Author: shivam kumar

नई दिल्ली। वर्ष 1984 के दिल्ली सिख विरोधी दंगा पीड़ितों ने मंगलवार को यहां गुरुद्वारा बंगला साहिब के बाहर लोकसभा में नेता विपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व दंगा पीड़ितों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले सरदार गुरलाड सिंह काहलों ने किया। इस अवसर पर गुरलाड सिंह काहलों ने कहा कि प्रियंका गांधी ने संसद में केंद्र सरकार को घेरने के लिए अपनी पहली स्पीच में उन्नाव, हाथरस और मणिपुर तथा संभल आदि पर बोलीं लेकिन 40 साल पहले 1984 के सिख…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन द्वारा राज्य में हिंसक घटनाओं के लिए माफी मांगने को नाकाफी बताते हुए इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मणिपुर का दौरा करने और वहां के हालात के लिए माफी मांगने का आग्रह किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि हिंसा शुरू होने के 19 महीने बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेन ने अपनी चुप्पी तोड़ी। तीन मई 2023 को मणिपुर जलने लगा। तब से बेइंतहा हिंसा हुई। सैकड़ों लोग मारे गए और हजारों लोग विस्थापित हुए। आज सीएम ने क्या कहा, यह मायने…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को नववर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “नववर्ष के उल्लासपूर्ण अवसर पर मैं देश और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।” उन्होंने कहा कि नववर्ष का आगमन हमारे जीवन में नई आशा, नए सपनों और नई आकांक्षाओं के शुभारंभ का प्रतीक होता है। यह नया साल हमें अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए नए ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। राष्ट्रपति ने कहा कि आइए हम सभी हर्ष और उत्साह…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी पूरी मजबूती के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती दो दिन पहले दिल्ली में बैठक कर चुनाव की रणनीति भी बना ली है। दिल्ली चुनाव की कमान पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद को सौंपी गई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल जोर-शोर से तैयारी में लगे हुए हैं। इसी क्रम में बसपा भी पूरी ताकत के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेगी, जिसके लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। उन्हाेंने बताया कि दिल्ली…

Read More

काठमांडू। वर्ष 2024 में 11 लाख से अधिक विदेशी पर्यटकों ने नेपाल का दौरा किया। यह संख्या विदेशों से विमान से पहुंचने वाले पर्यटकों की ही है। वर्ष 2024 के अंतिम दिन नेपाल पर्यटन बोर्ड के जारी आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष नेपाल में उल्लेखनीय संख्या में पर्यटकों का आगमन हुआ है। 31 दिसंबर की सुबह तक कुल 11,47,024 पर्यटक नेपाल में प्रवेश कर चुके हैं। कोरोना महामारी के बाद यह पहला साल है जब नेपाल ने सबसे अधिक पर्यटकों का स्वागत किया है। बोर्ड के मुताबिक पर्यटकों की यह संख्या विदेशों से विमान से आने वाले पर्यटकों की ही…

Read More

इस्लामाबाद। वर्ष 2024 पाकिस्तानी सेना और सुरक्षाबलों के लिए 10 साल में सबसे घातक रहा। साल 2024 में पाकिस्तान में 1166 आतंकी हमलों व हमलावरों के खिलाफ अभियान से जुड़े मामलों के दौरान 2546 मौतें हुईं और 2267 लोग घायल हुए। इनमें नागरिक, सुरक्षाकर्मी और हमलावर शामिल हैं। देशभर में हुई कुल मौतों में से 94 प्रतिशत और कुल घटनाओं में से 89 प्रतिशत खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में हुईं। सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (सीआरएसएस) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 9 साल के मुकाबले साल 2024 में ऐसी घटनाएं सर्वाधिक स्तर पर हुई हैं। ऐसे हमलों में आम…

Read More

काठमांडू। नेपाल टेलीकॉम ने अपने ग्राहकों को नए साल का उपहार देते हुए भारत में किसी भी नेटवर्क पर कॉल के लिए अब तक का सबसे सस्ते दर की घोषणा की है। यह दर आज 31 दिसंबर की मध्य रात 12 बजे से लागू होगा। नेपाल की सरकारी टेलकॉम कंपनी नेपाल टेलीकॉम (एनटीसी) ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि एनटीसी नेटवर्क का उपयोग करके भारत के किसी भी नेटवर्क में कॉल करने के लिए भारतीय 2 रुपये यानी नेपाली करेंसी में 3 रुपये 20 पैसे प्रति मिनट किए गए की नई दर की घोषणा की है। नेपाल…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नये वर्ष 2025 की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2025 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा। मुख्यमंत्री ने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान करते हुये विश्वास व्यक्त किया है कि आनेवाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा। उन्होंने न्याय के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति…

Read More

पूर्वी चंपारण। भारत-नेपाल के थाना स्तरीय समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को जीतना थाना परिसर मे सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई,जिसकी अध्यक्षता जितना थानाध्यक्ष अमित कुमार एवं नेपाल पुलिस प्रभारी विजय कुमार महतो ने संयुक्त रूप से की। बैठक में दोनों देशो के अधिकारियों द्वारा बारी- बारी से विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत रूप से द्विपक्षीय चर्चा की गई। इस दौरान बिहार के रास्ते भारत में नेपाल से जाली नोट के आवागमन पर रोक लगाने पर भी विशेष रुप से चर्चा की गई। बैठक में दोनों देश के बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष रूप से बल दिया गया।दोनों देशो…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो एवं सचिव जयंत कुमार मिश्रा ने मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री ने भी अपनी ओर से उन्हें नववर्ष की मंगल कामनाएं एवं बधाई दी।

Read More

रांची। कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने मंगलवार को मोरहाबादी स्थित कल्याण कॉम्प्लेक्स में स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच साइकिल और छात्रवृत्ति वितरण के कार्य प्रगति की जिलावार समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने कई दिशा-निर्देश दिये। मंत्री ने प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण के मामले में रामगढ़ और कोडरमा जिलों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने रामगढ़ और कोडरमा जिला के कल्याण पदाधिकारी को अगले तीन दिनों के भीतर छात्रवृत्ति राशि वितरण किए जाने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही कहा कि छात्रवृत्ति वितरण मामले में जो पदाधिकारी कोताही बरतेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कोडरमा और रामगढ़ जिले में अगले तीन…

Read More