रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर झारखंड स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर रांची आएंगे। इस मौके पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को भी विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही उनके रोड शो पर चर्चा हुई है। रांची एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से होते हुए बिरसा मुंडा स्मृति पार्क तक पहुंचेंगे। वे खूंटी में भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलिहातू भी पहुचेंगे। बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में मोदी…
Author: azad sipahi
रांची (झारखंड)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने हेमंत सोरेन सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। वे राज्य के हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने बुधवार को धुर्वा स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल को भी लिखित रूप में बताया है। कमलेश सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद को जिला बनाने की मांग के मुद्दे पर उन्होंने चार सालों तक समर्थन दिया। खुद 2019 के चुनाव के बाद यूपीए के नेता उनके पास लिखित में समर्थन मांगने आए थे लेकिन जिस मुद्दे पर सपोर्ट किया था, उस…
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी दो नवंबर से 10 नवंबर तक छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। मरांडी दो से सात नवंबर तक छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे जबकि आठ से 10 नवंबर तक मध्यप्रदेश में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने दी।
रांची। आदिवासी बहुल और नक्सल प्रभावित राज्यों झारखंड और छत्तीसगढ़ में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। ऐसा छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर किया गया है। दोनों राज्य मिलकर एक साथ नक्सलियों के खिलाफ जॉइंट अभियान भी चला रहे हैं, ताकि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में नक्सली बाधक न बने। छत्तीसगढ़ में सात नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा। ऐसे में झारखंड पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। झारखंड पुलिस के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर अलर्ट होने के पीछे कई वजहें हैं। दरअसल, झारखंड के सिमडेगा, गुमला, चाईबासा और गढ़वा जैसे जिलों की…
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मिजोरम की समृद्धि, उन्नति और शांति के लिए वहां कांग्रेस की सरकार बननी जरूरी है। ऐसे में वह राज्य की जनता से आह्वान करती हैं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाएं। सोनिया गांधी ने बुधवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि मिजोरम उनके दिल के करीब है। वह कई बार राज्य की यात्राएं कर चुकी हैं। वहां के रीति-रिवाज और संस्कृति बहुत खूबसूरत है। उनकी जरूरतों और भावनाओं को कांग्रेस समझती है। इसलिए राज्य की जनता से वह अनुरोध करती हैं कि वह…
बेगूसराय।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खेती में रासायनिक खाद के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर हरित खाद अपनाने की अपील का बेगूसराय में जबरदस्त असर पड़ा है। इस अपील और स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के प्रयास से जीविका दीदी भी हरित खाद उत्पादन और उपयोग में नया अध्याय लिख रही है। इन्हें बिहार सरकार का भी सहयोग मिल रहा है। जीविका के बेगूसराय जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार के अनुसार प्रथम चरण में 244 प्रगतिशील किसानों के साथ 277 टन हरित खाद का निर्माण किया गया। जिसमें जिले के 107 पंचायतों को शामिल किया गया था।…
-मां -पिता , भाई को देख फूट-फूट कर रोई बेटी नवादा। जिले में अकबरपुर थाने के रुन्निपुर गांव से 2013 से ही गायब लड़की गुड़िया उर्फ सुमन पिता नंदू मांझी को अकबरपुर के थाना प्रभारी अजय कुमार ने बरामद कर बुधवार को उनके परिजनों से मिलाया। मां-पिता दस वर्ष बाद बेटी को देखकर फूट-फूट कर रोई। परिजनों ने बताया कि नौवीं क्लास में पढ़ती थी वो कही चली गई थी। उसकी मां सुषमा देवी के द्वारा इसी थाने के माखर गांव के तीन मुस्लिम लड़के मो.ईशा ,मो भोला ,और गांव के राहुल कुमार पिता तुलसी सिंह को आरोपित करते हुए…
पटना। बाहरी प्रदेश में रह रहे बिहारियों को दीपावली-छठ महापर्व पर घर आने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। ट्रेन में भारी भीड़ को देखते हुए लोग फ्लाइट से घर आ रहे हैं लेकिन नई दिल्ली से पटना के लिए स्पाइस जेट का किराया 10 नवम्बर यानी धनतेरस को 11,773 से 13,873 तक है। एयर इंडिया का किराया 14,804 रुपये है। इंडिगो का किराया 16,683 से 17,943 रुपये तक है। दस नवम्बर को को मुम्बई से पटना स्पाइस जेट का किराया 17,994 रुपये है। इंडिगो का किराया 18,362 रुपये से 23,737 तक है। देश की आईटी नगरी बेंगलुरु…
मुंबई। आईसीसी एकदिनी विश्व कप 2023 में गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए एक विशेष मैदान है। आईसीसी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया जहां रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम से अपने भावनात्मक जुड़ाव के बारे में बात की। भारतीय कप्तान ने कहा कि एक क्रिकेटर के रूप में वह आज जो कुछ भी हैं, वह अपनी सीख के कारण हैं और यह सब वानखेड़े में हुआ है। उन्होंने कहा कि मुंबईवासी अपने क्रिकेट से प्यार…
रांची। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉरवर्ड खिलाड़ी वंदना कटारिया को 300 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर बधाई दी। उत्तराखंड के रोशनाबाद की रहने वाली वंदना ने मौजूदा महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में जापान के खिलाफ भारत के मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। यह मैच भारत ने 2-1 से जीता। इसके साथ ही वंदना 300 अंतरराष्ट्रीय खेल खेलने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी भी बन गईं। भारत मौजूदा महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में अब तक अजेय रहा है, उसने थाईलैंड के खिलाफ अपना पहला गेम 7-1 से जीता,…
पुणे। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी आईसीसी विश्व कप 2023 मैच से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि वह अभी तक अंगूठे की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। विलियमसन को बांग्लादेश के खिलाफ एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी। उन्हें न्यूजीलैंड मेडिकल टीम के लिए फिट नहीं माना गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने विलियमसन की चोट पर अपडेट देते हुए एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “केन विलियमसन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार के मैच से बाहर कर दिया गया…