गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साेमवार दोपहर दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचे। वे राजधानी के निकट लिबिंग आर्मी हेलीपैड पर उतरे, जहां उनका मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डीआर थापा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी रोड शो के जरिए लोक भवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में सजे हुए हैं और पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। लोग उत्साहपूर्वक नारे लगाकर प्रधानमंत्री का अभिवादन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार…
Author: shivam kumar
वाशिंगटन/तेहरान: दुनिया भर में गहराते तेल और गैस संकट के बीच ईरान ने एक ऐसी कूटनीतिक पहल की है, जिससे वैश्विक राजनीति में हलचल मच गई है। ईरान ने पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोलने के लिए एक सशर्त शांति प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव व्हाइट हाउस पहुंच चुका है और इस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया का पूरी दुनिया बेसब्री से इंतजार कर रही है। होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा गई है और ऊर्जा की कीमतें आसमान छू रही हैं। मूंछ की लड़ाई और दुनिया…
काठमांडू। भारत और नेपाल के बीच कूटनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारत के विदेश सचिव Vikram Misri 11 और 12 मई को नेपाल का आधिकारिक दौरा करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच हालिया राजनीतिक बदलावों के बाद पहली उच्च स्तरीय कूटनीतिक पहल मानी जा रही है। विदेश सचिव को नेपाल के विदेश सचिव Amrit Rai द्वारा औपचारिक निमंत्रण दिया गया था। उनकी इस दो दिवसीय यात्रा को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच प्रारंभिक स्तर पर तैयारी शुरू हो चुकी है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब नेपाल में नई सरकार…
बोगोटा: कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले एक बड़े आतंकी हमले ने देश को हिलाकर रख दिया है। देश के दक्षिण-पश्चिमी काउका क्षेत्र के पैन-अमेरिकन हाईवे पर शनिवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम 19 लोगों की जान चली गई, जबकि 38 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों में पांच मासूम बच्चे भी शामिल हैं। यह धमाका 31 मई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले हुआ है। काउका के गवर्नर ऑक्टेवियो गुजमैन ने बताया कि यह हमला आम नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़क के बीच गहरा गड्ढा,…
बॉक्स ऑफिस पर इस समय फिल्मों की टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ बाजी मार ले गई है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में जोरदार उछाल दिखाते हुए रविवार को 12.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। शनिवार को 10.75 करोड़ के बाद यह आंकड़ा पार करते हुए ‘भूत बंगला’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 113.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल कर लिया है। पारिवारिक दर्शक फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं ‘गिन्नी वेड्स सन्नी 2’ को संघर्ष करना पड़ रहा है। फिल्म ने तीसरे दिन मात्र 46 लाख रुपये की…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं ने राज्य की सियासत गरमा दी है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) में हुई गंभीर खामियों को लेकर प्रदेश सरकार और आयोग पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि परीक्षाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले JPSC चेयरमैन को तत्काल उनके पद से बर्खास्त किया जाए। परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था और सवालों पर सवाल मरांडी ने राज्य की बदहाल परीक्षा प्रणाली पर चिंता जताते हुए कहा कि बोकारो और रांची के केंद्रों पर प्रश्नपत्रों…
गिरिडीह। झारखंड के Giridih में सोलर लाइट सिटी बनाने की महत्वाकांक्षी योजना अब धरातल पर विफल होती नजर आ रही है। शहर को आधुनिक और रोशन बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन कई इलाकों में आज भी अंधेरा पसरा हुआ है। पुलिस लाइन से लेकर जोड़ा पहाड़ी तक दर्जनों सोलर स्ट्रीट लाइटें या तो खराब पड़ी हैं या महीनों से बंद हैं, जिससे आम लोगों को रात के समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस परियोजना की जिम्मेदारी Shri Collection और Shri Ram Enterprises को सौंपी गई थी। हालांकि, कार्य की गुणवत्ता और नियमित…
नई दिल्ली। राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ताकत और बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी (आआपा) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा समेत सात सांसदों को राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने औपचारिक मंजूरी दे दी है। इसके बाद राज्यसभा में भाजपा सांसदों की संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है। सोमवार को राज्यसभा सचिवालय द्वारा सदन में सभी दलों के सांसदों की अद्यतन सूची जारी की गई, जिसमें इन सातों नेताओं के नाम भाजपा सांसदों की सूची में शामिल कर दिए गए। इससे भाजपा को उच्च सदन में और अधिक राजनीतिक मजबूती मिली है। उल्लेखनीय…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 3 मई (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हॉल टिकट पर ही उपलब्ध रहेगी। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में…
पूर्वी सिंहभूम। बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित लोको रनिंग रूम के पास देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक लोको पायलट को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान ज्ञानेंद्र कुमार गौतम के रूप में हुई है, जो सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा हैं। घटनास्थल से पुलिस ने खोखा बरामद किया है और जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात ज्ञानेंद्र कुमार गौतम टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित लॉबी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे और उन…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,54,030 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,41,190 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,41,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी के भाव में भी आई मामूली कमजोरी के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर…
