रामगढ़। भुरकुंडा थाना क्षेत्र के मेन रोड मोबाइल टावर के पास स्थित बैंक आफ बड़ौदा में रविवार देर रात दो चोरों ने करीब दो लाख रुपये के सिक्के चोरी कर लिये। घटना को अंजाम देते वक्त बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गये हैं। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुट गयी है। बक्से का ताला तोड़ सिक्के निकाल लिए : आसपास के दुकानदार जब सुबह यहां पहुंचे तो उन्होंने बैंक के शटर और ग्रिल पर लगे तालों को टूटा पाया। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बैंक का मुआयना किया और सीसीटीवी की जांच की। सीसीटीवी फुटेज…
Author: azad sipahi
जयपुर। राजस्थान में सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हुआ। राज्यपाल कल्याण सिंह ने राजभवन में 13 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई। तीन दिन चले मंथन के बाद दिल्ली में राजस्थान का मंत्रिमंडल तय हुआ था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ चर्चा के बाद 23 मंत्री तय किये थे। गहलोत के खेमे से 13 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। वहीं, पायलट के करीबी माने जाने वाले सात विधायक मंत्री बने हैं। दो मंत्रियों का दोनों खेमों से बराबर संपर्क है। हरीश चौधरी ऐसे विधायक हैं…
श्रीनगर। जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर सोमवार को सुरक्षाबलों से भरी एक बस खाई में गिर गयी। हादसे में एक जवान की मौत हो गयी। वहीं, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आइटीबीपी) के 32 जवान घायल हुए। बस में सवार टीम स्थानीय चुनाव के बाद जम्मू से बडगाम लौट रही थी। इसमें कुल 36 लोग शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, हादसा रामबन जिले में सुबह 8:45 बजे हुआ। बस खाई में फिसली, लेकिन पेड़ों की वजह से बीच में अटक गयी। पुलिस, सेना और स्थानीय वॉलंटियर्स ने घायलों को बाहर निकाला। बस खाई में गिरने का दूसरा मामला इससे पहले दिसंबर की शुरुआत में…
दुमका। मसलिया के सिउलबोना जंगल में लकड़ी चुनने गयी महिला की हत्या करने से पहले आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। मृतिका के साथ एक और महिला थी जो किसी तरह वहां से भाग निकली। पुलिस ने एक अज्ञात पहाड़िया के खिलाफ हत्या एवं दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद रविवार को बच निकली महिला के साथ गांव जाकर आरोपी की पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। युवक ने पहले पत्थर मारकर पीड़िता को गिराया 28 साल की महिला अपनी एक साथी सनोदी के साथ जंगल में लकड़ी चुनने के लिए गयी थी। दोनों…
रांची। झारखंड में टाटा के बाद निजी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी उषा मार्टिन के संस्थापक बसंत कुमार झवर ने कहा है कि कंपनी के वर्तमान कर्ता-धर्ता राजीव झवर सच्चाई छिपा रहे हैं। रविवार को अपने पुत्र प्रशांत झवर के साथ मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह उषा मार्टिन को बचाने की मुहिम में जुट गये हैं, जिसका दो-तिहाई हिस्सा बिक चुका है। बसंत झवर ने कहा कि 1961 में शुरू हुई उषा मार्टिन ने एक साल बाद ही लाभांश देना शुरू किया था, जो पांच दशक तक लगातार जारी रहा। पिछले पांच साल से कंपनी ने…
रांची। सीएम रघुवर दास ने कहा कि झारखंड के लिए रोजगार के नये रास्ते खुल रहे हैं। झारखंड को टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में अरविंद स्मार्ट टेक्सटाइल की पहली यूनिट के उद्घाटन और फेज-दो का भूमि पूजन किया गया है। आनेवाले समय में और टेक्सटाइल कंपनियां झारखंड में अपना उत्पादन शुरू करेंगी। मुख्यमंत्री रविवार को रांची के रामपुर में अरविंद स्मार्ट टेक्सटाइल की पहली यूनिट के उद्घाटन और फेज-दो के भूमि पूजन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्सटाइल उद्योग में…
रांची। कोलेबिरा में हुए उप चुनाव ने एक साथ कई संदेश दे दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार की जीत, झामुमो-राजद समर्थित झापा प्रत्याशी का चौथे स्थान पर पिछड़ना, भाजपा का तेजी से उभरना और राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के बढ़ते प्रभाव के साथ इस उप चुनाव ने झारखंड की राजनीति में नये समीकरणों की संभावनाओं को भी जन्म दिया है। कोलेबिरा की मतगणना शुरू होने से पहले तक किसी को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि झारखंड पार्टी की मेनन एक्का यहां से हार भी सकती हैं। वह न सिर्फ हारीं, बल्कि अपने सबसे मजबूत गढ़ में झारखंड पार्टी की साख…
रांची। डावांडोल हो रही राज्य में निजी क्षेत्र की दूसरी बड़ी कंपनी उषा मार्टिन लिमिटेड को बचाने, कंपनी की दशा सुधारने और इसे एक नयी दिशा देने के लिए कंपनी के संस्थापक सह समाजसेवी बसंत झवर आगे आये हैं। कंपनी की वर्तमान दशा ने उन्हें विचलित कर दिया है। इससे व्यथित होकर 85 वर्ष की इस उम्र भी वह फिर से कंपनी को पुराना मुकाम दिलाने के लिए निकल पड़े हैं। कंपनी के मजदूर भी उनके साथ हैं। उन्होंने मजदूरों को भरोसा दिलाया है कि ईमानदारी और सच्ची निष्ठा के साथ काम किया जाये, तो फिर एक बार कंपनी की…
नयी दिल्ली/पटना। बिहार में लोकसभा चुनाव की सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए में सहमति बन गयी है। राज्य में भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर और रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी लोजपा) छह सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजा जायेगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर रविवार को बिहार एनडीए के नेताओं के साथ की गई संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में यह ऐलान किया। अमित शाह ने कहा, गठबंधन ने हर सीट की राजनैतिक स्थिति और जमीनी हकीकत को देखते हुए सीटों का बंटवारा किया है। तीनों…
जकार्ता। इंडोनेशिया की सुंदा खाड़ी में सुनामी की चपेट में आकर 168 लोगों की मौत हो गयी। 600 से ज्यादा जख्मी हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार देर रात अनाक क्राकातोआ ज्वालामुखी फटने के बाद समुद्र के नीचे भूस्खलन आ गया। इससे उठी 50 से 65 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में तबाही मचा दी। दक्षिणी सुमात्रा के किनारे स्थित कई इमारतें तबाह हो गयीं। सुंदा खाड़ी इंडोनेशिया के जावा और सुमात्रा द्वीप के बीच है। यह जावा समुद्र को हिंद महासागर से जोड़ती है। सुमात्रा के दक्षिणी लामपुंग और जावा के सेरांग और पांदेलांग इलाके…
नयी दिल्ली। आर्मी के जनरल कोर्ट मार्शल (जीसीएम) में रविवार को एक मेजर जनरल को यौन शोषण का दोषी पाया गया। आर्मी कोर्ट ने अफसर की बर्खास्तगी की सिफारिश की है। यौन शोषण का मामला दो साल पुराना था। मेजर जनरल ने बीते सालों में हुई सेना के कई आॅपरेशनों में अहम भूमिका निभाई थी। आर्मी कोर्ट ने तड़के 3.30 बजे सुनाया फैसला सेना के अफसर के मुताबिक- लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अफसर की अगुआई में जीसीएम ने रविवार तड़के 3.30 बजे फैसला सुनाया। आरोपी अफसर को आइपीसी की धारा 354ए और आर्मी एक्ट 45 के तहत दोषी पाया गया।…