Author: shivam kumar

-मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि भवन का किया औचक निरीक्षण रांची। झारखंड में अब एक एकड़ से कम में बने निजी तालाबों का भी सरकार जीर्णोद्धार कराएगी। अगले वित्तीय वर्ष में निजी तालाब को लेकर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग को प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अब तालाब के जीर्णोद्धार के दौरान एक तरफ से सीढ़ी का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके निर्देश कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को कांके कृषि भवन के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए। वर्तमान में निजी तालाब के जीर्णोद्धार के लिए कम…

Read More

रांची। राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कैशियर से 13 लाख रुपये लूट लिए। लूट की घटना का विरोध करने पर एक होटल मैनेजर को गोली मार दी। होटल मैनेजर का नाम सुमित कुमार बताया गया है। वह होटल लोटस के मैनेजर बताये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आशीर्वाद आटा के कैशियर सुमित कुमार गुप्ता आईसीआईसीआई बैंक में 13 लाख रुपये जमा करने पहुंचे थे। इसी दौरान तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने मारपीट कर और हथियार का भय दिखाकर रुपये लूट लिये। सभी बदमास मुंह पर रुमाल बांधे हुए थे।…

Read More

रांची। राज्य सरकार ने सब-डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) रैंक के आठ आईएएस अफसरों को सीनियर टाइम स्केल में प्रोन्नति दी है। प्रोन्नति पाने वाले अफसरों में शताब्दी मजूमदार, उत्कर्ष कुमार, आशीष गंगवार, श्रीकांत यशवंत, ओमप्रकाश गुप्ता, सन्नी राज, अनिमेश रंजन और रिया सिंह शामिल हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है।

Read More

रांची। हजारीबाग जिले के सदर एसडीओ का सरकार ने तबादला कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को कार्मिक, प्रशासनिक, सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। उन्हें प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि एसडीओ पर पत्नी अनिता कुमारी को जलाकर मारने का आरोप लगा है। सदर एसडीओ अशोक कुमार के सरकारी आवास में ही उनकी पत्नी आग लगने से झुलस गई थीं। आनन-फानन में हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में उन्हें लाया गया। वहां से बोकारो रेफर किया गया। बोकारो से रांची के देवकमल अस्पताल रेफर…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने बांग्लादेश से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती जिलों की मतदाता सूचियों की सघन जांच शुरू की है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के अनुसार, बांग्लादेशी कट्टरपंथी समूहों के कुछ सदस्यों ने अवैध रूप से भारतीय मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करवाया है। सीईओ कार्यालय के एक‌ अधिकारी के अनुसार, यह प्रक्रिया मुर्शिदाबाद जिले से शुरू की गई है। हाल ही में बांग्लादेश-आधारित कट्टरपंथी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के कार्यकर्ता शाद रदी उर्फ शाब शेख की गिरफ्तारी के बाद यह पता चला कि उसने न केवल मुर्शिदाबाद में मतदाता सूची…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को बांग्लादेशी कट्टरपंथी संगठनों की संभावित धमकियों के मद्देनजर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने यह सूचना दी है कि बांग्लादेश-आधारित कट्टरपंथी समूहों, जैसे जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) और हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी), के कुछ सदस्य भारत में घुसपैठ कर चुके हैं और शुभेंदु अधिकारी को निशाना बना सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ाने पर काम शुरू कर दिया है। नवान्न स्थित राज्य सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने अधिकारी की…

Read More

कोलकाता। साल के आखिरी दिनों में ठंड के बढ़ने की संभावना ने बंगाल में शीतलहर की उम्मीद बढ़ा दी है। अलीपुर मौसम विभाग ने सोमवार को जानकारी दी है कि सोमवार से रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है, जिससे साल के अंत तक ठंड अपने पूरे असर में लौट सकती है। कोलकाता का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान में एक बार में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। नए साल…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार पर लोहसिंघना थाना में हत्या का मामला दर्ज करते ही एसआईटी टीम गठित किया गया है। सोमवार शाम पुलिस की टीम ने उनके सरकारी आवास पर जाकर गहन जांच किया। टीम में अमित आंनद,नंदकिशोर साह, संदीप कुमार,सुनील कुमार मेहता,विपिन कुमार, राहुल कुमार का नाम शामिल है। उल्लेखनीय हो कि लोहसिंघना थाना में कांड संख्या 235/24 के तहत पत्नी अनिता कुमारी को जलाकर मारने का मामला दर्ज किया गया है। एसडीओ अशोक कुमार पर उनके साला राजू साव ने अपनी बहन को गत 26 दिसंबर की सुबह आग लगाकर जला देने का मामला दर्ज कराया…

Read More

हैदराबाद। केरल ने रविवार को गाचीबोवली स्टेडियम में मणिपुर को 5-1 से हराकर 16वीं बार संतोष ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया, जहां खिताबी मुकाबले में उनका सामना पुराने प्रतिद्वंद्वी पश्चिम बंगाल से होगा। मुहम्मद रोशल पीपी की हैट्रिक ने केरल की टीम के शानदार प्रदर्शन को और भी बेहतर बना दिया, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दिन के पहले सेमीफाइनल में, पश्चिम बंगाल ने गत विजेता सर्विसेज को 4-2 से हराकर 47वीं बार फाइनल में प्रवेश किया। पहले हाफ में केरल ने पहले हमला किया, उनके शानदार मिडफील्ड खेल ने 22वें मिनट में फायदा पहुंचाया।…

Read More

रियो डी जेनेरियो। अनुभवी मैनेजर कूका को चौथी बार एटलेटिको मिनेरो का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, ब्राजील के सेरी ए क्लब ने रविवार को यह जानकारी दी। 61 वर्षीय खिलाड़ी अर्जेंटीना के गेब्रियल मिलिटो की जगह लेंगे, जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में आपसी सहमति से क्लब से नाता तोड़ लिया था। एटलेटिको ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, “ब्राजील के शीर्ष स्तर पर एटलेटिको मिनेरो के लिए सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले मैनेजर और हमारे सबसे बड़े विजेता की वापसी हुई है।” कूका, जिनका असली नाम एलेक्सी स्टिवल है, ने दिसंबर 2026 तक चलने वाले…

Read More

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर 30 दिसम्बर, सोमवार को कतर की आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना होंगे। जयशंकर 30 दिसंबर से 01 जनवरी 2025 तक कतर की यात्रा पर रहेंगे, जहां वो कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकत करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कतर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने जानकारी साझा की। मंत्रालय की ओर जारी विज्ञाप्ति में बताया गया कि विदेश मंत्री की यात्रा दोनों पक्षों को राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों…

Read More