यरुशलम। इजराइल पर हमास के हमले और फिर इजराइल की प्रतिक्रिया के बाद युद्ध भयावह रूप ले चुका है। इस युद्ध में दोनों ओर से जवाबी हमले जोरों से चल रहे हैं। इजराइल की सेना ने 1500 हमास आतंकियों को मारे जाने का दावा किया है। साथ ही कहा है कि हमास के आतंकियों को छिपने के लिए कहीं जगह नहीं मिल रही है। इजराइली सेना ने मंगलवार को कहा कि हमास के आतंकियों के पास गाजा में छिपने के लिए कोई जगह नहीं है। इजराइली वायु सेना हर चार घंटे में फिलिस्तीनी इलाके में हवाई हमले कर रही है।…
Author: azad sipahi
रांची। राज्य सरकार ने कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्णय लिया है। 11 अक्टूबर को सेंट मैरी कैथेड्रल, पुरुलिया रोड में अपराह्न एक बजे उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का निधन चार अक्टूबर को हो गया था।
जोहॉन्सबर्ग। महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में जहाँ रह कर वकालत शुरू की थी, उस स्थान पर उनकी प्रतिमा लगाई गयी है। इसे लेकर दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीय अप्रवासी उत्साहित हैं और अब उस क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की पहल भी हो रही है। दक्षिण अफ्रीका के जोहॉन्सबर्ग स्थित टॉलस्टॉय फार्म में महात्मा गांधी वर्ष 1910 से 1914 तक रहे थे। वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत भी महात्मा गांधी ने टॉलस्टॉय फार्म में रहते हुए ही की थी। अब वहीं महात्मा गांधी की आठ फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया गया है। महात्मा गांधी की…
शहडोल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी मंगलवार को मप्र के एक दिवसीय प्रवास पर शहडोल के ब्यौहारी पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदेश में कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश रैली के समापन अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आडवाणी जी ने अपनी किताब में लिखा था कि भाजपा की सच्ची लैबोरेट्री, सच्चा कारखाना गुजरात नहीं, मध्य प्रदेश में है। हिंदुस्तान की किसी और प्रदेश में मरे हुए लोगों का इलाज नहीं होता, यहां ऐसा होता है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पैसा चोरी किया जाता है।…
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 10-12 अक्टूबर को श्रीलंका का दौरा करेंगे। इस साल विदेश मंत्री की यह दूसरी श्रीलंका यात्रा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार कोलंबो में विदेश मंत्री 11 अक्टूबर को वर्तमान आईओआरए अध्यक्ष श्रीलंका द्वारा आयोजित हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) की 23वीं मंत्रिपरिषद (सीओएम) बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में भारत 2023-25 के लिए आईओआरए के उपाध्यक्ष की भूमिका निभाएगा और आगे 2025-27 में अध्यक्षता करेगा। सीओएम आईओआरए की हालिया गतिविधियों की समीक्षा करेगा और भविष्य के सहयोग की रूपरेखा तैयार करेगा। आईओआरए के अलावा विदेश मंत्री कोलंबो में द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।…
नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने आईएसआईएस अबू धाबी मॉड्यूल से जुड़े मामले में आरोपित अदनान हसन को दोषी करार दिया है। अदालत ने उसे भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और गैरकानूनी गतिविधियों के तहत दोषी ठहराया है। यह मामला तीन भारतीय नागरिकों शेख अज़हर अल इस्लाम सत्तार शेख, मोहम्मद फरहान मोहम्मद रफीक शेख और अदनान हसन से जुड़े आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित है। ये व्यक्ति प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन, इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के सदस्य हैं। उनकी साजिश का उद्देश्य आतंकवादी हमलों की योजना बनाने और उसे क्रियान्वित…
– एक अन्य द्वीप पर रखे गए लक्ष्य पर मिसाइल ने लगाया सटीक निशाना – सफल मिसाइल परीक्षण से दुश्मनों के लिए और अधिक मजबूत हुआ भारत नई दिल्ली। भारतीय सेना ने अंडमान और निकोबार द्वीप में मंगलवार को नई रेंज की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया। विस्तारित रेंज वाली ब्रह्मोस 450 किलोमीटर तक लक्ष्य को भेद सकती है। यह सफल परीक्षण सेना की ब्रह्मोस मिसाइल रेजिमेंट ने पिन प्वाइंट सटीकता के साथ किया। इसके लिए एक अन्य द्वीप पर लक्ष्य रखा गया था, जिसे मिसाइल ने सटीक निशाना बनाया। इस सफल मिसाइल परीक्षण से भारतीय सेना…
– यात्रा के अगले चरण में फ्रांस जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, 5वीं वार्षिक रक्षा वार्ता करेंगे – भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-एम लड़ाकू विमान खरीदने के सौदे पर भी होगी चर्चा नई दिल्ली। इटली और फ्रांस के दौरे पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रोम में अपने इतालवी समकक्ष गुइडो क्रोसेटो के साथ बैठक की। उन्होंने भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किए। राजनाथ सिंह के साथ प्रशिक्षण, सूचना साझाकरण और समुद्री सुरक्षा सहित रक्षा सहयोग से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’…
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान से जुड़े अवासीय परिसरों पर आज सुबह छापा मारा है। ईडी ने दिल्ली के ओखला स्थित खान के आवास की तलाशी ली है। फिलहाल केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
रांची। झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम समिट 11 से 13 अक्टूबर तक रांची के पुराने विधानसभा में आयोजित होगा। यह तीन दिवसीय समिट का थीम वैश्विक स्तर पर झारखंड को एक अलग पहचान दिलाना, भारत में नंबर वन राज्य बनाना, कौशल निर्माण, युवाओं को सशक्त बनाना, क्रिएटिंग फ्यूचर है। ये बातें मंगलवार को फोरम के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम नामक संस्थान की ओर से किया गया है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड को भारत का नंबर वन राज्य बनाना, वैश्विक स्तर पर हमारे झारखंड के आत्मविश्वास को…
रामगढ़। जिले के पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सावित्री फ्यूल पेट्रोल पंप के मालिक से टीपीसी नक्सली संगठन ने रंगदारी मांगी थी। इस मामले में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले का खुलासा मंगलवार को पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया है। उन्होंने बताया कि पांच अक्टूबर की रात खैर मांझी स्थित सावित्री फ्यूल पेट्रोल पंप पर अपाची बाइक पर सवार होकर तीन नक्सली वहां पहुंचे थे। रंगदारी नहीं देने पर एक राउंड हवाई फायरिंग की थी। घटना के संबंध में पेट्रोल पम्प के मालिक पिंटू अग्रवाल के बयान पर प्राथमिक दर्ज की गई…