-तारीख पर तारीख: 29 साल बाद फैसला -सिविल कोर्ट में निपटाया गया केस रांची। रांची सिविल कोर्ट में चल रहे विशेष मध्यस्थता अभियान के तीसरे दिन 29 वर्षों पुराना एक मामला सुलझाया गया। प्रथम पक्ष कन्हाई साहू और द्वितीय पक्ष और प्रमिला देवी, शिशुपाल शर्मा और दुर्गा कुमारी के बीच में मध्यस्थ अधिवक्ता मनीषा रानी और अधिवक्ता राम नारायण साहु के योगदान से दोनों पक्षों के बीच में सुलह हो गया। दरअसल, वर्ष 1996 में ट्रक और कार की टक्कर में प्रमिला देवी के पति का निधन हो गया था। उस समय उनके बच्चे बहुत छोटे थे। प्रमिला देवी द्वारा…
Author: shivam kumar
रांची। राज्य से चलने वाली ट्रेनों में अब एसी कोच कम कर जनरल के डिब्बे बढ़ाये जायेंगे। रेलवे बोर्ड के आदेश पर मंडल कार्यालय की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। रेलवे की मानें तो अलेप्पी में जुलाई, गंगा दामोदर और गंगा सतलज में अगस्त तक और मालदा टाउन सूरत एक्सप्रेस में अक्टूबर से बदलाव होगा। अलेप्पी, गंगा दामोदर और गंगा सतलज में नये कोच संयोजन के तहत टिकटों की अग्रिम बुकिंग शुरू हो चुकी है। मालदा टाउन सूरत एक्सप्रेस में अक्टूबर से प्रभावी होगा। इन ट्रेनों में जनरल डिब्बे लगाये जायेंगे। बता दें यात्रियों की भीड़ को…
केदारनाथ। बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने बुधवार सुबह बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। सोनू ने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर फिल्म जगत में अपने संघर्ष के दौर को भी याद किया। वह प्रात: सवा सात बजे हेलीकाप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। हेलीपैड पर तीर्थयात्रियों और उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में उन्हें देखने को उत्सुक दिखे। कई प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाये। मंदिर समिति और तीर्थ-पुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। उनके साथ पारिवारिक जन भी मौजूद रहे। वह हेलीपैड से पैदल केदारनाथ मंदिर पहुंचे और बाहर से प्रणाम किया। तत्पश्चात यात्रियों के साथ ही मंदिर में प्रवेश किया और…
रांची। बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी में फर्जी नेटवर्क कंपनी के नाम पर लड़कियों को झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में नये-नये खुलासे हो रहे हैं। झारखंड के पाकुड़ और दुमका की किशोरियों ने खुलासा किया था। इन लड़कियों को रोजगार के नाम पर फंसाया गया। इन लोगों के साथ न केवल मारपीट की गयी और रुपये ठगे गये, बल्कि यौन शोषण भी किया गया है। किसी को कम्यूटर जॉब तो किसी को ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी में नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि सोशल मीडिया के…
जालौन। जनपद के रेंढर थाना क्षेत्र में पुलिस और लुटेरे गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, वही एक अन्य समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस ने तीन तमंचे दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है। क्षेत्राधिकार शैलेंद्र वाजपेई ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की बीती रात को एसओजी, सर्विलांस टीम व थाना रेंढर पुलिस की सयुंक्त टीमें कमसेरा चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर व आने जाने वाले लोगों ने बताया कि…
जम्मू। बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण भी प्रारंभ हो गया। आज सुबह पंजीकरण स्थल पर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। दक्षिण जम्मू के एसडीएम मनु हंसा ने बताया कि सरस्वती धाम टोकन सेंटर से अमरनाथ यात्रियों को ऑफलाइन टोकन दिया जा रहा है। इसके आधार पर पंजीकरण होता है और तय होता है कि आगे वो किस दिन यात्रा करेंगे। हमारे तीन ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र हैं। उन्होंने बताया कि 27 जून के पंजीकरण के लिए 1000 लोगों कोटा आया है। यह लोग 29 जून को यात्रा करेंगे। 13 साल…
नई दिल्ली। अठारहवीं लोकसभा में अध्यक्ष पद के चुनाव पर आज विपक्षी इंडी गठबंधन और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एकता की अग्निपरीक्षा भी होगी। जरूरत पड़ने पर मत विभाजन भी होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ओम बिरला को उम्मीदवार बनाया है। उपाध्यक्ष पद पर आम सहमति न बनने की सूरत में विपक्ष ने कांग्रेस सांसद के. सुरेश को मैदान में उतारा है। भाजपा-कांग्रेस के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। संख्या बल की दृष्टि से भाजपा की अगुवाई वाले राजग को बहुमत हासिल है। राजग के पक्ष में 293 सांसद हैं। यह आंकड़ा जीत…
खूंटी। रथयात्रा का नाम आते ही लोगों के मन में आोडिशा के पुरी का ऐतिहासिक रथयात्रा के साथ ही रांची के जगन्नाथपुर की रथायात्रा कौंध जाती है, लेकिन रथयात्रा का प्रचलन सदियों से राजा-रजवाड़ों के यहां होता आ रहा है। छोटानागपुर की पुरानी रियासत जरियागढ़ में निकलनेवाली रथयात्रा की बात को ही लें, तो पुराने राजवंश के सदस्यों का दावा है कि जरियागढ़ में लगभग ढाई सौ वर्षों से रथयात्रा निकाली जा रही है। भले ही राजप्रथा को समाप्त हुए कई दशक गुजर गये हों, लेकिन कोरोना संकट के दो वर्षों को छोड़ दें, तो जरियागढ़ की रथायात्रा कभी नहीं…
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने वाले करदाताओं को रिफ़ंड विफल होने पर फिर से अनुरोध करने की सलाह दी है। इनकम टैक्स विभाग ने बुधवार को एक बयान में कहा कि यदि किसी कारण से करदाताओं का रिफंड विफल हो जाता है तो पुनः अपना रिफंड जारी करने का अनुरोध करें। विभाग ने इसके लिए कहा कि कृपया इनकम टैक्स विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https:ncometax.gov.in/iec/foportal/पर जाएं। पहला चरण:- आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉग इन करें। दूसरा चरण:- ‘मेरा खाता’ पर जाएं, ‘सेवा अनुरोध’ पर क्लिक करें और ‘अनुरोध प्रकार’ के स्थान पर ‘अनुरोध…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने एक युवक को थाने में दो दिन तक दी गयी यातना मामले में पीड़ीत को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को दिये आदेश में कहा है कि पीड़ित युवक को दी जाने वाली यह राशि दोषी पुलिस अफसर से वसूली जाये। दरअसल झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने लातेहार के गारू थाना में ग्रामीण अनिल कुमार सिंह को यातना देने के मामले की सीआइडी जांच को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की। यह राशि भुगतान की तिथि से दो महीने के भीतर वसूल की…
-गांव-गांव, घर-घर जाकर बतायें कांग्रेस का चरित्र, झूठ और फरेब -भाजपा कभी भी दुबारा कांग्रेस की तानाशाही नहीं लौटने देगी रांची। प्रदेश भाजपा द्वारा मंगलवार को आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा के नेता, कार्यकर्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर इसे मनाया। प्रदेश के सभी 27 सांगठनिक जिलों में गोष्ठी आयोजित कर वक्ताओं ने आपातकाल की चर्चा की तथा देश की नयी पीढ़ी को इसे जानने और समझने का आह्वान किया। रांची महानगर भाजपा द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आपातकाल पर विस्तार से…