गिरिडीह। एसपी दीपक शर्मा के निर्देश पर गिरिडीह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाबी मोहल्ला से 5 युवकों को करीब 14-15 लाख रुपये की कीमत की लॉटरी के साथ गिरफ्तार किया। इस बाबत एसपी शर्मा ने बताया कि मुखबिर की गुप्त सूचना पर ये कार्रवाई की गयी और पुलिस को सफलता भी मिली। कहा कि गुप्त सूचना मिलने के बात नगर थाना और मुफ्फसिल थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गयी। टीम ने पंजाबी मोहल्ला स्थित मदन वर्णवाल के घर में अवैध लॉटरी खरीद बिक्री के विरुद्ध छापामारी की। छापामारी में पांच अभियुक्तों को…
Author: shivam kumar
रांची। अलकतरा घोटाला से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में कलावती कंस्ट्रक्शन के संचालक विजय कुमार तिवारी को पीएमएलए के विशेष कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनायी है। साथ ही उसपर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया हैञ दरअसल, अलकतरा घोटाला से प्राप्त 55.42 लाख रुपये का मनी लांड्रिंग करने का वह आरोपी पर था। इडी ने साल 2012 में मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। वर्ष 2007-08 में विजय कुमार तिवारी की कंपनी को पलामू में सड़क मरम्मती का काम मिला था। पथ निर्माण विभाग ने उन्हें बालूमाथ से हेरहंज पांकी रोड की मरम्मति का कार्य 1.32 करोड़…
रांची। सिविल कोर्ट ने लैंड स्कैम केस के आरोपी मोहम्मद इरशाद को सहायक आचार्य परीक्षा देने में शामिल होने की अनुमति दे दी है। उसने रांची प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से झारखंड प्राइमरी स्कूल एंट्रेंस आचार्या कंबाइंड परीक्षा में शामिल होने की अनुमति के लिए याचिका दाखिल की थी। इरशाद की परीक्षा 27 जून को जमशेदपुर में है। कोर्ट ने उसे सुरक्षा के बीच परीक्षा सेंटर पर ले जाने और परीक्षा के बाद वापस होटवार जेल लाने का निर्देश दिया है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में रहस्यमय मौतों से हड़कंप मचा हुआ है। सिंध प्रांत के आंतरिक मंत्री जिया-उल-हसन लंजर ने राजधानी कराची में कहा कि रहस्यमय मौतों के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है। समाचार चैनल एआरवाई न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में इस पर विस्तार से चर्चा की है। आंतरिक मंत्री जिया-उल-हसन लंजर ने इन मौतों पर अफसोस व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर जांच में लंबे समय तक लोड शेडिंग को इन मौतों का मुख्य कारण बताया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा…
काठमांडू। नेपाल में मॉनसून प्रवेश करने के साथ हुई बारिश के बाद देश के कई जिले जलमग्न हो गये हैं। पिछले चौबीस घंटे से लगातार हो रही बारिश में आधा दर्जन से अधिक जिलों में जलजमाव के कारण आम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नेपाल में मॉनसून प्रवेश करने के साथ ही देश के पूर्वी और मध्य क्षेत्र में लगातार बारिश होने से पूह्व के मोरंग, सुनसरी और झापा के अधिकांश जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई गांव पूरी तरह से जलमग्न हैं तो शहरी इलाकों के निचली हिस्से भी जलमग्न हो गए…
रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से बुधवार को बूटी रोड मोरहाबादी रांची स्थित आवास में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम वेंकटेशन ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
रांची। पत्थर से कूचकर हत्या करने के मामले में पांच आरोपी को अदालत ने दोषी करार दिया है। अभियुक्तों के सजा के बिंदु पर 28 जून को सुनवाई होगी। मामले में अपर न्याययुक्त विशाल श्रीवास्तव की कोर्ट ने फैसला सुनाया है। दरअसल, जमीन पर बाउंड्री वॉल के एवज में रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी मनोज कुमार साहू की हत्या 3 अप्रैल 2018 को कर दी गयी थी। मृतक मनोज कुमार साहू की खरीदी जमीन कांके के बुकरू रोड स्थित राजधानी ढाबा के पास आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया था।
रांची। शादी का झांसा देकर नाबालिग से दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी देवलाल बेदिया को पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनायी है। साथ ही उस पर 20 हजार रुपया जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर अभियुक्त को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अभियुक्त सिल्ली के हलमाद बरवाटोली का रहने वाला है। आरोपी देवलाल बेदिया नाबालिग पीड़िता के साथ साल 2014 से 2016 तक लिव इन रिलेशनशिप में रहा था। वर्ष 2017 में उसकी शादी करने को लेकर पंचायत बैठी थी। इसमें शादी को लेकर वह तैयार हुआ था, लेकिन…
नैरोबी (केन्या)। केन्या में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को अफ्रीकी देश में मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर अत्यंत सावधानी बरतने की सलाह दी है। केन्या में स्थित भारतीय उच्चायोग ने मंगलवार को एक्स पर एक एडवाइजरी पोस्ट में कहा कि मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए केन्या में सभी भारतीयों को अत्यधिक सावधानी बरतने, अनावश्यक आवाजाही को प्रतिबंधित करने और स्थिति साफ होने तक विरोध और हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों से बचने की सलाह दी जाती है। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि केन्या में रहने वाले भारतीय नागरिकों को अपडेट के लिए स्थानीय समाचार और…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सपाट स्तर पर कारोबार होता नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर बाजारों में सोना मंगलवार के भाव पर ही कारोबार कर रहा है। हालांकि चेन्नई में आज सोने के दाम में गिरावट आई है। देश के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 72,870 रुपये से लेकर 72,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 66,790 रुपये से लेकर 66,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में आज गिरावट दर्ज की गई है। आज की…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली दबाव नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सांकेतिक बढ़त के साथ सपाट स्तर पर हुई। बाजार खुलने के बाद मामूली खरीदारी भी हुई, जिसके कारण सेंसेक्स एक बार फिर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रहा। लेकिन थोड़ी देर बाद ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.06 प्रतिशत और निफ्टी 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर…