Author: shivam kumar

पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के छतौनी थाना के समीप सरकारी बस स्टैंड के पास सोमवार की सुबह घने कोहरे के चलते चार वाहनों के बीच टक्कर हो गई।दुर्घटना में एक वैगनआर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि एक बस के पीछे कार चल रही थी, तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक ने कार को भी टक्कर मारकर दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप भी कार से भिड़ गई। घटना के बाद पिकअप चालक…

Read More

रांची। संथालपरगना में बांग्लादेशी घुसपैठ से संबंधित जनहित याचिका पर हाइकोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से हाइकोर्ट की खंडपीठ को बताया गया कि हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की एसएलपी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अभी लंबित है, सुप्रीम कोर्ट में अभी इसपर सुनवाई अभी चल रही है। इस पर खंडपीठ ने सुनवाई की अगली तिथि 4 फरवरी 2025 निर्धारित की। पूर्व की सुनवाई में सॉलिसिटर जनरल आॅफ इंडिया जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया था संथालपरगना में बांग्लादेशी घुसपैठ हुई हैं या नहीं इसे लेकर फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित…

Read More

रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व तत्कालीन अंचल अधिकारी हुसैनाबाद पलामू, विपिन कुमार दुबे को निंदन का दंड दिया गया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है। उनके उपर अपने कार्यकाल के दौरान चार आरोप लगे थे। झारखंड पब्लिक लैंड इंक्रोचमेंट हटाने के क्रम में सुनवाई किये बिना आदेश पारित करने का आरोप है। इसके अलावा अतिक्रमण हटाने के लिए अधिनियम का पूरा पालन नहीं किया गया है, विरोध करने पर एक व्यक्ति पर केस भी किया गया बाद में वापस भी लिया गया। इसके अलावा भी कर्तव्य का पालन नहीं करने, उच्चाधिकारियों साथ…

Read More

रांची। बैंक अधिकारी बनकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अपराधियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सजायफ्ता गणेश मंडल, संतोष मंडल और अंकुश कुमार मंडल की सजा के खिलाफ क्रिमिनल अपील पर सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में तीनों अभियुक्तों की ओर से जमानत के लिए दायर हस्तक्षेप याचिका (आइए) को कोर्ट ने सुना। हाइकोर्ट की एकल पीठ ने इन तीनों सजायफ्ता की सजा को निलंबित रखते हुए उन्हें सशर्त जमानत प्रदान कर दी है। जमानत की शर्त के तहत उन्हें प्रति माह संबंधित थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इनका जमानतदार उसी गांव का होगा जिसकी…

Read More

रांची। आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं। परिणाम भले हमारे पक्ष में नहीं रहे लेकिन हम जनता के हक, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। महतो हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के परिणाम की समीक्षा बैठक के दौरान बोल रहे थे। बैठक में पार्टी की संसदीय बोर्ड के सदस्य और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए महतो ने कहा कि जनहित से जुड़े सकारात्मक मुद्दों में हम सरकार के साथ खड़े रहेंगे लेकिन जहां भी जनविरोधी निर्णय आएंगे वहां हम धारदार विपक्ष की…

Read More

रांची। बीजेपी नेता भानु प्रताप शाही ने वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ, इरफान अंसारी की डॉक्टरी डिग्री पर सवाल खड़ा किया है। भाजपा की बैठक में शामिल होने आये भानु प्रताप शाही ने राज्य के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को लेकर बड़ी बात कही है। राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही ने कहा कि डॉ इरफान अंसारी के सर्टिफिकेट पर शुरू से ही प्रश्न चिह्न था। इरफान अंसारी अपने नाम के आगे डॉक्टर लगाते हैं और बताते हैं उन्होंने रशिया से एमबीबीएस किया है। कई बार हम लोगों के मन में शंका उत्पन्न होती है कि वह…

Read More

जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के जेएमएम विधायक रामदास सोरेन झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री बनने के बाद शहर पहुंचे। सोनारी स्थित शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना मेरी पहली प्रथमिकता होगी, जो हेमंत सोरेन सरकार का सपना भी है। रामदास सोरेन झारखंड मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद पहली बार सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर पहुंचने पर जेएमएम कार्यकतार्ओं द्वारा जगह जगह उनका स्वागत किया गया। मंत्री रामदास सोरेन कदमा में खुले वाहन से यात्रा करते हुए उलियान…

Read More

रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार को निशाने में लिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा कि प्रदेश की माताएं-बहनें मंईयां सम्मान योजना में हो रही लापरवाहियों से सशंकित हैं। चार महीनों से लंबित किश्त का भुगतान न होने से इन महिलाओं का धैर्य अब जवाब देने लगा है। फॉर्म भरने और जानकारी प्राप्त करने के लिए अंचल कार्यालयों में जाने वाली महिलाओं को अव्यवस्था और लचर प्रणाली का शिकार होना पड़ रहा है। इस लचर रवैये ने सरकार की मंशा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री अविलंब स्थिति…

Read More

रांची। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग (झारखंड) के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने पदभार संभालने के बाद रविवार को पटना में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से मुलाकात की। उनसे कई विषयों पर मार्गदर्शन लिया और विचार विमर्श भी किया। तीनों लीडरों ने संजय प्रसाद यादव को राज्य हित और जनहित में काम करने की नसीहत दी। कहा कि निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक गरीबों के उत्थान के लिए काम करें। गांव-गांव जाकर गरीबों के दुख दर्द को समझें और उनकी…

Read More

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए दूधिया रोशनी में दूसरे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट में भारत को शानदार अंदाज में हराकर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में शीर्ष पर वापसी कर ली है। इस चक्र में अपनी नौवीं जीत के साथ, पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने अपने पीसीटी में सुधार करके 60.71 कर लिया और तालिका में दक्षिण अफ्रीका और भारत दोनों को पीछे छोड़ दिया। दूसरी ओर, भारत को 2023-25 चक्र में दसवें उलटफेर का सामना करना पड़ा और उसका पीसीटी गिरकर 57.29 पर आ गया, जिससे वह तीसरे स्थान पर खिसक गया। दक्षिण अफ्रीका…

Read More

मुंबई। भारतीय टेनिस सनसनी सुमित नागल टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) सीज़न 6 में स्टैंड-आउट खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। नागल पुरुष एकल और युगल वर्ग में गुजरात पैंथर्स के लिए खेल रहे हैं। गुजरात पैंथर्स ने सेमी फाइनल चरण में जगह बना ली है और नागल अपनी टीम के शिविर में ऊर्जा से उत्साहित हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा, “यह एक सुंदर वातावरण है। हर कोई बहुत अच्छा है और हमेशा हमारे लिए मौजूद है। मैंने इन दो सीज़न में गुजरात पैंथर्स के लिए खेलने का आनंद लिया है।” लीग के पहले…

Read More