Author: shivam kumar

अलीपुरद्वार। अलीपुरद्वार शहर के वार्ड नंबर 13 में मंगलवार शाम एक शख्स ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। भागने के दौरान शख्स ने एक और गोली चलाई जिसमें एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और आरोपित सामूहिक पिटाई कर डाली। अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान आरोपित की हो गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, अलीपुरद्वार के समाजपाड़ा इलाके में एक युवक बाइक से आया और कौशिला महतो नाम की महिला के सिर में गोली मार दी। इस घटना के बाद आरोपित युवक ने बाइक से भागने की कोशिश की।…

Read More

कोलकाता। कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय हल्का कुहासा छा सकता है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कोलकाता में पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई है। यहां अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 47 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण बंगाल के जिलों, जैसे हावड़ा,…

Read More

विशेष केंद्र का बकाये से इनकार के बाद अब झारखंड के साथ उसके रिश्ते बिगड़ेंगे 1.36 लाख करोड़ के बकाये का मुद्दा मिल-बैठ कर सुलझाने की है जरूरत नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सरकार बनने के बाद अब केंद्र के साथ पहले टकराव की जमीन तैयार हो गयी है। केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के 1.36 लाख करोड़ के बकाये के दावे को नकारे जाने के बाद यह मुद्दा एक बार फिर गरम हो गया है। झारखंड सरकार का दावा है कि राज्य में…

Read More

अररिया। जोगबनी से सिलीगुड़ी चलने वाली जोगबनी सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर दस दिनों के लिए रद्द कर दी गई है।जब से यह ट्रेन चली है,तब से चली कम और रद्द अधिक हुई है।जिससे रेलवे के प्रति आमलोगों में आक्रोश तेजी से पनप रहा है। कुहासा को लेकर ऐतिहातन ट्रेन को रद्द करने की बात कही जा रही है।एनएफ रेलवे कटिहार मंडल के सीनियर डीओएम द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जोगबनी से सिलीगुड़ी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को आगामी 28 दिसम्बर तक के लिए रद्द कर दिया गया है। इससे पहले विगत कुछ दिनों से यह ट्रेन…

Read More

ब्रिसबेन। भारतीय अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ब्रिस्बेन में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला के तीसरे टेस्ट के समापन के बाद तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ब्रिसबेन टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अश्विन ने कहा, “यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी प्रारूपों में भारतीय क्रिकेटर के रूप में मेरा आखिरी साल होगा। मुझे लगता है कि एक क्रिकेटर के रूप में मुझमें अभी भी कुछ दमखम बाकी है, लेकिन मैं इसे व्यक्त करना चाहता हूं, क्लब स्तर के क्रिकेट में इसका प्रदर्शन करना चाहता हूं।” उन्होंने कहा, “मैंने खूब मौज-मस्ती की। मैंने रोहित [शर्मा] और अपने…

Read More

ब्रिसबेन। लगातार रूक रूक कर हो रही बारिश के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने दूसरी पारी 89/7 पर पारी घोषित करने और भारत को 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए आमंत्रित किया। जवाब में भारतीय टीम बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिये थे तभी बारिश शुरु हो गई। काफी देर इंतजार करने के बाद जब बारिश नहीं रूकी तो मैच को समाप्त घोषित कर दिया गया, परिणाम स्वरूप मैच ड्रा हो गया और पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष ने आज जोरदार हंगामा किया। विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। इस पर विरोध जताते हुए सदन में तीखी नारेबाजी और हंगामा हुआ। नतीजतन, दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले दो दिन दोनों सदनों में संविधान पर चर्चा हुई। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय संविधान के 75 साल की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा के दौरान विभिन्न मुद्दों पर जवाब दिए । लोकसभा में आज आंबेडकर के…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। इसके साथ कोहरे ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। आज सुबह औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक ( एक्यूआई) 440 दर्ज किया गया। कुछ स्थानों पर एक्यूआई 450 के पार पहुंच गया है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन महसूस होने लगी है। गले में भी खराश की शिकायत हो रही ही। उधर, मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले तीन दिन के लिए दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते सोमवार को वायु…

Read More

कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान में एक आतंकी ठिकाने से हथियार और नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। खुफिया सूचना पर की गई कार्रवाई में यह सफलता मिली है।एक अधिकारी ने बताया कि 17 दिसंबर की देरशाम आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान इस सेक्टर के अमरोही में एक आतंकी ठिकाने से चार पिस्तौल, छह मैगजीन और लगभग चार किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया।

Read More

नई दिल्ली। राफेल नडाल ने कुछ साल पहले टेनिस से मानसिक स्वास्थ्य के कारण ब्रेक लेने के बारे में सोचा था। 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने मंगलवार को एक ऑनलाइन पोस्ट के जरिए उक्त खुलासा किया। नडाल ने द प्लेयर्स ट्रिब्यून पर कहा, “शारीरिक दर्द से मैं बहुत अभ्यस्त था, लेकिन कोर्ट पर ऐसे समय भी आए जब मुझे अपनी सांसों को नियंत्रित करने में परेशानी हुई और मैं उच्चतम स्तर पर नहीं खेल पाया। मुझे अब यह कहने में कोई परेशानी नहीं है। आखिरकार, हम इंसान हैं, सुपरहीरो नहीं। शुक्र है, मैं चिंता जैसी चीजों को नियंत्रित…

Read More

कोलकाता। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) ने मंगलवार को ईडन गार्डन्स के दो दर्शक स्टैंड्स का नामकरण दो महान हस्तियों के नाम पर करने की घोषणा की। यह स्टैंड्स भारतीय सेना के वीर अधिकारी कर्नल एन.जे. नायर और भारत की पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के नाम पर रखे गए हैं। यह सम्मान इन दोनों के अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण योगदान और उपलब्धियों को सलाम करने के लिए दिया गया है। कर्नल एन.जे. नायर का योगदान कर्नल एन.जे. नायर, जिन्हें ‘एनजे’ के नाम से जाना जाता है, भारतीय सेना के एक उत्कृष्ट अधिकारी थे। वे अकेले ऐसे सैनिक थे जिन्हें…

Read More