रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा आम लोगों को मुद्दों को भटकाने के लिए नयी-नयी चीजें बतायेंगे। वह आम लोगों को हर समय भटकाने का प्रयास करती है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन की जीत का दावा किया। दरअसल भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी है। पार्टी ने आरोप लगाया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनावी हलफनामे में अपनी उम्र के बारे में गलत जानकारी दी है। भाजपा के बरहेट सीट से उम्मीदवार गमलियल हेंब्रोम ने 30 अक्तूबर को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी थी। इसमें कहा गया है…
Author: shivam kumar
रांची। अलका तिवारी झारखंड की नयी चीफ सेक्रेटरी बनायी गयी हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने इसकी पुष्टि की है। अलका तिवारी 988 बैच की आईएएस हैं। उनके रिटायरमेंट की तिथि 30 सितंबर 2025 है। यहां बता दें कि 31 अक्टूबर को एल खियांग्ते रिटायर हो गये। राज्य सरकार ने एल खियांग्ते के तीन महीने के एक्सटेंशन के लिए चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा था। लेकिन इस पर कोई आदेश नहीं आया। बताते चलें कि 1988 बैच के आईएएस एल खियांग्ते लगभग 11 महीने चीफ सेक्रटरी के पद पर रहे।
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव को देखकर यह चुनाव आयोग द्वारा कुछ अफसर को हटाए जाने पर झामुमो घड़ियाली आंसू बहा रहा है। प्रतुल ने कहा कि जो एससी और एसटी समुदाय के हित की बात करने का नाटक कर रहे, उनको बताना चाहिए एक साधारण गरीब परिवार से आने वाले आदिवासी का बेटा चंपाई सोरेन को उन्होंने जबरन सत्ता से क्यों हटाया? झारखंड मुक्ति मोर्चा की पत्रकार वार्ता पर पलटवार करते हुए प्रतुल ने कहा कि चंपाई सोरेन को अंतिम दिन नियुक्ति पत्र भी बांटने नहीं दिया गय। क्या यह…
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सबकी समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं। समस्या से जुड़ी शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित कराएं। समस्या लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा, घबराइए मत। सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी। गुरुवार को वनटांगियों के साथ दीपावली मनाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन…
लखनऊ। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. बिबेक देबरॉय के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि देबरॉय का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। डॉ. देबरॉय ने देश की आर्थिक नीतियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया था और उनके मार्गदर्शन में कई आर्थिक सुधार लागू हुए थे। उनके निधन से न केवल आर्थिक जगत बल्कि पूरे देश ने एक विद्वान और समर्पित…
नई दिल्ली। पिछले 2 महीने से लगातार कीमत में कटौती करने के बाद घरेलू ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। एटीएफ की कीमत में बढ़ोतरी होने के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 87,597.22 रुपये प्रति किलो लीटर से 2,941.50 रुपये बढ़ कर 90,538.72 रुपये प्रति किलो लीटर हो गई है। एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत हर महीने की शुरुआत में फिक्स की जाती है। कीमत तय करने के लिए एटीएफ के वेरिएबल इंटरनेशनल रेट का एवरेज निकाला जाता है और फिर डॉलर के सापेक्ष उसकी औसत लागत तय की जाती…
काठमांडू। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के प्रस्तावित चीन दौरे को लेकर नेपाल के सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों में ही विवाद पैदा हो गया है। ओली के इस दौरे में चीन की महत्वाकांक्षी परियोजना बेल्ट एंड रोड इनिसिएटिव (बीआरआई) के कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर करने का दबाव है। नेपाल सरकार ने संकेत दिए गए हैं कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किया जा सकता है। सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रमुख सहयोगी नेपाली कांग्रेस के कई नेताओं ने बीआरआई कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर का विरोध किया है। पिछली प्रचंड सरकार में विदेश मंत्री रहे नेपाली कांग्रेस के नेता…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय भी लगातार अपने क्षेत्र मे जन संपर्क अभियान चला रहे है। भाजपा एवं जदयू समेत एनडीए के तमाम घटक दल के कार्यकर्ता इस दौरान उनके साथ घूम रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने मानगो के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही अपने पक्ष मे वोट देने की अपील आम नागरिकों से की। कहा कि एनडीए के नेतृत्व में जमशेदपुर सहित राज्य का विकास होगा।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व विधायक नारायण उर्फ भुलई भाई के निधन को राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। प्रधानमंत्री ने नारायण के साथ अपनी पुरानी तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “राजनीति और समाज सेवा में अमूल्य योगदान देने वाले नारायण जी का देहावसान एक अपूरणीय क्षति है। वे भाजपा के सबसे पुराने और कर्मठ कार्यकर्ताओं में शामिल रहे हैं, जिन्हें हम भुलई भाई के नाम से भी जानते हैं। जन कल्याण से जुड़े उनके कार्यों को सदैव याद किया जाएगा। शोक की इस घड़ी में…
2 नवंबर 1834 को एटलस नामक जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरीशस पहुंचा था। इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम की याद में मॉरिशस में 2 नवंबर को अप्रवासी दिवस मनाया जाता है। मॉरीशस पर 1715 में फ्रांस ने कब्जा किया था। 1803 से 1815 के दौरान हुए युद्धों में ब्रिटिशर्स इस द्वीप पर कब्जा पाने में कामयाब हुए। जिसके बाद अंग्रेजी हुकूमत ने मॉरिशस को कृषि प्रधान देश के रूप में विकसित करने की मंशा से 1834 से 1924 के बीच भारतीय मजदूरों को वहां भेजा। इन मजदूरों को बंधुआ मजदूरी के लिए एक एग्रीमेंट (समझौता) के तहत वहां ले जाया गया,…
-पीपीपी के तहत बने इसे प्लांट में कचरा से रोजाना 360 मेगावाट बिजली होगी पैदा अहमदाबाद। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गुजरात के सबसे बड़े वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का लोकार्पण किया। इस प्लांट को जिंदल अर्बन वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी संचालित करेगी और इससे पैदा होने वाली बिजली गुजरात ऊर्जा विकास निगम को बेचेगी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के पीराणा रोड पर स्थित अहमदाबाद महानगर पालिका (एएमसी) के पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशीप (पीपीपी) के तहत 375 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का लोकार्पण किया। पीपीपी के तहत बना यह प्लांट…
