सिलीगुड़ी। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम खगेन राय है। वह खोरीबाड़ी का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर रात खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी के गौर सिंह जोत में अभियान चलाकर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 101 ग्राम ब्राउन शुगर और 12 बोतल कफ सिरप बरामद हुआ। जिसके बाद युवक एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस…
Author: shivam kumar
सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी संलग्न बागडोगरा जंगली बाबा मंदिर मार्ग पर अचानक हाथियों के आ जाने से दो वाहनों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को बागडोगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बुधवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि देर रात जंगली बाबा मंदिर मार्ग पर एक हाथी अचानक सड़क पर आ गया। जिस वजह से पिकअप और ऑटो में टक्कर हो गयी। घटना में पिकअप वैन में सवार चार यात्री और ऑटो चालक घायल हो गए। घटना की सूचना बागडोगरा पुलिस, ट्रैफिक और बागडोगरा वन विभाग के कर्मचारियों को दी…
कोलकाता। ऐतिहासिक हावड़ा ब्रिज (रवीन्द्र सेतु) का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए ब्रिटेन की मूल डिजाइनिंग कंपनी रेंडल लिमिटेड (पहले रेंडल, पामर एंड ट्रिटन) के विशेषज्ञ कोलकाता पहुंचे हैं। इस परीक्षण का उद्देश्य इस प्रतिष्ठित पुल की दीर्घकालिक स्थायित्व और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपी), जो विश्व के छठे सबसे लंबे कैंटिलीवर पुल हावड़ा ब्रिज का संरक्षक है, ने 16 नवंबर की रात इसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बंद कर दिया। यह परीक्षण पिछले चार दशकों में पहली बार हो रहा है।इस बार रेल मंत्रालय की परामर्श कंपनी आरआईटीईएस को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरआईटीईएस…
नदिया। नदिया जिले में कृष्णानगर से हंसखाली की ओर जाने वाले रास्ते पर स्टेट हाईवे पर बुधवार रात सड़क दुर्घटना में एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवान बुधवार रात घर लौट रहा था तभी हादसा हो गया। शव खाली सड़क पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर लिया है। मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृत जवान का नाम शुभंकर अधिकारी था। वह हंसखाली थाने के बेनाली नतूनग्राम इलाके के निवासी थे। बुधवार रात करीब 11 बजे वह बाइक से अकेले घर लौट…
कोलकाता। महानगर कोलकाता में मुख्यतः साफ आसमान रहेगा। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान कोलकाता में अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोलकाता में बारिश दर्ज नहीं की गई। बीते दिन का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से एक डिग्री…
पूर्वी चंपारण। बांग्लादेश में हिन्दूओ पर हो रहे आक्रमण के विरोध में गुरुवार को विहिप सहित विभिन्न हिन्दू संगठनो ने बांग्लादेशी हिन्दू हित संघर्ष समिति के बैनर तले नरसिंह बाबा मंदिर परिसर से विशाल मौन विरोध मार्च निकाला और समाहरणालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। विरोध मार्च मे हाथो मे तख्तियां लिये बड़ी महिलाएं भी शामिल थी।तख्तियो पर बांग्लादेश मे हिन्दुओ की सुरक्षा से संबंधित नारे लिखे थे।सभी मौन रूप से समाहरणालय पहुंचे।जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति मे एडीएम को सौपा गया। प्रतिनिधिमंडल में सुशील पाण्डे,विहिप के अशोक श्रीवास्तव,राणा रणवीर सिंह, कृष्णकुमार,जितेन्द्र त्रिपाठी उप मेयर लालबाबू प्रसाद,प्रियंका…
कटिहार। जिले के फलका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हथवाड़ा पंचायत के माध्यमिक विद्यालय +टू झगरूचक का मुखिया भारती कुमारी ने गुरुवार को औचक निरक्षण किया। निरक्षण के दौरान कई अनियमित्ता उजागर हुई। मुखिया भारती कुमारी ने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति नगण्य थी। शिक्षिकाएं वर्गकक्ष से बाहर परिसर में कुर्सी पर बैठकर गप्पे हांक रही थी। विद्यालय में कुल नामांकित बच्चों की संख्या- 594 है जिसमें उपस्थिति पंजी में 235 बच्चों की उपस्थिति बनायी गयी थी। जब कि वास्तविक उपस्थिति मात्र 49 थी जिसमें 15 बालक और 34 बालिका उपस्थित थीं। मुखिया भारती कुमारी ने आगे बताया कि शिक्षिकाओं…
किशनगंज। जिला के ठाकुरगंज प्रखंड के अंतर्गत सूखनी थाना क्षेत्र के कादोगांव से होकर बहने वाली जमना नदी और नदी के समीप से अवैध खनन का सिलसिला जारी है। तातपौआ पंचायत के कई जगहों से अवैध तरीके से बालू की खुदाई की जा रही है। इसके साक्ष्य भी मौके पर मिले हैं। अवैध खनन कर बजरी और बेड मिसाइल नूमा बालू निकाला जा है। सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में मौका देखकर अवैध खनन किया जाता है और जरूरत के हिसाब से अवैध परिवहन भी करवाया जाता है। गौर करें कि पूर्व में उक्त थाना क्षेत्र…
भागलपुर। भागलपुर के नगर निगम सभागार में गुरुवार को मेयर डॉ वसुंधरा लाल की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर आयुक्त, उप महापौर सहित सभी वार्डों के वार्ड पार्षद मौजूद रहे। बैठक के दौरान पहले हुई बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसले पर अभी तक क्या कार्य हुए इसकी समीक्षा की गई। इसके साथ ही कार्य में हो रही देरी को लेकर भी चर्चा की गई। वहीं उप महापौर सहित पार्षदों ने सफाई व्यवस्था, पानी की व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर निगम के द्वारा ठीक से कार्रवाई नहीं करने को लेकर सवाल खड़े…
किशनगंज। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे लगातार अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने के उद्देश्य से बांग्लादेशी हिंदू हित संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार को धरमगंज रेलवे गेट के निकट धरना प्रदर्शन किया गया। समिति के सदस्य अधिवक्ता शिशिर कुमार दास ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को लगातार धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। वहां के हिंदुओं के धार्मिक स्थलों और संपत्तियों पर हमले हो रहे हैं। इसे लेकर भारत में रहने वाले हिंदू समाज के लोग चिंतित और आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन केवल एक विरोध नहीं है,…
काठमांडू। भारत की पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव को पत्र लिखकर बारा जिले के गढ़ीमाई में हर पांच साल में लगने वाले मेले में न शामिल होने की अपील की है। उन्होंने यह आग्रह इसलिए किया है, क्योंकि इस मेले में पशु बलि का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। भारत में पशु अधिकार के लिए लंबे समय से कार्य कर रही मेनका गांधी के प्रेस सलाहकार दिनेश यादव ने गढ़ीमाई मेले में पशु बलि कार्यक्रम के पूर्व यह पत्र लिखे जाने की जानकारी दी है। गढ़ीमाई में जिस स्थान पर…
