भोपाल। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए आज (गुरुवार) रात आसमान में एक रोमांचक खगोलीय घटना होने जा रही है। सौरमंडल का सबसे विशाल ग्रह (अन्य सभी ग्रहों की तुलना में दोगुने से भी अधिक विशाल दिखाई देने वाला) बृहस्पति (जुपिटर) आज रात पृथ्वी के सबसे पास होगा। इस दौरान बृहस्पति ज्यादा चमकदार और अधिक विशाल दिखाई देगा। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सूर्य की परिक्रमा करते हुये पृथ्वी और बृहस्पति गुरुवार को इस स्थिति में पहुंच रहे हैं कि पृथ्वी से बृहस्पति की दूरी सबसे कम होगी। इस…
Author: azad sipahi
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आज (गुरुवार) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुख्यालय में पेश हो सकते हैं। उन्हें दिल्ली शराब नीति में हुए घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दिल्ली शराब नीति में हुए कथित घोटाले के चलते राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ऐसे में आआपा नेताओं को आशंका है कि अरविन्द केजरीवाल को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। इस बीच आज (गुरुवार) सुबह से दिल्ली सरकार के एक मंत्री राजकुमार आनंद के घर पर…
रांची। बरियातू थाना क्षेत्र स्थित रिम्स के हॉस्टल नंबर पांच से एक युवक का जला शव पुलिस ने गुरुवार को बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। बरियातू पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। पुलिस को जांच के दौरान हॉस्टल के छत से युवक के कदमों के निशान मिले हैं। निशान को देखने से यह प्रतीत होता है कि आग लगने के बाद युवक हॉस्टल की छत से नीचे कूद गया है, जिसके बाद उसकी मौत हुई है। हॉस्टल की छत पर काफी मात्रा में मोबिल के अंश भी बरामद किए…
मुंबई, 01 नवंबर (हि.स.)। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण भारतीय क्रिकेट टीम के आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ सातवें मैच से एक दिन पहले बुधवार शाम को किया गया। समारोह के दौरान तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ मौजूद थे। सुंदर लॉफ्टेड हिट को दर्शाती यह प्रतिमा वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर स्टैंड के बगल में स्थापित की गई है, जो उनका घरेलू मैदान भी था और वह स्थान जहां उन्होंने 2011 में भारत के साथ विश्व…
मंत्रालय में ताला लगाने का प्रयास मुंबई। मराठा आरक्षण के लिए आंदोलनकारियों ने बुधवार को सुबह दक्षिण मुंबई में स्थित मंत्रालय के पास विधान भवन के सामने खड़ी मंत्री हसन मुश्रीफ की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया है। आंदोलनकारियों ने मंत्रालय में भी ताला लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनका प्रयास विफल कर दिया। मराठा आरक्षण और जालना में मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल के भूख हड़ताल के समर्थन में आज चौथे दिन भी आंदोलन जारी रहा है। मराठा आंदोलनकारियों ने बुधवार सुबह मंत्रालय के पास विधायक निवास के सामने खड़ी मंत्री हसन मुश्रीफ की गाड़ी को क्षतिग्रस्त…
मेरठ। हर जिले में मुकदमों की ई-फाइलिंग पर हाईकोर्ट की रोक से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को मेरठ में अधिवक्ताओं ने भूख हड़ताल की और पुतला फूंककर विरोध जताया। हाईकोर्ट में मुकदमा दायर करने के लिए प्रयागराज जाने की बाध्यता समाप्त करने के लिए प्रत्येक जिले में एक नवम्बर से ई-फाइलिंग शुरू होनी थी। इस सुविधा का अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम आदमी ने भी स्वागत किया था। लागू होने से पहले ही ई-फाइलिंग पर हाईकोर्ट द्वारा स्थगन देने से अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसके विरोध में बुधवार को मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के…
धनबाद। व्यवसायी दीपक अग्रवाल पर फायरिंग मामले में धनबाद पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दुबई में बैठे मोस्ट वांटेड अपराधी प्रिंस खान के कहने पर उनके गुर्गों ने दीपक अग्रवाल पर गोली चलाई थी। इनके पास से पांच हथियार और 15 गोली के अलावा घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है। एसएसपी संजीव कुमार ने बुधवार को पुलिस लाईन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कांड के अनुसंधान के लिए पुलिस की अलग अलग कुल 12 टीमें बनायी गई थी। अनुसंधान के क्रम…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्य के करीब सभी जिलों से पहुंचे 25 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इनके अलावा अन्य शिक्षकों को जिला मुख्यालय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। कुल एक लाख 20 हजार 336 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र मिलेंगे। इनमें 14 हजार अभ्यर्थी दूसरे राज्यों के हैं। शिक्षा विभाग के पत्र के मुताबिक इस नियुक्ति की खास बात यह है कि जिस उम्मीदवार की काउंसलिंग जिस जिले में हुई है, उन्हें उसी जिले में योगदान का अवसर मिलेगा। इस बात का खास ध्यान रखा गया…
– बिकवाली के दबाव में निफ्टी 19 हजार के स्तर से नीचे फिसला नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ कारोबार का अंत किया। दोपहर 2 बजे के करीब हुई तेज बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक आज के सबसे निचले स्तर के करीब पहुंचकर बंद हुए। दिन भर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.44 प्रतिशत और निफ्टी 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए। घरेलू शेयर बाजार में आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। पहले घंटे के कारोबार में खरीदारों…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री को दिए गए उपहारों की ई-नीलामी की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। अब लोग 15 नवंबर तक इन उपहारों की ई-नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं और अपने मनपसंद स्मृति चिह्नों पर बोली लगाकर उसे अपना बना सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तारीख 31 अक्टूबर रखी गई थी। संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इस ई-नीलामी में हमारी समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने वाली कलाकृतियों का एक अनूठा संग्रह है। ई-नीलामी 02 अक्टूबर से शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तारीख अब 15 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। यह ई-नीलामी सफल नीलामियों की श्रृंखला…
पलामू। प्रमंडल के गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के बहियार मोड़ बुधवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। न्यायालय के आदेश पर विवादित भूमि की मापी करने गए प्रशासन को दूसरे पक्ष का विरोध का सामना करना पड़ा। देखते-देखते प्रशासन और दूसरे पक्ष के लोगो में झड़प शुरू हो गई। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। चर्चा है कि इस दौरान दो राउंड हवाई फायरिंग भी पुलिस को करनी पड़ी। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दूसरे पक्ष के आक्रोश को देख कर पुलिस प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। झड़प में न्यायालय के द्वारा…