रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के दौरान विभिन्न आदिवासी संगठन के लोग मुख्यमंत्री आवास के नजदीक पहुंचे हैं और धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री आवास के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दिया है। यदि कोई भी व्यक्ति धारा 144 का उल्लंघन करेगा तो रांची जिला प्रशासन उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। जिला प्रशासन की टीम सभी लोगों से आग्रह कर रही है कि धरना प्रदर्शन ना करें और शांतिपूर्वक वापस लौट जायें। जिला प्रशासन की टीम लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से आग्रह कर रही है। एसडीओ ने बताया…
Author: azad sipahi
ईडी ने जमीन घोटाला मामले में सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहेबगंज डीसी रामनिवास यादव और बिल्डर विनोद सिंह को समन भेजा है। तीनों को अलग-अलग दिन पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी की ओर से जारी समन के मुताबिक सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद को 16 जनवरी, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव को 11 जनवरी और बिल्डर विनोद कुमार को 15 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में कांके विधायक समरी लाल द्वारा वर्ष 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव में दिए गए जाति प्रमाण पत्र को गलत बताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश बैठा की चुनाव याचिका की सुनवाई शनिवार को हुई। मामले में रिटर्निंग ऑफिसर आर्डर शीट की सर्टिफाइड कॉपी और हाई कोर्ट का कुछ जजमेंट कोर्ट के समक्ष रखा गया। इसके बाद कोर्ट ने आठ जनवरी से मामले की सुनवाई डे-टू-डे करने का निर्देश दिया। अब आठ जनवरी को सुरेश बैठा की ओर से बहस होगी। मामले में याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विभास सिन्हा ने पैरवी की। पूर्व की सुनवाई में समरी…
रांची। गढ़वा जेल के जेलर अंजय श्रीवास्तव को होटवार जेल का नया जेलर बनाया गया है।जेल से धमकी देने के मामले में होटवार जेल के वर्तमान जेलर प्रमोद कुमार समेत तीन लोगों को शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया था। इस संबंध में कारा निरीक्षणालय ने आदेश जारी किया है। अंजय श्रीवास्तव को गढ़वा जेल से शनिवार को विरमित कर दिया गया है। इसके पहले अंजय श्रीवास्तव जमशेदपुर के साकची जेल के बड़ा बाबू थे तो उसके बाद घाघडीह जेल के असिस्टेंट जेलर और जेलर भी रहे। इसके अलावा वह गिरिडीह और खूंटी जेल के भी जेलर रहे हैं। उल्लेखनीय…
प्रभात खबर के प्रधान संपादक और स्थानीय संपादक विजय पाठक को मिली धमकी के मामले में जेल आईजी ने रांची जेलर प्रमोद कुमार, सीनियर वार्डन अवधेश सिंह और कम्प्यूटर ऑपरेटर पवन को निलंबित किया है। बता दें, संपादक को मिली धमकी में लैंड लाइन फोन का इस्तेमाल किया गया था। योगेंद्र तिवारी ने प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी के साथ- साथ स्थानीय संपादक विजय पाठक को भी फोन किया था। यह फोन बगैर जेल के अधिकारियों के मिलीभगत के संभव नहीं था। यही वजह है कि अधिकारी सस्पेंड भी कर दिए गए। 150 से ज्यादा मोबाइल एक्टिव कौन है योगेंद्र तिवारी…
रांची। झारखंड में राजनीतिक उठा पटक के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ( सीईओ ) से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जल्द गांडेय विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव कराने की मांग की । ज्ञापन के माध्यम से झामुमो ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को जानकारी दी कि गांडेय विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित डॉ सरफराज अहमद ने विधान सभा अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र सौंपे जाने एवं विधान सभा द्वारा संविधान के अनुच्छेद 190…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्रीराम मंदिर, एडीजी एसटीएफ व देवेन्द्र तिवारी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को दोनों आरोपितों को राजधानी लखनऊ विभूतिखंड थाना क्षेत्र से पकड़ते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में सुरक्षा लेने के लिए देवेन्द्र तिवारी द्वारा साजिश रची जाने का पता चला है। गिरफ्तार दोनों आरोपी उसके साथी हैं। एसटीएफ और पुलिस की कई टीमें मुख्य साजिशकर्ता की तलाश में जुटी हुई हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्रीराम मंदिर, एसटीएफ एडीजी एसटीएफ…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समझ में आ गया है कि उनका बचना मुश्किल है। इसलिए वे अपने विकल्प को लेकर तैयारी कर रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में बाबूलाल ने कहा कि सीएम को इडी ने सातवीं बार समन किया लेकिन वह पेश नही हुए। अब इडी ने उन्हें ही जगह तय करने को कहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री को समझ आ गया है कि अब उनका बचना मुश्किल है। बाबूलाल ने कहा कि अचानक किसी को इस्तीफा दिलाना और इस्तीफे की बात को एक दिन छिपाकर रखे जाने से ऐसा लगता…
रांची। महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह के पिता का शनिवार को निधन हो गया। उनके पिता अरुण पांडेय काफी लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने रांची के रामप्यारी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अरुण पांडेय खुद भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। अरुण पांडेय एकीकृत बिहार के समय पार्षद भी रह चुके थे। उनकी पत्नी प्रतिभा पांडेय झारखंड राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष रह चुकी थी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि उनके पार्थिव शरीर को रांची के कांग्रेस भवन लाया जाएगा, जहां कांग्रेस नेताओं की ओर से उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी।
रांची। रांची का भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार है। वर्तमान में पांच विमानन कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावा हज के लिए यहां पिछले दस सालों से जेद्दा के लिए सीधी विमन सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। रांची एयरपोर्ट पर इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) लगाया जा चुका है, जिसकी मदद से कुहासे के बावजूद रात में भी विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ में परेशानी नहीं होगी। रांची एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया टर्मिनल बिल्डिंग और एटीसी टावर संचालित हो रहा है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन…
रांची, 27 दिसंबर (हि.स.)। राज्य के मुख्य सचिव एल खयांग्ते ने बुधवार को सभी विभागों के सचिवों को 30 दिसंबर तक मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया है। क्योंकि, 29 दिसंबर को झारखंड सरकार का स्थापना दिवस है। इसके मद्देनजर मुख्य सचिव ने यह आदेश दिया है। दूसरी तरफ 27 से 29 दिसंबर तक दिल्ली में मुख्य सचिवों का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन होने वाला है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इस सम्मेलन में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि, मुख्य सचिव और सभी राज्यों के 200 से ज्यादा अधिकारी शामिल होंगे।