Author: shivam kumar

रांची। पहाड़ी मंदिर के संरक्षण, संवर्द्धन और इसे अतिक्रमणमुक्त करने को लेकर रांची के सांसद सह रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मंगलवार को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में रक्षा राज्य मंत्री ने कहा है कि भारत में ऐसे बहुत कम स्थान हैं, जिनका धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व साथ-साथ है। ऐसे ही स्थानों में है रांची का पहाड़ी मंदिर। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि वर्तमान समय में इस पहाड़ी की स्थिति बहुत जर्जर हो चुकी है। झारखंड के प्रसिद्ध पर्यावरणविद नीतिश प्रियदर्शी ने कई बार इस मुद्दे पर रिपोर्ट की है। उन्होंने…

Read More

-2024-25 के लिए विकास दर के अनुमान को 6.6 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी किया नई दिल्‍ली। विश्‍व बैंक ने देश की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ा दिया है। विश्‍व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में कृषि क्षेत्र और ग्रामीण मांग में सुधार के दम पर भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। इससे पहले जून में विश्व बैंक ने भारत की सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 6.6 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। विश्व बैंक ने मंगलवार को जारी अपनी ‘इंडिया डेवलपमेंट अपडेट’ रिपोर्ट में कहा है कि वैश्विक विकास…

Read More

पैन इंडिया फिल्म ‘मार्टिन’ का बहुप्रतीक्षित पहला गाना आ गया है, और यह देखने और सुनने में बेहद आकर्षक है। हिंदी में इसका टाइटल ‘धड़कनों में…’, तमिल में ‘जीवन नीये…’, कन्नड़ में ‘जीवा नीने…’, तेलुगु में ‘अधांथेले…’ और मलयालम में ‘वरम पोलर…’ है। गाना बनाने वालाें का दावा है कि यह शानदार लव ट्रैक दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा। ध्रुव सरजा और वैभवी शांडिल्य ने ‘धड़कन में…’ को अपनी शानदार केमिस्ट्री के साथ जिंदा कर दिया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी देखने लायक है, जो एक खूबसूरत और यादगार परफॉरमेंस क्रिएट करने के लिए सहज रूप से ब्लेंड…

Read More

कंगना रनौत की फिल्म “इमरजेंसी” हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से सेंसर सर्टिफिकेट हासिल करने में समस्याएं आने से इसके रिलीज में देरी हो रही है। फिल्म ‘इमरजेंसी’ का निर्देशन और निर्माण कंगना रनौत ने किया है, जो इसमें इंदिरा गांधी की मुख्य भूमिका भी निभा रही हैं। फिल्म के रिलीज में देरी से सोशल मीडिया पर काफी हलचल देखने मिल रही है, जिसमें लोगों ने फिल्म प्रोड्यूसर विवेक रंजन अग्निहोत्री को गलत तरीके से दोषी ठहराया है, जो कभी केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के सदस्य थे, लेकिन यह साफ़ करना ज़रूरी है कि विवेक रंजन…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री यशवंत सिंह, आर्मी के मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर और कुलपतियों सहित अन्य ने राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल से उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त सह हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया। राज्यपाल से पद्मश्री सह विकास भारती, बिशुनपुर के सचिव अशोक भगत ने राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान भगत ने राज्यपाल को संस्था की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। इसके अलावा राज्यपाल…

Read More

सिलीगुड़ी। नदी से अवैध रूप से बालू-पत्थर खनन के आरोप में मंगलवार तड़के विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने दो बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम सरवन महतो और दिनेश पासवान हैं। इनमें सरवन बिहार राज्य अंतर्गत गलगलिया के रहने वाले है। जबकि दिनेश सिलीगुड़ी का रहने वाला है। दोनों ट्रैक्टर चालक है। सूत्रों के अनुसार, विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने गुप्त सूचना पाकर तड़के फांसीदेवा स्थित महानंदा नदी संलग्न इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान दो बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा। जिसके बाद चालकों से खनन…

Read More

लखनऊ। उप्र में 69 हजार शिक्षक भर्ती में शामिल आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को अपना दल (एस) पार्टी कार्यालय व मंत्री आशीष पटेल के आवास का घेराव किया। अभ्यर्थी हाईकोर्ट लखनऊ के डबल बेंच से दिए गए फैसले का पालन किए जाने की मांग को लेकर मंत्री के घर के सामने धरने पर बैठे हैं। बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यार्थी यहां जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, जिन्हें हटाने का प्रयासरत है। अभ्यर्थियों का कहना है कि हाईकोर्ट का जो फैसला आया है सरकार उसे जल्द से जल्द लागू करें और आरक्षित…

Read More

-सीएम योगी की मंशा अनुसार, दीपावली के अवसर पर अयोध्या में होने वाले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रमों को लेकर अभी से तैयारियां हुईं शुरू -100 से ज्यादा कलाकार लेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा, 28 से 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन कई प्रकार के होंगे आयोजन लखनऊ। 500 वर्षों के पराभव काल को पीछे छोड़कर अयोध्या धाम अब वापस से त्रेतायुगीन वैभव की ओर अग्रसर हो चला है। रामलला के अपने भव्य मंदिर में विराजित हो चुके हैं और होली व श्रीराम जन्मोत्सव के भव्य आयोजनों ने पूरे देश व दुनिया के करोड़ों भक्तों में अपार हर्ष का संचार किया। हर्ष का ऐसा…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए अध्यक्ष राजेश वर्मा ने मंगलवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। यह नियुक्ति राज्य के पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों, जातियों के सम्मेलन, रक्षा उपायों से संबंधित शिकायतों के समाधान और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए योजनाएं बनाने के उद्देश्य से की गई है। इस अवसर पर राजेश वर्मा के साथ उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल और सदस्यों के रूप में मेला राम पवार, वासुदेव मौर्य, विनोद यादव, शिवमंगल बियार, लक्ष्मण सिंह, डॉ. मुराहू राजभर, प्रमोद सैनी, करूणा शंकर पटेल, रामशंकर साहू, विनोद सिंह पटेल और कु. ऋचा राजपूत…

Read More

मेरठ। प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत के लिए एक साथ होकर एकजुट होकर और आपसी सहयोग से हमें काम करना होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन से नेतृत्व नहीं मिलेगा, नेतृत्व जमीन स्तर पर काम करने से मिलेगा। उन्होंने छात्रों से कहा कि सरकारी नौकरी के चक्कर में मत पड़िए। आप सभी कुशल हैं, जिसे सरकार कौशल विकास के जरिए दिशा दे रही है इसका लाभ उठाएं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने कहा कि हाल ही में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा…

Read More

महोबा। गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। गणेश प्रतिमाओं को मूर्तिकारों के द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। भक्तों द्वारा गणपति के उत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही है। मूर्तिकार के पास दो हजार से लेकर दस हजार रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। कोलकाता के मूर्तिकार केके दास ने मंगलवार को बताया कि वह पिछले 30 वर्षों से मूर्तियां बनाने का काम कर रहे हैं। इन दिनों गणपति की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। बप्पा की मूर्तियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उनके पास दो हजार रुपये…

Read More