रांची। नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआइ की टीम हजारीबाग पहुंची। नीट यूजी मामले में इओयू की जांच में मिले तथ्यों के आधार पर सीबीआइ की टीम हजारीबाग के कल्लु चौक स्थित ओएसिस स्कूल पहुंची। हालांकि इससे पहले सीबीआइ की टीम एसबीआइ के मेन ब्रांच पहुंची। इस क्रम में बैंक अधिकारियों से जानकारी ली गयी। वहीं, सीसीटीवी फुटेज को भी खंलागा गया। हजारीबाग के ओएसिस स्कूल पर पेपर लीक करने का शक है। सीबीआइ की टीम हजारीबाग में यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर स्कूल में पहुंचने के बाद लीक हुआ है या फिर…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आज बुधवार 26 जून को लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता मिल गई। 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दे दी है। इस बारे में आज एक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक राहुल गांधी को 9 जून से लोकसभा के नेता के रूप में मान्यता दी गई है।
रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने तंज कसा है। इसे लेकर राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो, कांग्रेसए राजद से झारखंड विधानसभा में विपक्ष के विधायक को उप सभापति बनाये जाने की मांग की है। इस संबंध में सोशल मीडिया के जरिये भी अपनी मंशा जाहिर की है। कहा है कि दोहरा चरित्र कांग्रेसियों की प्रमुख नीति है। इसके बाद अमर बाउरी ने मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार से आग्रह किया है कि झारखंड विधानसभा में उप सभापति के पद पर अविलंब विपक्ष के विधायक को निर्वाचित किया जाये। इस फैसले में देरी ना करें। इसके…
रांची। एक बाद फिर से आइपीएस के पोस्टिंग की तैयारी शुरू हो गयी है। सूचना है कि आने वाले कुछ ही दिनों में कई आइपीएस अधिकारियों का तबादला होना है। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गयी है। तबादले की चर्चाओं के बीच अभी से कई अधिकारियों ने अपने लिए पैरवी लगानी भी शुरू कर दी है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर गंभीर है। ऐसे में बेहतर परिणाम नहीं देने के वाले कई आइपीएस अफसर बदले जायेंगे। ऐसे अधिकारियों के काम की समीक्षा की जा रही है। जानकारी के मुताबिक प्रमोटी आइपीएस अधिकारियों…
विशेष जमीन से कट जाने की कीमत चुका रहा है भाजपा का यह कद्दावर आदिवासी नेता ‘जाइंट किलर’ आज खुद के बुने जाल में फंस कर बुरी तरह छटपटाने को मजबूर है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। राजनीति बेहद अनिश्चितता का पर्याय है। यहां कब किसका सितारा बुलंद होगा और कब कौन हाशिये पर चला जायेगा, कहा नहीं जा सकता। तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा इसके सबसे अच्छे उदाहरण हैं। वह झारखंड की सियासत में एक धूम्रकेतु की तरह उभरे और देखते-देखते सत्ता शीर्ष तक जा पहुंचे, लेकिन 2024 में…
रांची। ओम बिरला को 18वीं लोकसभा में अध्यक्ष निर्वाचित होने पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन और अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने ओम बिरला को स्पीकर चुने जाने पर कहा कि श्री बिरला सरल स्वभाव, मिलनसार, मृदुभाषी, शालीनता, स्पष्टवादिता, और कुशल राजनीतिज्ञ हैं। श्री बिरला को दूसरी बार 18वीं लोकसभा का स्पीकर चुना जाना पूरे मारवाड़ी समाज के लिए गौरव की बात है। पूरे समाज में खुशी की लहर है। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, मंत्री…
रियलिटी शो ‘बिग बॉस के 15वें संस्करण को दर्शकों ने खूब पसंद किया। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लव स्टोरी भी सलमान खान के इसी शो से शुरू हुई थी। तब से दोनों एक साथ हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें आ रही थीं। अब ऐसा लगता है कि ये वाकई अलग हैं। रिपोर्ट के मुताबिक करण और तेजस्वी ने अपना तीन साल का रिश्ता खत्म कर लिया है। एक माह पहले हुए ब्रेकअप को छिपाकर रखा गया। अब इस जोड़े के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि उनके बीच लंबे समय…
रांची। मंत्री बसंत सोरेन ने बुधवार को सिरमटोली फ्लाइ ओवर का निरीक्षण किया। बसंत सोरेन ने निरीक्षण कर विभागीय सचिव समेत अन्य अधिकारियों से बातचीत की और सितंबर तक इस फ्लाइ ओवर को कंप्लीट करने का निर्देश दिया। बता दें कि रांची शहर की ट्रैफिक समस्या को नियंत्रित करने का सिरमटोली फ्लाइ ओवर एक बेहतरीन विकल्प है। इस फ्लाइ ओवर के निर्माण कार्य में विलंब नहीं हो, इसको लेकर के अभी हाल ही में सीएम चंपाई सोरेन ने भी फ्लाइ ओवर का निरीक्षण किया था।
सीओ ने 34.89 एकड़ की फर्जी जमाबंदी खोलकर चामा मौजा में 2.63 एकड़ जमीन का दाखिल खारिज किया सुनील कुमार गुप्ता कांके। राजधानी रांची से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कांके अंचल कार्यालय का विवादों से गहरा नाता रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि इस इलाके के जमीनों के दामों में बेताहाशा वृद्धि का होना। विवादों की कड़ी में एक नया नाम उभर कर सामने आया है वह है सीओ जयकुमार राम का इन्होंने पूर्व के सीओ से दो कदम आगे चलकर जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के साथ अपनी दोस्ती निभाते हुए पार्टनर ही बन गए…
देश-दुनिया के इतिहास में 27 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व भारत के विमानन क्षेत्र में खास है। सत्तावन साल पहले इंडियन एयरलाइंस को पहला स्वदेशी विमान मिला था। इंडियन एयरलाइंस को 27 जून 1967 को मिले इस स्वदेशी यात्री विमान का नाम एवीआरओ हॉकर सिडली एचएस-748 था। इसे हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बनाया था। इसमें 40-48 लोग बैठ सकते थे। बाद में इसका नाम बदलकर एचएएल-748 कर दिया गया। हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स ने 89 विमान बनाए थे। इनमें से 72 भारतीय वायुसेना के लिए और 17 इंडियन एयरलाइंस के लिए थे। पहली अगस्त…
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव को सर्वसम्मति से प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) का अध्यक्ष चुना गया है। कपिल, जो 2021 में बोर्ड के सदस्य बने और उन्होंने पीजीटीआई के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया है, एचआर श्रीनिवासन का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल समाप्त हो गया है। 65 वर्षीय कपिल ने कहा, “भारतीय पेशेवर गोल्फर पिछले कुछ सालों से बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आज हमारे पास ज़्यादातर बड़े टूर में भारतीय पेशेवर गोल्फर हैं और लगातार तीसरी बार ओलंपिक में हमारे दो गोल्फर होंगे। हमारा टूर मज़बूत है और हमें उम्मीद है…