मौजूदगी है। वहां भी लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। झारखंड में सक्रिय बड़े आपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से पुलिस काम कर रही है। इस कड़ी में…

Read More