Author: shivam kumar

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के अरगा नदी पर निर्माणाधीन पुल शनिवार की रात भरभराकर गिर गया। यह पुल 5.5 करोड़ की लागत से देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर भेलवाघाटी सड़क के डुमरीटोला और कारीपहरी गांव के बीच बन रहा था। इसका निर्माण ओम नमः शिवाय कंस्ट्रक्शन एजेंसी करा रहा था लेकिन यह मॉनसून की पहली बारिश भी झेल नहीं सका और धराशायी हो गया। बताया जाता है कि गिरिडीह और जमुई को जोड़ने वाला फतेहपुर से भेलवाघाटी पुल पांच साल बाद भी पूरा बन तो नहीं पाया लेकिन इससे पहले ही मानसून की बारिश में इसका एक बड़ा हिस्सा…

Read More

-भारी बारिश की वजह से गिर सकते हैं पुराने व जर्जर मकान कानपुर। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की होने की संभावना जतायी है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर सभी को सावधान रहने की सलाह दी है। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने रविवार को बताया कि मौसमी मानसून दो से तीन दिन में पूरे भारत को अपने आगोश में लेने के लिए तैयार है। इस समय मानसून बिहार, बंगाल और…

Read More

विश्वविद्यालय सेवा आयोग का गठन करने का मुख्यमंत्री से मांग रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि राज्य सरकार को झारखंड फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी की स्थापना करने के बजाये रांची विश्वविद्यालय के यूजीसी ह्युमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर के विकास, आधुनिकीकरण का प्रयास करना चाहिए। यह झारखंड के लिए कहीं अधिक बेहतर और हितकारी होगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती बिहार में 1992 में रांची विश्वविद्यालय में यूजीसी द्वारा संपोषित अकादमिक स्टाफ कॉलेज की स्थापना की गयी थी, जिसे बाद में यूजीसी ह्युमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर का नाम और पहचान मिला। यह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा…

Read More

मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) मुरादाबाद महानगर के मंत्री एवं महानगर संयोजक सर्वेश पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 111 वां संस्करण रविवार को मुरादाबाद महानगर में नगर व देहात विधानसभा के 865 बूथों पर सुना गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने देहात विधानसभा के रामगंगा विहार नगर मंडल में बूथ संख्या 237 पर बूथ अध्यक्ष विजय वर्मा के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने नगर विधानसभा के बूथ संख्या 339 पर भाजपा पदाधिकारी के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। इसी के साथ क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि जनप्रिय राजनेता, कुशल व कर्मठ संगठनकर्ता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! आपके यशस्वी नेतृत्व में प्रदेश भाजपा नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रही है। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत प्रदेश सरकार के मंत्रियों व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की…

Read More

लखनऊ। लखनऊ में अटल चौक (हजरतगंज चौराहा) पर भारतीय क्रिकेट टीम के टी-ट्वन्टी वर्ल्ड कप की जीत से उत्साहित सैकड़ों लोग पहुंचे और उन्होंने रात दो बजे तक जश्न मनाया। लोगों ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, गेंदबाज बूमराह, सूर्य कुमार यादव सहित पूरी टीम को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी। हजरतगंज चौराहे पर जश्न मनाने पहुंचे लालकुंआ निवासी ऋषभ और उनके दोस्तों ने कहा कि क्रिकेट हमारे देश का सबसे बेहतरीन खेल रहा है और इससे युवाओं का मन जुड़ा रहता है। क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा…

Read More

-अंतिम ओवर की लास्ट गेंद पर भारतीय टीम के खाते में जीत दर्ज होते ही जमकर छोड़ी गई आतिशबाजी मुरादाबाद। टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की 17 वर्ष बाद जीत का जश्न पीतलनगरी मुरादाबाद में हर्षोल्लास से मनाया गया। फाइनल मैच के अंतिम ओवर की लास्ट गेंद पर जैसे ही भारतीय टीम के खाते में जीत दर्ज हुई वैसे ही लोगों ने आसमान में आतिशबाजी छोड़ने शुरू कर दी। शनिवार को टी 20 विश्व कप 2024 का खिताबी मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। भारत ने अजेय रहते हुए चैंपियनशिप जीती है। भारत ने टॉस…

Read More

रांची। भारत ने आइसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। भारतीय टीम को 2007 टी20 वलर््ड कप चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी ने रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को खिताब जीतने पर बधाई दी है। धोनी ने इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा की टीम को बधाई देते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। माही ने कहा कि एक वक्त पर मेरी दिल की धड़कने बढ़ गयी थी। आत्मविश्वास बनाये रखते हुए आपने जो कुछ भी किया, उसके लिए बधाई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अनमोल उपहार के लिए धन्यवाद। वर्ल्ड कप घर लेकर आने के लिए धन्यवाद…

Read More

कोलकाता। टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभकामनाएं दी है। रविवार सुबह उन्होंने माइक्रोवेव ब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा है कि टी-20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को मेरी हार्दिक बधाई! उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को सात रनों से हराया है। भारत ने 17 सालों के लंबे इंतजार के बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की…

Read More

रांची। राजधानी के जेनेटिक अस्पताल में मरीज को बंधक बनाकर रखने के मामले में अस्पताल के डायरेक्टर मनोज अग्रवाल समेत अन्य के खिलाफ रंगदारी मांगने, बंधक बनाने, गाली-गलौच करने, जातिसूचक गाली देने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। खूंटी निवासी मंगलू सिंह की शिकायत पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि मंगलू की पत्नी सुनीता कुमारी को खूंटी सदर अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया। रांची पहुंचने के बाद एक अज्ञात ऑटो वाला रिम्स में सही इलाज नहीं होने का हवाला देते हुए पत्नी को जेनेटिक अस्पताल ले…

Read More

-शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त गड़बड़ियों की जांच के लिए बनेगी टीम -जिप अध्यक्ष ने बाढ़ पूर्व सड़कों की मरम्मति का दिया निर्देश -राजस्व संग्रह मामले में बेहतर वसूली पर जताया संतोष पूर्वी चंपारण। जिला परिषदीय महात्मा गांधी सभा भवन में अध्यक्ष ममता राय की अध्यक्षता में हुई सामान्य बैठक अनुपस्थित पदाधिकारियो एवं अनुपालन प्रतिवेदन नही उपलब्ध कराने वाले पदाधिकारियो से जबाब-तलब करने का निर्देश अध्यक्ष ने दिया है। उन्होंने कहा है कि संबंधित पदाधिकारियों एवं विभागों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु उनके मूल विभाग को सूचित करें। अध्यक्ष ने बताया कि जिला परिषद् को आर्थिक रूप से सुदृढ़ के…

Read More