Author: shivam kumar

हजारीबाग। शहर में हाल के दिनों में बढ़ते अपराधों को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने गहरी चिंता जताई है। सोमवार रात कटकमदाग प्रमुख के पति उदय साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना की जानकारी ली और परिजनों के साथ एक भाई के रूप में खड़े रहे। इसके बाद उन्होंने जिला पुलिस के अधिकारियों से बात की और मामले के आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही मामले को जल्द सुलझाने का…

Read More

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग पर पथराटांड के पास सड़क के किनारे से पुलिस ने एक युवक का शव मिला। शव के पास से युवक की बाइक भी मिली है। मृत युवक की पहचान बिहार के चकाई थाना क्षेत्र के घुटिया गांव निवासी कारू राम (21) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह घुटिया गांव के निवासी अजय कुमार का पुत्र है। मंगलवार की सुबह शव पर लोगों की नजर पड़ी, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को खबर दी गई। घटना की सूचना पर देवरी थाना के सब इंस्पेक्टर उपेंद्र यादव मौके पर…

Read More

रांची। झारखंड के अलग-अलग थानों में करीब 50 हजार मामले लंबित हैं। झारखंड में कुल 606 पुलिस थाने हैं, जिनमें 49859 केस अनुसंधान के लिए लंबित पड़े हैं। वहीं जिन जिलों में सबसे ज्यादा केस अनुसंधान के लिए लंबित हैं, उनमें धनबाद, बोकारो, रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, देवघर और पलामू जिला शामिल है। जानें किस जिले में कितने केस हैं पेडिंग : गिरिडीह : 1976 धनबाद : 4662 बोकारो : 4003 दुमका : 1094 गोड्डा : 761 जामताड़ा : 554 देवघर : 2544 साहेबगंज : 1527 रांची : 12292 खूंटी : 416 गुमला : 675 सिमडेगा : 211 लोहरदगा : 528…

Read More

नई दिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज आमिर जंगू को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की वनडे टीम में पहली बार शामिल किया गया है। ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स की भी वनडे टीम में वापसी हुई है, जिन्हें पिछले महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर रखा गया था। जंगू और ग्रीव्स दोनों को घरेलू सुपर 50 एकदिवसीय टूर्नामेंट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है। यह टूर्नामेंट पिछले महीने के अंत में असाधारण परिस्थितियों में संपन्न हुआ था, जब दो फाइनलिस्ट, बारबाडोस प्राइड और जमैका स्कॉर्पियन्स ने टॉस के लिए…

Read More

नई दिल्ली। कार्लोस अल्काराज और टेलर फ्रिट्ज़, लेवर कप के आठवें संस्करण के लिए पहले खिलाड़ी हैं, जिसका आयोजन 19-21 सितंबर, 2025 तक सैन फ्रांसिस्को के चेस सेंटर में किया जाएगा। हाल ही में बर्लिन में हुए लेवर कप 2024 में स्पेन के अल्काराज और अमेरिकी फ्रिट्ज़ ने टेनिस प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके बीच हुए इस रोमांचक मैच में अल्काराज विजयी हुए और प्रतियोगिता के 12वें मैच में टीम यूरोप की जीत पक्की हो गई। जैसे ही टीम यूरोप ने जीत हासिल की, इसने अगले साल के टूर्नामेंट में इन दो उभरते सितारों के बीच फिर से प्रतिद्वंद्विता…

Read More

जिनेवा। विश्व फुटबाल नियामक संस्था फीफा ने 2030 और 2034 फीफा विश्व कप के लिए बोली मूल्यांकन रिपोर्ट जारी कर दी है और 11 दिसम्बर को फीफा कांग्रेस की बैठक में इन टूर्नामेंटों के मेजबान का निर्धारण किया जाएगा। फीफा ने कहा कि ये रिपोर्ट फीफा कांग्रेस के वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत की जाएंगी, क्योंकि फीफा ने आयोजन की दृष्टि, स्थिरता और मानवाधिकारों के लिए बुनियादी ढांचे, सेवाओं और वाणिज्यिक पहलुओं का मूल्यांकन करने के लिए बोली लगाने वाले देशों का दौरा किया था। उम्मीदवार के रूप में, मोरक्को, पुर्तगाल और स्पेन ने नवंबर 2023 में 2030 विश्व कप के…

Read More

रियो डी जेनेरियो। आठ बार के ब्राजीलियाई सीरी ए चैंपियन क्लब सैंटोस 2025 सीज़न के लिए पुर्तगाली कोच लुइस कास्त्रो को साइन करने की तैयारी कर रहा है। पिछले महीने फैबियो कैरिल से अलग होने के बाद से आठ बार का सीरी ए चैंपियन क्लब बिना मुख्य कोच के है। सैंटोस अगले साल सीरी बी खिताब हासिल करने के बाद ब्राजील की शीर्ष उड़ान में वापस आ जाएगा, दूसरे स्थान पर रहने वाले मिरासोल से एक अंक आगे रहेगा। 63 वर्षीय कास्त्रो सितंबर में सऊदी प्रो लीग की टीम अल नासर को निराशाजनक परिणामों के बाद छोड़ने के बाद से…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश-दुनिया में सिटी ब्यूटीफुल के रूप में विख्यात केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में दोपहर 12 बजे तीन परिवर्तनकारी नए आपराधिक कानूनों- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सफल कार्यान्वयन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। तीनों कानूनों की अवधारणा में प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण समाहितपीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, इन तीनों कानूनों की अवधारणा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दृष्टिकोण समाहित है। इसमें औपनिवेशिक काल के कानूनों को…

Read More

नई दिल्ली। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का प्रोबा-3 मिशन को कल शाम लगभग चार बजे श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज सुबह एक्स पोस्ट में इसकी घोषणा की। इसरो ने कहा कि पीएसएलवी-सी 59/प्रोबा-3 मिशन के लिए हमसे लाइव जुड़ें। एनएसआईएल के नेतृत्व में और इसरो द्वारा निष्पादित यह मिशन ईएसए के प्रोबा-3 उपग्रहों को एक अनोखी कक्षा में प्रक्षेपित करेगा, जो वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत के बढ़ते योगदान को दर्शाता है। इसरो ने कहा कि पीएसएलवी-सी59/प्रोबा-3 मिशन उपग्रहों का प्रक्षेपण चार दिसंबर को शाम 4:06 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और अमर शहीद खुदीराम बोस को उनकी जयंती पर नमन किया। भाजपा ने एक्स हैंडल पर दोनों विभूतियों का स्मरण किया।भाजपा ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”भारत के प्रथम राष्ट्रपति और संविधान सभा के अध्यक्ष, भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर शत्-शत् नमन।” उल्लेखनीय है कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेता डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। प्रथम राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त उन्होंने देश के पहले मंत्रिमंडल में 1946 एवं 1947 में कृषि…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से सात दिसंबर तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। वो आज सबसे पहले पंडित रघुनाथ मुर्मू की नई प्रतिमा का अनावरण करेंगी और भुवनेश्वर में आदिम ओवार जरपा जाहेर का दौरा करेंगी। उनके कार्यक्रम का विवरण भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने जारी किया है।पीआईबी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू चार दिसंबर को पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगी। वह पुरी के गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी। इसके अलावा पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर नौसेना दिवस समारोह…

Read More