इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान के तुरबत शहर में शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। घायलों में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनके परिवार के छह सदस्य भी शामिल हैं। प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने यह जानकारी दी। जियो न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, हाथ लगे एक सीसीटीवी फुटेज में सड़क पर कई वाहन चल रहे हैं और अचानक हुए विस्फोट के बाद एक चलती यात्री बस में आग लग गई।…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। तीन दिन की तेजी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोने की कीमत में आज 450 रुपये से लेकर 490 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है। सोने के भाव में आई गिरावट की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,860 रुपये से लेकर 78,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 72,300 रुपये से लेकर 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज…
चतरा। भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त एक थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई हुई है। चतरा एसपी विकास पांडे ने लेनदेन का ऑडियो सामने आने के बाद जिले के वशिष्ठनगर (जोरी) थाना प्रभारी और इसी थाने के सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। चतरा के जोरी थाना में मामला दर्ज करने के नाम पर 30 हजार रिश्वत की मांग करने वाले मामले में दो पुलिस पदाधिकारियों पर कारवाई हुई है। एसपी विकास कुमार पांडेय ने वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी प्रभात कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक अभय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।…
पलामू। जिले के डीसी शशि रंजन ने शनिवार रात और रविवार सुबह बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी के बीच मेदिनीनगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर, अम्बेडकर पार्क, बाजार के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस क्रम में उन्होंने सड़क पर दोना-पत्ता बेचने वालों संग संवाद भी स्थापित किया। दातुन, दोना-पत्ता बेचने वालों के बीच डीसी ने 30 से अधिक कंबल का वितरण किया। उपायुक्त ने नगर निगम के जरिये संचालित सरकारी बस डिपो स्थित आश्रय गृह का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बेड,…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मरांडी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।
खूंटी। खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर तोरपा थाना क्षेत्र के चंद्रपुर मोड़ के पास रविवार को सुबह लगभग नौ बजे कार और यात्री बस के बीच हुई टक्कर के बाद बस के पलट जाने से 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बस पर सवार एक व्यक्ति का हाथ कटकर बस मेंं ही रह गया। सभी घायलों का तोरपा रेफरल अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद सभी को सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार फिजाएंड फिजा नामक यात्री बस तपकारा से रांची जा रही थी। चंद्रपुर मोड़ के पास बस एक कार टकरा कर पलट गई।…
पटना। जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर एवं समर्थकों के साथ प्रश्नपत्र लीक के आरोपों को लेकर बीपीएससी द्वारा आयोजित 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा (सीसीई), 2024 को रद्द करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को दिल्ली में रेल, मेट्रो और स्वास्थ्य से जुड़ी 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 5 जनवरी को दोपहर करीब 12:15 बजे दिल्ली में 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से दिल्ली के न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा भी करेंगे। बयान के अनुसार क्षेत्रीय संपर्क…
सूरत। सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर ड्यूटी कर रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान किशन सिंह ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूरत हवाईअड्डे के बाथरूम में शनिवार दोपहर सीआईएसएफ के जवान ने खुद को सरकारी राइफल से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान बाथरूम की ओर दौड़े, लेकिन बाथरूम का दरवाजा बंद था। दरवाजे के काफी प्रयास करने पर ना टूटने पर छत के जरिए किसी तरह बाथरूम में पहुंचकर दरवाजा खोला गया। अंदर जवान खून से लथपथ पड़ा था। उसे तत्काल निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज मिलने…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शनी की झलकियां साझा कीं। मोदी ने कहा कि इस शो से उनका गहरा लगाव है, क्योंकि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान इसे बढ़ते देखा है। इस तरह के शो प्रकृति की सुंदरता का जश्न मनाते हैं और स्थिरता के बारे में जागरुकता को प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शनी की कुछ झलकियां यहां दी गई हैं। इस शो से मेरा गहरा लगाव है, क्योंकि मैंने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान इसे बढ़ते देखा है। इस…
-एसएसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश रांची। मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम को लेकर रांची पुलिस प्रशासन सतर्क है। रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सभी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर पुलिस प्रशासन हर तरह की तैयारी को पूरा करने में जुट गया है। मुख्य कार्यक्रम रांची के नामकुम में होना है। ऐसे में नामकुम स्थित कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को लेकर रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पुलिस अफसरों और कर्मियों को ब्रीफ भी किया। रांची के सीनियर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 6…
