Author: shivam kumar

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ गुरुवार यानी 5 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज हो गई। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत यह फिल्म ‘पुष्पा: द राइज” का सीक्वल है। तीन साल पहले निर्माताओं द्वारा दूसरे भाग की घोषणा के बाद से ही दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार ये फिल्म दर्शकों के सामने आ ही गई है। ‘पुष्पा 2’ देखने के लिए दर्शक उमड़ रहे हैं। ‘पुष्पा 2’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त थी। साथ ही प्रीमियर शो को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। सिनेमाघरों में धमाल…

Read More

रांची। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बीच झारखंड की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा हुई। राजभवन ने इसे शिष्टाचार भेंटवार्ता बताया है।

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को मईयां सम्मान योजना को लेकर एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग जिले सहित पूरे झारखंड में महिलाएं ह्यमंईयां सम्मान योजनाह्ण के तहत मिलने वाली राशि के लिए अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। मरांडी ने कहा कि 18 से 50 वर्ष की उम्र की विधवा, आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय महिलाएं, जो इस योजना के अंतर्गत आती हैं, उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा। कई महिलाओं ने चार से पांच बार आवेदन किया लेकिन फिर…

Read More

रांची। नये कानून के तहत जेल से रिहा करने के लिए निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की दायर जमानत याचिका पर रांची के धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में शनिवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद पूजा सिंघल को कोर्ट ने राहत देते हुए दो-दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत देने का आदेश दिया है। इसके अलावा उन्हें अपना पासपोर्ट कोर्ट में जमा करना होगा। इससे पहले अदालत ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक को यह बताने का निर्देश दिया था कि पूजा सिंघल कब से जेल में हैं और उनकी…

Read More

मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद अजित पवार और उनके परिवार को बेनामी संपत्ति के आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। आयकर विभाग ने 2021 की छापेमारी के दौरान जब्त 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति रिलीज कर दी है। दिल्ली ट्रिब्यूनल कोर्ट ने शुक्रवार को अपने फैसले में अजित पवार को बेनामी संपत्ति के मामले में क्लीन चिट दे दी। अदालत के आदेश पर आयकर विभाग की तरफ से जब्त की संपत्ति भी लौटा दी गई है। इस तरह से आयकर विभाग ने 2021 की छापेमारी के दौरान जब्त की गई…

Read More

लखनऊ। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थिति को केवल भारत के लिए ही नहीं, अपितु पूरे दक्षिण एशिया के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थिति केवल वहां के हिन्दुओं या केवल भारत के लिए ही नहीं अपितु पूरे द​क्षिण एशिया के लिए खतरा है। क्योंकि चिंता का विषय यह है कि बांग्लादेश में सत्ता हस्तांतरण के बाद वहां पर हजारों उग्रवादी जेल से रिहा किये गये। इस कारण से वहां पर कट्टरता फैली है और हिन्दुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। मिलिंद परांडे ने हिन्दुस्थान…

Read More

रांची। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से 50 लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार को रांची पहुंची। रांची पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम कांके थाना क्षेत्र स्थित होचर गयी है। इस संबंध में रांची के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस रांची पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अपराधियों ने रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। अपराधियों ने कहा है कि तीन दिन…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने विमानन सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपनी विमानन सुरक्षा विंग (एएसजी) के लिए एक आंतरिक गुणवत्ता नियंत्रण इकाई (आईक्यूसीयू) की स्थापना की है। एएसजी देश के 68 नागरिक हवाई अड्डों को आतंकवाद-रोधी कवर प्रदान करती है। अर्धसैनिक बल के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि आईक्यूसीयू विश्व स्तरीय सुरक्षा प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) द्वारा जारी राष्ट्रीय नागरिक विमानन सुरक्षा गुणवत्ता नियंत्रण कार्यक्रम-2024 और विमान (सुरक्षा) नियम-2023 के अनुपालन में है। आईक्यूसीयू एविएशन…

Read More

– सरकार्यवाह ने सहकार भारती के आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम उद्घाटन सत्र को किया संबोधित अमृतसर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि भारत में आजादी के समय से ही सहकारिता आंदोलन की भूमिका अहम रही है। वर्तमान में हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए कि सहकारिता की सीमा भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व होना चाहिए। साथ ही उन्हाेंनेधरती के बिगड़ रहे संतुलन काे बचाने के लिए एकजुटता से प्रयास करने की जरूरत पर भी जाेर दिया। दत्तात्रेय होसबाले शनिवार को अमृतसर में सहकार भारती के आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम उद्घाटन सत्र को…

Read More

नई दिल्ली। चौथे सुशासन सप्ताह के दौरान 19 दिसंबर को एक राष्ट्रव्यापी अभियान ‘प्रशासन गांव की ओर’ शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोक शिकायतों का निवारण और सेवा वितरण में सुधार करना है। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यह अभियान 19 से 24 दिसंबर तक देश के सभी जिलों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किया जाएगा। अभियान में 700 से ज़्यादा जिला कलेक्टर हिस्सा लेंगे और अधिकारी तहसीलों और पंचायत समिति मुख्यालयों का दौरा करेंगे। यह तीसरी बार है जब भारत सरकार जन शिकायतों के समाधान और सेवा वितरण…

Read More

सहकार भारती के आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए राज्यपाल अमृतसर। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब में सहकारिता की लहर को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि अच्छे संस्कारों के बगैर मजबूत सहकार संभव नहीं है। राज्यपाल शनिवार को अमृतसर में सहकार भारती के आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समाज को सहकारिता से जोड़ना जरूरी है। जीवन को सहकारिता के सिद्धांत पर व्यतीत करने पर बल देते हुए कटारिया ने कहा कि हमारा देश सही मायने में आत्मनिर्भर तभी बन सकेगा जब सहकारिता को…

Read More