लर्नर लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत कराये जाने में आम जनों को अनावश्यक परेशानी नहीं हो -सड़क सुरक्षा के नियमों का अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें रांची। लर्नर लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत कराये जाने में आम जनों को अनावश्यक परेशानी नहीं हो। पदाधिकारी प्रत्येक दिन आम जनता से मुलाकात करें एवं उनकी परेशानियों को यथाशीघ्र निष्पादित करने की दिशा में कार्य करें। उपरोक्त बातें मंत्री दीपक बिरुआ ने कहीं। मंत्री परिवहन विभाग के राजस्व संग्रहण एवं कार्यों की समीक्षात्मक बैठक में पदाधिकारियों को निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि राजस्व संग्रहण के वार्षिक लक्ष्य को चार…
Author: shivam kumar
विशेष संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की से नये विवाद में फंस गये कांग्रेस के युवराज नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। 18वीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी एक बार फिर गंभीर विवाद में फंस गये हैं। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान अडाणी मुद्दे के साथ शुरू हुआ उनका सफर संविधान और अंबेडकर से होता हुआ धक्का-मुक्की पर आकर खत्म हुआ और वह एक नये आपराधिक मामले के आरोपी बन गये हैं। कहा जा रहा है कि संसद परिसर में घटी शर्मनाक घटना से जुड़ा यह विवाद राहुल गांधी…
कुवैत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार दोपहर कुवैत पहुंचे। इसके साथ ही वह 43 साल में इस खाड़ी देश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय पीएम बन गए। उनका कुवैत पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कुवैत सिटी पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने रामायण और महाभारत का अरबी भाषा में अनुवाद करने वाले अब्दुल्ला बैरन और उसे छापने वाले अब्दुल्ला लतीफ अलनेसेफ से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने मुलाकात के दौरान दोनों को इस शानदार काम के लिए बधाई भी दी। पीएम मोदी ने इसके पहले मन की बात कार्यक्रम में उनके काम की तारीफ की थी। पीएम मोदी कुवैत राज्य के अमीर…
-अगले सप्ताह को “आंबेडकर सम्मान सप्ताह” के रूप में मनाया जाएगा नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने आंबेडकर के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। प्रमुख विपक्षी पार्टी अगले सप्ताह को “आंबेडकर सम्मान सप्ताह” के रूप में मनाएगी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज यहां एक वक्तव्य में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफ़े की मांग को लेकर हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हम मनुस्मृति के उपासकों के खिलाफ बाबासाहेब आंबेडकर की विरासत की रक्षा के लिए लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी आगामी सप्ताह…
भारत में पहली मालगाड़ी 22 दिसंबर 1851 को चलाई गई थी। यह रुड़की से पिरान कलियर के बीच चलाई गई थी। ये क्षेत्र फिलहाल उत्तरखंड राज्य में है। रुड़की से पिरान कलियर तक बिछाए गए रेलवे ट्रैक पर भाप इंजन से चलने वाली 2 बोगियों की मालगाड़ी चलाई गई थी। इस गाड़ी से मिट्टी और कंस्ट्रक्शन का सामान रुड़की से 10 किलोमीटर दूर पिरान लाया जाना था। इसके लिए परियोजना के मुख्य इंजीनियर थॉमसन ने इंग्लैंड से भाप से चलने वाला रेल इंजन मंगवाया। इंजन के साथ 180-200 टन तक वजन ले जाने में सक्षम दो बोगियां जोड़ी गईं। तब…
नई दिल्ली। प्रथम विश्व ध्यान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों से ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ध्यान किसी के जीवन में शांति और सद्भाव लाने का एक शक्तिशाली तरीका है। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आज विश्व ध्यान दिवस पर मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और इसकी परिवर्तनकारी क्षमता का अनुभव करें। ध्यान किसी के जीवन में शांति और सद्भाव लाने का एक शक्तिशाली तरीका है, साथ ही हमारे समाज और ग्रह में भी। प्रौद्योगिकी के…
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दांव चला है। उन्होंने दलित छात्रों के लिए डॉ आंबेडकर स्कॉलरशिप का ऐलान किया है। शनिवार को प्रेस वार्ता कर केजरीवाल ने दिल्ली में दलित छात्रों के लिए डॉ आंबेडकर स्कॉलरशिप का ऐलान किया। इस मौके पर केजरीवाल ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान बाबा साहेब अंबेडकर का “मजाक” उड़ाया। केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहेब जब जिंदा थे तब भी पूरे जीवन…
अररिया। बांग्लादेश में लगातार हो रहे हिन्दुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हिंसक हमले के खिलाफ शनिवार को फारबिसगंज विद्या भारती के बच्चों ने आक्रोश मार्च के साथ मानव श्रृंखला बनाकर भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप करने की मांग की।आक्रोश मार्च और मानव श्रृंखला में श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर और सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे शामिल थे,जो हाथों में हिन्दुओं के रक्षार्थ लिखे स्लोगन के साथ शामिल थे।बांग्लादेश में लगातार हिन्दुओं पर अत्याचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की चुप्पी को लेकर बच्चे आक्रोशित थे।मार्च और मानव श्रृंखला में शामिल भैया बहनों के द्वारा…
रांची। रांची एसएसपी ने चार पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। आदिकांत महतो को कोतवाली थानेदार बनाया गया है। रेणुका टुडू को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। विश्वजीत कुमार को विधानसभा थाना प्रभारी बनाया गया है। प्रदीप कुमार राय को कोतवाली थाना में जेएसआइ के रूप में पदस्थापित किया गया है।
रांची। डीआइजी अनूप बिरथरे ने शनिवार को रांची सिविल कोर्ट का औचक निरीक्षण किया। डीआइजी दोपहर में अचानक सिविल कोर्ट पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का मुआयना करने लगे। जैसे ही कोर्ट सुरक्षा प्रभारी और दूसरे पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना मिली, वैसे ही वे फौरन डीआइजी के पास पहुंचे। अपने निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने कोर्ट रूम से लेकर सिविल कोर्ट के बाहरी सरंचना का भी जायजा लिया। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को बुलाकर उनसे हर चीज की जानकारी ली। सिविल कोर्ट में तैनात सुरक्षा कर्मियों को जो सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाये गये हैं, उनकी जांच भी डीआइजी के द्वारा…
रांची। पैनम कोल माइंस द्वारा अवैध खनन किये जाने की सीबीआइ जांच और विस्थापितों के पुनर्वास की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट ने जवाब दाखिल नहीं करने से नाराज होकर 6 जनवरी को मामले की सुनवाई का निर्देश दिया है। अदालत ने कहा है कि उस दिन तक अगर जवाब दाखिल नहीं होता तो अदालत आदेश पारित कर देगा। पैनम माइंस पर लीज से ज्यादा खनन करने का आरोप दरअसल पैनम माइंस नाम की कंपनी को वर्ष 2015 में सरकार ने पाकुड़ और दुमका जिले में कोयला खनन का…
