Author: shivam kumar

कहा- जब तक कोर्ट आदेश नहीं देता तब तक रिजल्ट जारी ना किया जाये रांची। झारखंड हाइकोर्ट में मंगलवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी-सीजीएल) परीक्षा पेपर लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) जांच कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान झारखंड हाइकोर्ट ने सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परीक्षाफल प्रकाशन करने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। अदालत ने कहा है कि जब तक कोर्ट आदेश नहीं देता तब तक रिजल्ट जारी ना किया जाये। साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया…

Read More

कोलकाता। बैंक लोन फर्जीवाड़े के मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (इडी ) के अधिकारियों ने मंगलवार को कोलकाता और आसपास के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, इडी ने कोलकाता के बालीगंज इलाके में स्थानीय व्यवसायी संजय सुरेखा के घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई 2022 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) द्वारा दर्ज एक बैंक लोन फर्जीवाड़ा मामले से जुड़ी थी। इस मामले में करीब तीन हजार 280 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इसके अलावा, इडी ने उत्तर 24 परगना जिले के दमदम कैंटोनमेंट इलाके में व्यवसायी संजय गुप्ता के घर पर भी छापेमारी की। यह…

Read More

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की कार्रवाई में देरी के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे डॉक्टरों को कोलकाता पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। पुलिस के इस फैसले के बाद चिकित्सकों के संगठन ‘वेस्ट बंगाल ज्वाइंट प्लेटफॉर्म ऑफ डॉक्टर्स’ (डब्ल्यूबीजेडीएफ) ने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है।डॉक्टरों का यह प्रदर्शन मंगलवार यानी 17 दिसंबर से 26 दिसंबर तक कोलकाता के डोरीना क्रॉसिंग पर आयोजित होना था। कोलकाता पुलिस ने इस आयोजन को लेकर यातायात बाधित होने और आम जनता को परेशानी का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी।पुलिस…

Read More

बड़े नेटवर्क की जड़े खंगाल रही बंगाल पुलिस कोलकाता। भारत-बांग्लादेश के बीच मौजूदा तनाव भरे माहौल में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों के भारत में प्रवेश करने की आशंका बनी हुई है। इसमें हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने वाले तत्व भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल पुलिस बड़े पैमाने पर ऐसे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी हुई है। पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राज्य में सक्रिय गिरोह, जो बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी भारतीय पासपोर्ट और दस्तावेज तैयार करते हैं, उनका एक समान तरीका…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के स्कूल नौकरी घोटाले से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (इडी ) के दर्ज मामले की सुनवाई रोजाना आधार पर हो सकती है। कोलकाता स्थित प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की विशेष अदालत ने इस संबंध में संकेत दिए हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, इडी ने आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर ली है। इसके बाद मामले की सुनवाई प्रारंभ होगी। सोमवार को अदालत ने केंद्रीय एजेंसी को गवाहों की सूची बुधवार तक तैयार कर अदालत में जमा करने का निर्देश दिया। साथ ही, जज ने मौखिक…

Read More

नई दिल्ली। भारत अगले साल 10 अगस्त को पहली बार विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर स्तर के आयोजन की मेजबानी करेगा। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। एएफआई के 2025 सीज़न के प्रतिस्पर्धी कैलेंडर के अनुसार, कांस्य स्तर का कॉन्टिनेंटल टूर एथलेटिक्स इवेंट भुवनेश्वर में होगा। इस मीट को ‘इंडियन ओपन’ नाम दिया गया है। कॉन्टिनेंटल टूर ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिताओं की एक वार्षिक श्रृंखला है, जो कि एलीट-लेवल डायमंड लीग के बाद वैश्विक बैठकों के दूसरे स्तर के अंतर्गत आती है। इसे 2020 में वर्ल्ड चैलेंज सीरीज़ के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च किया गया…

Read More

ब्रिसबेन। भारत के खिलाफ गाबा में चल रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए हैं। हेजलवुड को वापस मैदान पर बुलाने का ऑस्ट्रेलिया का फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ, क्योंकि ड्रिंक्स ब्रेक के बाद उन्हें चोट लगने का संदेह था। हेजलवुड अपनी लय से बाहर दिखे और तीसरे दिन अपनी लाइन और लेंथ को देखते हुए अपनी लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे। उन्होंने सिर्फ एक ओवर फेंका और खास तौर पर पहली गेंद के बाद संघर्ष करते दिखे। हेजलवुड ने असामान्य रूप…

Read More

माराकेच, (मोरक्को)। नाइजीरिया के फॉरवर्ड एडेमोला लुकमैन को माराकेच में अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) पुरस्कारों में 2024 का अफ्रीकी फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया है। लुकमैन को पिछले 12 महीनों में इतालवी टीम अटलांटा एफसी और अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद यह पुरस्कार दिया गया। 27 वर्षीय फॉरवर्ड विक्टर ओसिमेन के 2023 में यह उपलब्धि हासिल करने के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले दूसरे नाइजीरियाई खिलाड़ी बन गए। लुकमैन ने मोरक्को के फुल-बैक अचरफ हकीमी, दक्षिण अफ्रीका के गोलकीपर रोनवेन विलियम्स, बोरुसिया डॉर्टमुंड के फॉरवर्ड सेरहौ गुइरासी और ब्राइटन के इवोरियन विंगर साइमन…

Read More

नई दिल्ली। विश्व कप विजेता स्पेन महिला यूरो 2025 टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में इटली, बेल्जियम और पुर्तगाल से खेलेगा, जिसका ड्रॉ सोमवार को लुसाने में निकाला गया। मौजूदा यूरोपीय चैंपियन और 2023 विश्व कप उपविजेता इंग्लैंड को फ्रांस, नीदरलैंड और वेल्स के साथ रखा गया है।। 2022 के संस्करण में, इंग्लैंड ने फाइनल में जर्मनी को 2-1 से हराया। एला टून और क्लो केली ने थ्री लॉयनेसेस के लिए गोल करके टीम को अपनी पहली बड़ी ट्रॉफी जीतने में मदद की थी। 2025 का संस्करण 2 से 27 जुलाई के बीच स्विट्जरलैंड में खेला जाएगा। यह पहली बार होगा…

Read More

नई दिल्ली। महज 14 साल की उम्र में, “गोल्डन गर्ल ऑफ पुणे” के नाम से मशहूर अनिका दुबे ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है: उन्होंने एशियाई स्क्वैश टीम चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है, जो फरवरी 2025 में हांगकांग में होने वाली है। यह उपलब्धि उन्हें इस तरह के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली महाराष्ट्र की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनाती है। अनिका का इस मुकाम तक पहुंचना किसी प्रेरणा से कम नहीं है। अपने नाम तीन राष्ट्रीय खिताब के साथ, वह महाराष्ट्र के पुणे की सबसे सफल जूनियर स्क्वैश खिलाड़ी…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में मंगलवार को आयोजित “एक वर्ष- परिणाम उत्कर्ष” कार्यक्रम में कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारें सुशासन का प्रतीक बन रही हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए डबल इंजन सरकार दिन-रात मेहनत कर रही है। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा, सड़क, रेलवे और जल से जुड़ी 46,300 करोड़ रुपये से अधिक की 24 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ये प्रोजेक्ट राजस्थान में पानी की चुनौती का स्थाई समाधान करेंगे। ये…

Read More