धनबाद। एसपी रणधीर प्रसाद वर्मा को उनके 34वें शहादत दिवस पर हर साल की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर उनके आदमकद प्रतिमा के सामने एक विशेष कार्यक्रम कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें मुख्य रूप से झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मौजूद रहे। इस श्रद्धांजलि सभा में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, धनबाद सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा, विधायक रागिनी सिंह और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीद रणधीर वर्मा को श्रद्धांजलि दी। मौके पर पूर्व मंत्री सह शहीद रणधीर वर्मा की पत्नी प्रो. रीता वर्मा उपस्थित थी। वहीं, इस…
Author: shivam kumar
खूंटी। देश के लिए अपने प्राण देने वाले वाल्टर गुड़िया के शहादत दिवस के मौके पर सीआरपीएफ 94 बटालियन की ओर से उन्हें शुक्रवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बटालियन के उप कमांडेंट संतोष कुमार के ने तोरपा स्थित शहीद वाल्टर गुड़िया की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मौके पर उप कमांडेंट ने वीर नारी राहिल गुड़िया को शॉल और साड़ी देकर सम्मानित किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मौके पर शहीद की पत्नी राहिल गुड़िया, उनके पुत्र विश गुड़िया, तोरपा के मुखिया जोन टोपनो, मार्शल मुंडू, सहित कई लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।…
बेंगलुरु। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने गुरुवार को दूसरे मैत्री मैच में मालदीव को 11-1 से हरा दिया है। पदार्पण में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए फॉरवर्ड लिंगडेकिम ने चार गोल दागे, जिसकी बदौलत भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को खेले गए दूसरे फीफा मैत्री मैच में मालदीव को 11-1 के अंतर से हराया। पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में खेले गए इस मैच में लिंगडेकिम ने (12वें, 16वें, 56वें और 59वें मिनट) प्रत्येक हाफ में दो दो गोल किये, जबकि मुकाबले में पदार्पण करने वाली एन. सिबानी देवी ने (45+1वें मिनट) भी एक गोल किया। मैच में भारत की ओर…
सिडनी। जसप्रीत बुमराह ने नियमित कप्तान रोहित शर्मा के “आराम करने” के फैसले को भारतीय टीम में सकारात्मक पहलुओं में से एक बताया है। बुमराह सिडनी में आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच में रोहित की जगह टॉस के लिए उतरे, जिनका मौजूदा सीरीज में बल्ले से औसत सिंगल डिजिट में रहा है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत ने अपने कप्तान को बदलने का असाधारण कदम उठाया, जबकि अभी तक सीरीज पूरी तरह से नहीं हारी है। रोहित के बाहर होने के परिणामस्वरूप, मेलबर्न में बाहर रहने वाले शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में वापस शामिल किया गया। रोहित के बाहर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि वह महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वे महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत तथा शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में अग्रणी हैं। उनके प्रयास हमें प्रेरित करते रहते हैं, क्योंकि हम लोगों के लिए बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करने के लिए काम करते हैं।” उल्लेखनीय है कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 03 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव में हुआ था। उनका…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में द्वीप विकास एजेंसी (आईडीए) की 7वीं बैठक की अध्यक्षता की। द्वीप विकास एजेंसी ने द्वीपों के समग्र विकास कार्यक्रम की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की। गृह मंत्रालय के अनुसार बैठक में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल (रि.) डीके जोशी, लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल, केंद्रीय गृहसचिव गोविंद मोहन, गृह, वाणिज्य, जनजातीय मामले, पर्यावरण एवं वन, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, दूरसंचार, शिपिंग, जल संसाधन, पृथ्वी विज्ञान, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालयों के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हाइवे पर चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, ट्रेन और हवाई जहाज से सफर करने वालों को भी घंटों इंतजार करना पड़ा। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शीतलहर को लेकर आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि आज दोपहर से पहले तक ज्यादातर जगह स्मॉग एवं मध्यम से घना कोहरा रहने…
इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज विशेष घोष वादन कार्यक्रम इंदौर के दशहरा मैदान में आयोजित होने जा रहा है। मालवा प्रांत में पहली बार हो रहे इस कार्यक्रम में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा स्वयंसेवक वादन की प्रस्तुति देंगे।संघ कार्यालय के अनुसार, दशहरा मैदान पर होने जा रहे घोष वादन कार्यक्रम में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दोपहर 3ः30 बजे पहुंचेंगे। दोपहर दो बजे से आमंत्रित स्वयंसेवकों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो जाएगा। सरसंघचालक के पहुंचने के बाद ही घोष वादन शुरू होगा। चयनित एक हजार…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर दिल्ली के अशोक विहार, नौरोजी नगर और सरोजिनी नगर में आवासीय योजनाओं और द्वारका में सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगे। वो दिल्ली विश्वविद्यालय में 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की तीन परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ द्वारका में सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की बुधवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। सभी के लिए आवास की प्रतिबद्धता विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी के लिए आवास की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप आज दोपहर…
काठमांडू। आम तौर पर संवैधानिक भूमिका में रहे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाला व्यक्ति पद से हटने के बाद दलगत राजनीति में सक्रिय नहीं होता है। संविधान द्वारा प्रदत्त इस पद की गरिमा का मान रखते हुए जो भी व्यक्ति देश के इन दो सर्वोच्च पदों पर पहुंचता है ताे वह अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद सक्रिय राजनीति से अघोषित संन्यास ले लेता है। लेकिन नेपाल में यह विषय अपवाद का बन गया है। देश का संविधान जारी होने के बाद पहली बार राष्ट्रपति चुनी गईं विद्या भण्डारी और उपराष्ट्रपति नन्द किशोर दोनों ही पुन: एक साथ…
सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के आधिकारिक आवास पर शुक्रवार सुबह जांच अधिकारियों का बड़ा दल पुलिस बल के साथ पहुंच गया। इस दौरान जांच दल को राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा के अधिकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। फिलहाल जांच दल राष्ट्रपति के आवास पर ही है। अगर येओल आवास पर होंगे तो उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है। द कोरिया हेराल्ड समाचार पत्र के अनुसार, जांच दल में शामिल अधिकारी राष्ट्रपति येओल के निवास भवन तक पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। हालांकि जांच दल को राष्ट्रपति के अंगरक्षकों के विरोध का सामना करना पड़ा।…
