रांची। झारखंड में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। राजधानी रांची में मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा। धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ। रुक-रुक कर चल रही हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। गुमला, खूंटी और हजारीबाग सहित कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। शाम में चल रही शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। रांची का तापमान एक बार फिर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। बुधवार को उत्तर पश्चिमी और दक्षिणी पूर्वी…
Author: shivam kumar
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल नौ प्रस्तावों पर मुहर लगी। राज्य में महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस बल के प्रमुख) के चयन के लिए नियुक्ति नियमावली, 2025 के गठन की मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट ने 24 फरवरी से 27 मार्च के बीच बजट सत्र के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के चयन के लिए नाम निर्देशन समिति का गठन हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस की अध्यक्षता में होगा। इस कमेटी में चीफ सेक्रेट्री, यूपीएससी द्वारा नामित मेंबर, जेपीएससी अध्यक्ष या उनके द्वारा नामित मेंबर, सेवानिवृत्त डीजीपी…
लखनऊ। चुनाव आयोग ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को चुनाव का ऐलान कर दिया। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि पार्टी यह चुनाव अपनी पूरी तैयारी और दमदारी के साथ अकेले लड़ेगी। उनको दिल्ली में बसपा के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। मायावती ने एक्स पोस्ट में कहा कि चुनाव लोकतंत्र की रीढ़ है और बाहुबल एवं धनबल से दूर रहने वाले गरीबों-मजलूमों की पार्टी बसपा आयोग से यह उम्मीद रखती है कि वह स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने के क्रम में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के साथ ही साम्प्रदायिकता व अन्य घिनौने…
नागपुर। कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु के बाद अब महाराष्ट्र में एचएमपीवी वायरस (HMPV Virus) के दो मामले सामने आए हैं। नागपुर के दो बच्चों में वायरस के लक्षण मिले हैं। इन दोनों बच्चों क की एचएमपी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एचएमपीवी वायरस से संक्रमित दोनों बच्चों को नागपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। ये दोनों बच्चे बुखार और खांसी से ग्रसित हैं। 3 जनवरी 2025 को सर्दी जुकाम से पीडि़त नागपुर के इन दो बच्चों का टेस्ट करवाया गया था जिसमें एक बच्चे की उम्र सात साल और दूसरी बच्ची की उम्र…
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास 10 जनवरी को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। वहीं इसके बाद से वह झारखंड की राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएंगे। इसी बीच उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने भाजपा की करारी हार को लेकर बड़ी बात कह दी है। बता दें कि 2024 का विधानसभा चुनाव रघुवर दास के बगैर झारखंड में लड़ा गया जिसका परिणाम अच्छा नहीं आया। यही वजह है कि जिस तरीके से झारखंड में बीजेपी को करारी हार मिली है, उसको देखते हुए बीजेपी की ओर से रघुवर दास को…
नई दिल्ली। OnePlus 13 सीरीज आज भारतीय मार्केट में एंट्री करने के लिए तैयार है। कंपनी सीरीज के तहत भारत में OnePlus 13 और OnePlus 13R स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट में OnePlus Buds Pro 3 का स्पेशल एडिशन भी लाया जा रहा है। साथ ही एडवांस हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ OnePlus Watch 3 की भी एंट्री हो सकती है। कहां लाइव देख सकते हैं इवेंट? OnePlus 13 सीरीज का लॉन्च इवेंट आज रात 9 बजे से कंपनी के ऑफिशियल साइट और यूट्यूब पर लाइव देखा जा सकेगा। सीरीज के दोनों फोन और बाकी डिवाइस लॉन्च के बाद…
राज्य में चल रहे सड़क प्रोजेक्ट के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा रांची। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों को प्राथमिकता देकर उनमें आ रही रुकावटों को जिला स्तर पर ही दूर करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कारणों से प्रोजेक्ट रुक जाते हैं। उसकी लागत भी अनावश्यक रूप से बढ़ती है। इससे रिसोर्स का और राज्य का नुकसान होता है। अगर, थोड़ा सा अतिरिक्त ध्यान दिया जाये, तो जिला स्तर पर ही समस्या का समाधान हो जायेगा। मुख्य सचिव मंगलवार को राज्य में नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया, रेलवे ओवरब्रिज…
-इंडसफूड 2025 में खाद्य एवं पेय, कृषि प्रौद्योगिकी और विनिर्माण पर विशेष जोर नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान 8 जनवरी, 2025 को गौतमबुद्ध नगर जिला के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड (आईईएमएल) में इंडसफूड 2025 के 8वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के मुताबिक इस बार इंडसफूड 2025 में 30 से अधिक देशों के 2300 प्रदर्शक भाग लेंगे। इस बार 120 हजार वर्ग मीटर से अधिक प्रदर्शनी स्थल होगा। इस बार एकीकृत व्यापार मेले में 7,500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार तथा 15 हजार भारतीय खरीदार यानी व्यापार आगंतुक भाग लेंगे,…
नई दिल्ली। 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन इस बार उत्तराखंड कर रहा है। उत्तराखंड में इन खेलों के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों और कोचों में काफी उत्साह है। इन खेलों के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को मिलने वाले लाभ और सुविधाओं को लेकर द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनित पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में खुलकर अपने विचार रखे। हिन्दुस्थान समाचार को दिये साक्षात्कार में उन्होंने कहा, “उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलना बहुत बढियां हैं, पहले हम सोचते थे कि यहां आधारभूत सुविधाओं के उपलब्ध होने में हमें 15 से 20 साल लगेंगे, लेकिन…
मैड्रिड। रियल मैड्रिड ने सोमवार को चौथे स्तर की टीम डेपोर्टिवा मिनेरा को 5-0 से हराकर कोपा डेल रे के अंतिम 16 में प्रवेश किया। रियल मैड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोटी ने मैच के लिए अपनी लाइनअप में कई बदलाव किए, लेकिन उनकी टीम को एक ऐसे प्रतिद्वंद्वी का सामना करने में कोई परेशानी नहीं हुई, जिसने पूरे खेल में सिर्फ़ एक शॉट ही टारगेट पर लगाया, जबकि मैड्रिड के 21 शॉट टारगेट पर लगे। फ़ेडरिको वाल्वरडे ने पांचवें मिनट में खराब डिफेंसिव क्लीयरेंस का फ़ायदा उठाते हुए गोल दागा। एडुआर्डो कैमाविंगा ने 13वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी,…
बाबूलाल मरांडी, सांसद संजय सेठ, अर्जुन मुंडा समेत 40 नेता के खिलाफ हाइकोर्ट ने पीड़क कार्रवाई पर रोक रखी जारी रांची। रांची में 23 अगस्त 2024 को भारतीय जनता युवा मोर्चा की मोरहाबादी मैदान में रैली के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प मामले में झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद बीडी राम, संजय सेठ, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत 40 आरोपियों की ओर से लालपुर थाने में दर्ज एफआइआर को निरस्त करने को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में राज्य सरकार की ओर…
