Author: shivam kumar

गुमला। शहर के बायपास रोड स्थित होटल सेलिब्रेशन के मालिक को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पंजाब से 66 किलो अफीम खरीदकर लाने के मामले में पंजाब पुलिस ने गुमला पुलिस की मदद से होटल मालिक कमल सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कमल और होटल के एक स्टाफ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, स्टाफ को पुलिस ने बाद में छोड़ दिया। पंजाब पुलिस के अधिकारी ने बताया कि कमल सिंह ने पंजाब से 66 किलो अफीम खरीदा था। पंजाब में अफीम की खरीद-बिक्री में जुड़े एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसी की निशानदेही…

Read More

पलामू। उपायुक्त शशि रंजन ने शुक्रवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने नये अस्पताल भवन के साथ साथ सभी वार्डो का जायजा लिया। सफाई एवं समय पर डाक्टरों की उपस्थिति देखी। हालांकि, उपायुक्त ने कई असुविधाओं को भी देखा और सुधार करने के लिए निर्देशित किया। उपायुक्त ने करीब 45 मिनट तक पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया। उनके साथ जिले के सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार, डा. आरके रंजन, डीपीएम दीपक कुमार सहित अन्य डाक्टर एवं कर्मी मौजूद थे। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा कि ऑपरेशन थियेटर एक है, उसको तीन में कनवर्ट…

Read More

रांची। रांची नगर निगम की ओर से विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन के सहयोग से वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर एक पेड़ मां के नाम के तहत मारवाड़ी महाविद्यालय और राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय में पौधरोपण किया गया। साथ ही महाविद्यालय के छात्रों के बीच पौधा का वितरण किया गया। इसमें विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, नगर निगम से राज कुमार, मारवाड़ी महाविद्यालय के एनएसएस प्रोग्राम अफसर अनुभव चक्रवर्ती, जय प्रकाश रजक, ज्योति किंडो, रजनीश रंजन, पुरषोत्तम कुमार, दीपक साहू, प्रिंस तिवारी, सिंकु शौर्य आदि मौजूद थे। साथ ही रांची नगर निगम से राजकुमार, सुधाकर यादव, रामलखन सिंह यादव…

Read More

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने जमशेदपुर सिविल कोर्ट के एक न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए गंभीर टिप्पणी की। अदालत ने अपने आदेश में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को आदेश पारित करने से पहले सावधानीपूर्वक विचार करने पर जोर देने के साथ रविवार और अन्य छुट्टियों पर मजिस्ट्रेट के लिए प्रशिक्षण का सुझाव दिया है। दरअसल, जमशेदपुर सिविल कोर्ट ने दुष्कर्म के एक आरोपी के खिलाफ कुर्की का इश्तेहार और वारंट जारी किया था, जिसके खिलाफ आरोपी ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस मामले की सुनवाई हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की…

Read More

रांची। लिंक रेक के रद्द होने की वजह से ट्रेन संख्या 08695/08696 बोकारो स्टील सिटी – रांची – बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। शुक्रवार को रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार बोकारो स्टील सिटी – रांची – बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन पांच और छह जुलाई को रद्द रहेगी।

Read More

लोहरदगा। आकांक्षी प्रखण्ड किस्को में तीन माह तक चलने वाले संपूर्णता अभियान की आज शुरुआत हुई। इस दौरान उच्च विद्यालय किस्को एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ बनुश्री वेल पांडियन ने कहा कि जनता के सहयोग से ही आकांक्षी कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आकांक्षी प्रखण्ड अंतर्गत चयनित किस्को प्रखण्ड में निर्धारित इंडिकेटर्स को लेकर किए गए कार्यों को बताया। साथ ही आगामी दिनों में होने वाले कार्यों की रूपरेखा की…

Read More

पलामू। प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर प्रखंड अंतर्गत कोलझिंकी गांव में सेप्टिक टैंक से गैस रिसाव होने से उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलझिकी की चार छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना शुक्रवार दोपहर की है। बेहोश होने की सूचना मिलते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल के शिक्षकों ने तत्काल इसकी सूचना अनुमंडल प्रशासन को दी। एसडीओ प्रभाकर मिर्धा के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी हंस हेंब्रम, थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक एवं अनुमंडल अस्पताल की डीएस डॉ. सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने आनन-फानन में स्कूल पहुंचकर बीमार बच्चियों की स्वास्थ्य जांच की। स्कूल में ही…

Read More

रांची। 15 लाख के इनामी नक्सली छोटू खरवार दस्ते के दो नक्सली ने सरेंडर कर दिया है। शुक्रवार को पलामू रेंज के डीआइजी, डीसी, एसपी ओर सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया। पुलिस की दबिश और से सरकार के आत्मसमर्पण नीति नयी दिशा से प्रभावित होकर सक्रिय जोनल कमांडर 10 लाख का इनामी नीरज सिंह खरवार उर्फ संजय खरवार और 10 सलमान उर्फ लेकेश उर्फ राजकुमार गोंझू ने सरेंडर किया है। वर्ष 2002 संगठन में शामिल सक्रिय जोनल कमांडर 10 लाख का इनामी सलमान उर्फ लोकेश उर्फ राजकुमार गोंझू करीब 22 वर्षों तक संगठन से जुड़ा रहा। माओवादी संगठन का…

Read More

रांची। नवनियुक्त जस्टिस डॉ बीआर षाड़ंगी 5 जुलाई को झारखंड हाइकोर्ट के नये चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेंगे। राज्यपाल उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में सुबह 9.45 बजे होगा। इसकी जानकारी हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने दी।

Read More

रांची। राज्य के कुछ हिस्से में 5 और 6 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र की ओर से जानकारी दी गयी है कि 5 और 6 जुलाई को राज्य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भाग में भारी बारिश होगी। इसमे रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात भी होने के संकेत हैं। वहीं राज्य में 8 जुलाई तक बारिश की जानकारी दी गयी है। जहां कुछ हिस्सों में दो या इससे अधिक बार…

Read More

रांची। हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के पहले एक वीडियो संदेश जारी किया। पांच मिनट 14 सेकेंड के इस वीडियो में उन्होंने देश और झारखंड की जनता को याद दिलाया कि 31 जनवरी को उन्होंने इसी जगह से लोगों को एक संदेश दिया था। इस संदेश में उन्होंने कहा था कि विरोधियों ने उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा और उसमें कामयाब भी हुए। हेमंत ने कहा कि पांच महीने तक इन लोगों ने मुझे अलग-अलग तरीके से लंबे समय तक जेल में रखने का प्रयास किया। हमने भी कानूनी लड़ाई का रास्ता चुना।…

Read More