Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार
    Breaking News

    रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची का भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार है। वर्तमान में पांच विमानन कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावा हज के लिए यहां पिछले दस सालों से जेद्दा के लिए सीधी विमन सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। रांची एयरपोर्ट पर इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) लगाया जा चुका है, जिसकी मदद से कुहासे के बावजूद रात में भी विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ में परेशानी नहीं होगी।

    रांची एयरपोर्ट पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया टर्मिनल बिल्डिंग और एटीसी टावर संचालित हो रहा है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के डेवल्पमेंट और संचालन से संतुष्ट है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को लेकर विचार-विमर्श भी चल रहा है लेकिन एयरपोर्ट के आसपास के 72 ऊंचे इमारत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्लानिंग में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

    बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के आसपास 55 ऊंची इमारतों को रेड जोन में रखा गया है। ऊंचे भवन अंतरराष्ट्रीय उड़ान में हर्डल्स (बाधा) का काम कर रहे हैं। इन भवनों का निर्माण नक्शा स्वीकृत कराए बिना निर्धारित ऊंचाई से अधिक ऊंचा बनाया गया है। चिन्हित जिन भवनों के पास नक्शा नहीं है, ऐसे भवनों पर अवैध निर्माण का केस दर्ज करते हुए तोड़ने का आदेश दिया जा चुका है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को लेकर प्राधिकरण ने एयरपोर्ट के आसपास सर्वे कराया था, जिसमें पाया था कि 35 ऊंचे भवनों की वजह से उड़ान भरने और विमान के उतरने के दौरान दुर्घटना का खतरा हो सकता है। प्राधिकरण ने राज्य सरकार से कार्रवाई का आग्रह किया है।

    प्राधिकरण द्वारा चिन्हित ऊंचे भवनों को तोड़ा नहीं गया, तो बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिलने के बाद भी उड़ान शुरू करने में परेशानी होगी। प्राधिकरण ने रांची एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान को लेकर प्रपोजल भेजा था। उस प्रपोजल पर मंत्रालय ने विचार करने के बाद रांची एयरपोर्ट में कई बदलाव करने का निर्देश दिया है, जिसके बाद से पार्किंग, टर्मिनल बिल्डिंग, बोर्डिंग एरिया, इंटरनेशनल टर्मिनल बिल्डिंग आदि में बदलाव किए जा रहे हैं।

    बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को आईएसओ ईएमएस (एनवायर्नमेंट क्लीयरेंस सिस्टम) का प्रमाण पत्र मिल चुका है।भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने पर्यावरण प्रबंधन के लिए प्रमाण पत्र दिया था। इस प्रमाण पत्र के बाद ही रांची एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए प्रयास शुरू हुआ। रांची एयरपोर्ट को सुरक्षित और स्मूथ एयर ट्रैफिक सुविधा वाला बताया गया।

    रांची एयरपोर्ट से सप्ताह में 370 घरेलू उड़ाने संचालित हैं। हर महीने करीब 2 लाख 20 हजार यात्री उड़ान भर रहे हैं। यह पिछले साल की तुलना में करीब 45 हजार से अधिक है। रांची से वर्तमान में अहमदाबाद, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना और पुणे के लिए विमान सेवा उपलब्ध है। जल्द ही जेट एयरवेज की भी उड़न शुरू हो सकती है। प्रक्रिया अंतिम चरण में है। रांची से दरभंगा, बनारस, जयपुर, भोपाल, गोवा, देवघर और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए सीधी विमान सेवा के लिए डिमांड बढ़ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य के विभागीय सचिवों को 30 दिसंबर तक मुख्यालय ना छोड़ने के आदेश
    Next Article आईसीसी टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे फिल साल्ट, सूर्यकुमार यादव शीर्ष पर बरकरार
    azad sipahi

      Related Posts

      Auto Draft

      May 14, 2025

      Auto Draft

      May 14, 2025

      नदी के पास मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Auto Draft
      • Auto Draft
      • नदी के पास मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव
      • सड़क जाम कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version