Author: azad sipahi

– शांति, सुरक्षा और सौहार्द के माहौल में मनेगा यह त्योहार – मुख्यमंत्री योगी ने भी दीपोत्सव, हनुमान जयंती, दीपावली, जैसे पर्वों के सुचारु आयोजन के लिए दिए हैं दिशा-निर्देश अयोध्या। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में श्रीअयोध्या में मनाये जाने वाले दीपोत्सव में एक बार फिर विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी है। अवधपुरी को 21 लाख दीपों से जगमग करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में इस बावत जरूरी दिशा निर्देश दे दिये हैं। उल्लेखनीय है कि अयोध्या दीपोत्सव का कार्यक्रम अपनी भव्यता के…

Read More

– कोहली ने जड़ा 49वां शतक, सचिन की बराबरी की – रवीन्द्र जडेजा ने लगाया विकेटों का पंजा दिल्ली। विश्व कप 2023 के 37वें मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है। विश्वकप प्रतियोगिता में लगातार आठवीं जीत दर्ज करते हुए भारत ने अंक तालिका में नंबर एक की पोजिशन लीग मैचों के आखिर तक के लिए तय कर ली है। इस तरह सेमीफाइनल में भारत का सामना चौथे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में 327 रन के लक्ष्य का पीछा करने…

Read More

खंडवा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। भाजपा ने मेहनत करके मप्र को गड्ढे से निकाला है। इस कार्य के लिए भाजपा की तीन-तीन पीढ़ियां खप गईं। मध्य प्रदेश को गलत हाथों में नहीं जाने देना है। कांग्रेस यहां सरकार बनाने के लिए क्यों छटपटा रही है? इनका इरादा साफ है, कांग्रेस मध्य प्रदेश को अपनी पार्टी का एटीएम बनाना चाहती है। लोकसभा चुनाव के लिए पूरे मध्य प्रदेश से लूट करनी है। जब कांग्रेस केंद्र में थी तो करोड़ों का घोटाला करती थी। केंद्र…

Read More

– रामलला की प्रतिष्ठापना के दिन देश के 5 लाख मंदिरों में होगा अयोध्या जैसा आनंदोत्सव : चम्पत राय अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्रतिष्ठापना के मद्देनजर रविवार को ‘पूजित अक्षत कलश वितरण’ कार्यक्रम का आयोजन किया। देश के चुनिंदा 101 कार्यकर्ताओं ने पूजन के बाद अक्षत कलश को विजय मंत्र के साथ ग्रहण किया और इसे लेकर अपने-अपने प्रांत के लिए रवाना हुए। अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्रतिष्ठापना के अवसर पर देशभर के पांच लाख मंदिरों में आनंदोत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को…

Read More

– स्वीडिश कंपनी ने रक्षा परियोजना में भारत का पहला 100% एफडीआई हासिल किया – भारत में नई कंपनी ‘साब एफएफवी इंडिया’ पंजीकृत, हरियाणा में स्थापित होगी फैक्टरी नई दिल्ली। भारत ने पहली बार रक्षा उद्योग में 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को मंजूरी दे दी है। स्वीडिश कंपनी साब ने रक्षा परियोजना में भारत का पहला 100 फीसदी एफडीआई हासिल किया है। यह मंजूरी हरियाणा में फैक्टरी की स्थापना करने के लिए दी गई है। इस फैक्टरी में एंटी आर्मर, एंटी टैंक, बंकर और कार्ल-गुस्ताफ एम4 रॉकेट लॉन्चर का भी निर्माण किया जाना है। भारतीय सेना पहले से…

Read More

रांची। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात और 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। दो दिनों बाद वहां होने वाले इस चुनाव को देखते झारखंड के कामगारों को भी सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग झारखंड ने 30 अक्टूबर को निर्देश जारी किया था। राज्य के श्रम, नियोजन विभाग ने रविवार को बताया है कि छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव के दिन झारखंड के कामगारों को भी अवकाश मिलेगा। वैसे कामगार जो छत्तीसगढ़ के वोटर हैं और छत्तीसगढ़ से सटे झारखंड के सीमावर्ती जिलों के विभिन्न प्रतिष्ठानों, दुकानों में काम…

Read More

रांची/छत्तीसगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र में रविवार को भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम के पक्ष में बहिगांव और मुरवेल में जनसभाओं को संबोधित किया। मरांडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आप केवल प्रत्याशी नहीं चुनने जा रहे, बल्कि एक सरकार चुनने जा रहे। इसलिए पूरी सावधानी के साथ ठोक बजाकर आप सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार की गर्त में डूबा दिया। कांग्रेस पार्टी का यह पुराना इतिहास है। कांग्रेस की सरकार को जनता को सेवा से कुछ भी लेना देना…

Read More

इंदौर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में दो पार्टियां मैदान में हैं। भाजपा और दूसरी कांग्रेस, भाजपा राष्ट्रहित और कांग्रेस परिवाद के लिए काम कर रही है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ अपने बेटों को सेट करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस आपस में कुर्ता-फाड़ राजनीति कर रही है, जिसे जनता देख रही है। इस चुनाव में भाजपा फिर से जनता के आशीर्वाद से सरकार बनाने जा रही है। केंद्रीय मंत्री गोयल रविवार को इंदौर में संभागीय भाजपा मीडिया सेंटर पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने…

Read More

-शाह का तंज, हे छठी मैया बिहार को ‘पलटू राम’ से मुक्त करें पटना (बिहार)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में किसान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पलटू राम (नीतीश कुमार) ने प्रधानमंत्री बनने के लिए बिहार की जनता को धोखा दिया। मुजफ्फरपुर में जनता ने जब भी आशीर्वाद दिया, इस पलटू राम ने जनादेश का अपमान किया। उन्होंने कहा कि आज की यह रैली नहीं रैला है। छठी मैया बिहार को ‘पलटू राम’ से मुक्त करें। अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार शर्म करो। जिस लालू की खिलाफत…

Read More

भोपाल। केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठी है। उसकी गारंटियां भी झूठी हैं। कांग्रस ने हिमाचल में सात गारंटियों में से एक को भी पूरा नहीं किया। न 1500 रुपये बहनों के खाते में अभी तक आए, न दूध का दाम 100 रुपये लीटर किया गया। मध्यप्रदेश में अब चुनाव है तो कांग्रेस नया चोला पहनकर नई गांरटियां दे रही है। किसानों का कर्ज माफी की गारंटी पूरी नहीं की गई, युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया। जनता समझदार है वो कांग्रेस के झासे में नहीं आएगी। केंद्रीय मंत्री ठाकुर रविवार…

Read More

बेगूसराय। बेगूसराय में शहर से गांव तक डेंगू कोहराम मचा रहा है। यहां दो हजार से अधिक लोग डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें 12 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग और शासन-प्रशासन आंकड़ों का खेल कर रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नीरज कुमार ने महामारी का रुप ले चुके डेंगू को लेकर बिहार सरकार एवं महागठबंधन पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने आज कहा है कि महाठगबंधन वाले जिंदा इंसान का खून चूस रहे हैं। डेंगू की स्थिति भयावह हो गई है। नीरज कुमार ने…

Read More