चंडीगढ़। पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के हरबंसपुरा इलाके में शनिवार आधी रात बाद होजरी फैक्टरी में आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य बुरी तरह से झुलस गए। यह फैक्टरी मोहनलाल धीरी के घर के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना पाकर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाई। इस आग से फैक्टरी मालिक को बड़ी आर्थिक क्षति हुई है।
Author: azad sipahi
बेगूसराय। पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों की समृद्ध परंपरा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए पीएम विश्वकर्मा योजना में बिहार के बेगूसराय को भी शामिल कर लिया गया है। बेगूसराय को इस योजना में शामिल करने पर स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। दो दिवसीय प्रवास पर बेगूसराय आए गिरिराज सिंह ने आज कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में परंपरागत उद्योग करने वाले को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की है। इसके तहत कुम्हार, कारपेंटर, लोहार, धोबी, नाई…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता दिन-ब-दिन खराब हो रही है। आज (रविवार) भी दिल्ली की हवा काफी प्रदूषित है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सुबह 6 बजे आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के आया नगर और जहांगीरपुरी में वायु का गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 464 रिकॉर्ड किया गया। द्वारका में यह 486 और आईजीआई एयरपोर्ट पर 480 दर्ज किया गया है। इस स्थिति में लोगों को आज रविवार की छुट्टी घर पर ही मनानी चाहिए। गैस चैंबर बनी राजधानी में कल (शनिवार) जरूर वायु प्रदूषण के स्तर में आंशिक सुधार हुआ था, लेकिन सांसों…
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने शनिवार रात तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट मुठभेड़ के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास दो किलोग्राम हेरोइन मिली है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि चौहला साहिब क्षेत्र में महत्वपूर्ण सूचना पर पुलिस ने दो तस्करों को घेरा। आरोपितों ने फायरिंग शुरू कर दी और पाकिस्तान की तरफ भागने लगे। यह देख पुलिस को गोली चलानी पड़ी। फायरिंग में एक घायल होकर गिर गया। पुलिस ने दूसरे का पीछा किया। आखिरकार मुठभेड़ में दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
काठमांडू। हिमालयी देश नेपाल में शुक्रवार आधीरात से ठीक पहले आए 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटकों के कारण सुदूर पर्वतीय क्षेत्र के जाजरकोट और रूकुम पश्चिम जिले में भारी तबाही हुई है। अब तक मलबे के ढेर से 157 शव निकाले जा चुके हैं। इन जिलों में तीन हजार से अधिक घर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं । राहत और बचाव कर्मचारी अभी भी मलबे में जिंदगी की तलाश कर रहे हैं। इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। प्रभावित लोगों को राहत शिविर में ठहराया गया है। भूकंप से सात जिला प्रभावित हुए हैं। सबसे…
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों छठी सूची जारी की है। जयपुर की हवामहल सीट से जलदाय मंत्री महेश जोशी का टिकट कट गया है। भरतपुर सीट कांग्रेस ने आरएलडी के लिए छोड़ दी है। यहां से कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। यह लगातार दूसरी बार है, जब भरतपुर सीट को आरएलडी को दिया गया है। हवामहल से महेश जोशी के स्थान पर आरआर तिवाड़ी को मैदान में उतारा गया है। जोशी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेहद नजदीकी माने जाते हैं। छठी सूची में कई नये चेहरों को मौका दिया गया है। कांग्रेस ने पहली सूची…
काबुल। पाकिस्तान से अफगान शरणार्थियों के अमानवीय तरीके से निष्कासन पर अफगानिस्तान के प्रधानमंत्री मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद ने परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। पीएम अखुंद ने पाकिस्तान से अफगान शरणार्थियों के निष्कासन की कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानून के विरुद्ध बताया। एक वीडियो संदेश में अखुंद ने पाकिस्तान से अफगान शरणार्थियों को अमानवीय तरीके से निष्कासन नहीं करने और उन्हें प्रताड़ित किए बिना सम्मानजनक तरीके से अपने देश लौटने के लिए पर्याप्त समय देने की अपील की है। अफगानिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा, यदि उनके पास बिना दस्तावेज रह रहे शरणार्थियों को निष्कासित करने का ही विकल्प है तो…
तेल अवीव/यरुशलम। गाजा में छिड़े युद्ध के 30वें दिन आज (रविवार) सुबह भी टैंक, रॉकेट और मिसाइल गरज रहे हैं। इजराइल ने गाजा में चप्पे-चप्पे पर जाल बिछाकर फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के हजारों आतंकवादियों को घेर लिया है। थल से नभ तक प्रहार कर इनको ढेर किया जा रहा है। हमास के बंकरों और सुरंगों से घातक हथियारों का जखीरा बरामद हो रहा है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। एक अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार हमास ने सीमा के पास दक्षिणी गाजा में एंटी टैंक मिसाइल से इजराइल की थल सेना को निशाना बनाया। इजराइल के…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ने वालों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के 6 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी से निष्कासित नेताओं में रायपुर उत्तर से अजीत कुकरेजा का भी नाम शामिल है। इसके अलावा रायगढ़ के शंकर लाल अग्रवाल और मुंगेली के रूपलाल कोसरे को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जशपुर के प्रदीप खेस भी 6 साल के लिए निष्कासित किए गए हैं। वहीं संजारी बालोद की मीना साहू, कसडोल से गोरेलाल निष्कासित कर…
विश्व कप 2023 के 36वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व चैम्पियन इंग्लैंड को 33 रन से हरा दिया है। इस हार के साथ ही इंग्लैंड का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया। वहीं लगातार पांचवी जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल के लिए अपना दावा और पक्का कर लिया। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 286 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन ने 71 रन और कैमरून ग्रीन ने 47 रन बनाए। इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने 44 रन की पारी खेली। आखिर में…
रतलाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां कहा कि भाजपा के प्रति मध्य प्रदेश में अटूट विश्वास रहा है। आज यह विश्वास और अधिक हो गया है जब भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। भाजपा ने भारत को विश्व का पांचवां आर्थिक दृष्टि से शक्तिशाली देश बना दिया है। उन्होंने कहा कि दिसंबर में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा समाप्त हो रही है। इसे पुन: पांच वर्ष के लिए बढ़ाया जाएगा ताकि गरीब तबके के लोग अपनी जरूरतें पूरी कर सकें। गरीबों को जो गारंटी मोदी देता है उसे वह पूरा भी करता है। इसलिए…