Author: shivam kumar

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सहरसा जिला अंतर्गत कहरा प्रखंड के ग्राम पंचायत दिवारी में स्थित प्राचीन मां विषहरा भगवती मंदिर के शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य के सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग के द्वारा अब हर वर्ष यहां विषहरा भगवती मंदिर महोत्सव आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने प्राचीन मां विषहरा भगवती मंदिर के परिसर का भ्रमण कर विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया एवं मंदिर परिसर स्थित तालाब…

Read More

बेरूत। बंधकों के साथ बर्बरता की सीमा लांघने वाले आतंकी संगठन हमास का समर्थक सबसे खतरनाक आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह इजराइल की लेबनान के खिलाफ अपनाई गई ताजा रणनीति से बौखला गया है। इसी का नतीजा है कि साल 2006 से बंकरों में छिपा 64 वर्षीय हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह गुरुवार को अप्रत्यक्षतौर पर सामने आने को मजबूर हो गया। उसने टेलीविजन पर अपने गुर्गों और समर्थकों को संबोधित कर इजराइल को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। तभी इजराइल के लड़ाकू विमानों ने लेबनान में बम बरसाकर उसे मुंहतोड़ जवाब दिया। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, हिजबुल्लाह नेता…

Read More

सहरसा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहरसा दौरे के दौरान जीविका द्वारा तीन प्रमुख योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिवारी स्थान में जीविका स्टालों का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित जीविका दीदी रीता देवी ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत जीविका दीदियों के लिए ₹1,12,57,000/- (एक करोड़ बारह लाख सत्तावन हजार मात्र) की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके बाद, ₹62,43,00,000/- (बासठ करोड़ तैतालीस लाख मात्र) की राशि बैंकों द्वारा समर्थित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जीविका दीदियों को दी गई। साथ ही, पशुपालकों को ₹5,87,03,627/- (पांच करोड़…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में छह के खिलाफ दूसरा आरोपपत्र दाखिल किया है। यह आराेप पत्र पटना में सीबीआइ मामलों की विशेष अदालत के समक्ष दाखिल किया गया है। सीबीआइ ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा की । सीबीआइ के मुताबिक, यह दूसरा आरोप पत्र बलदेव कुमार उर्फ ​​चिंटू , सनी कुमार , डॉ. अहसानुल हक (प्रधानाचार्य, ओएसिस स्कूल, हजारीबाग और हजारीबाग के सिटी कोऑर्डिनेटर) , मो. इम्तियाज आलम (उप-प्रधानाचार्य, ओएसिस स्कूल और केंद्र अधीक्षक) , जमालुद्दीन उर्फ ​​जमाल (हजारीबाग के एक समाचार पत्र का रिपोर्टर) और अमन कुमार सिंह सहित छह…

Read More

हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाते हैं। यह अल्जाइमर रोग (एडी) और अन्य मनोभ्रंश के लिए अंतरराष्ट्रीय जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। अनुमान है कि दुनिया भर में 57 मिलियन से अधिक लोग अल्जाइमर से पीड़ित हैं। भारत में भी इसकी बड़ी संख्या है। दुनियाभर में अल्जाइमर रोग से पीड़ित देशों में भारत तीसरे स्थान पर है। लॉन्गिट्यूडिनल एजिंग स्टडी इन इंडिया (एलएएसआई) के अनुसार 60 वर्ष से अधिक उम्र के 8.8 मिलियन भारतीय इस मानसिक रोग से पीड़ित हैं। अल्जाइमर का खतरा महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलता है। 10 में से 6 महिलाएं…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 31 मार्च 2026 से पहले देश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर देगी। शाह ने वामपंथी उग्रवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की और कहा कि अन्यथा उनके खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। इनमें बस्तर शांति समिति के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के नक्सली हिंसा से…

Read More

बदरीनाथ/केदारनाथ धाम। चारधाम यात्रा में फिर से एक बार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। अब तक चारधाम यात्रा में 35 लाख 57 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। सितंबर माह के दूसरे सप्ताह से बदरीनाथ-केदारनाथ धाम जाने वाले भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दोनों धामों में प्रतिदिन तीन से चार हजार तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं। शासन-प्रशासन यात्रियों की सुखद यात्रा के लिए सुविधा मुहैया कराने के लिए व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। केदारनाथ मंदिर के कपाट दस मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। यात्रा के शुरुआत से भक्तों…

Read More

पटना/गया। एनआई की टीम ने बिहार में जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर चार करोड़ तीन लाख रुपये की नकदी बरामद की है। एजेंसी ने गुरुवार सुबह 6:00 बजे उनकी घर पर छापा मारा था। यह कार्रवाई लगभग 20 घंटे तक चली। एनआईए की विज्ञप्ति में कहा गया है कि घर से चार करोड़ तीन लाख रुपये बरामद हुए हैं। इसके अलावा विभिन्न बोर के 10 हथियार भी मिले हैं। विज्ञप्ति में कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल दस्तावेज बरामद होने की भी जानकारी दी गई। एनआईए ने बताया गया कि अगस्त, 2023 में औरंगाबाद जिले से दो नक्सलियों…

Read More

रांची। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार काे राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि राष्ट्रपति का प्रेरणादायी व्यक्तित्व आज के इस समारोह की शोभा व गरिमा और भी बढ़ा रहा है। राष्ट्रपति ने छह वर्षों से अधिक राज्यपाल के रूप में झारखंड की सेवा की और राज्य के विकास के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनकी सादगी, मृदु स्वभाव और जनता के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें एक “पीपुल्स गवर्नर” के रूप में स्थापित किया। राज्यपाल ने कहा कि एक अत्यंत साधारण सी पृष्टभूमि से आने वाली हमारी…

Read More

रांची। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में शुक्रवार काे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह वर्षों तक इस राज्य का मार्गदर्शन किया और आज देश को नई दिशा दिखा रही हैं। सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने कहा कि किसानों को हमने सदियों से सिर आंखों पर रखा है। जय जवान जय किसान जैसे नारे देश में गूंजे हैं लेकिन किसान कितना मेहनत करता है, कितना जद्दोजहद करता है, ग्रामीण क्षेत्रों में किसान से पूछा जाए तो पता चलता है। आज जिस तरह…

Read More

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखंड के प्रति मेरा विशेष लगाव है। धरती आबा बिरसा मुंडा की धरती पर आना मेरे लिए तीर्थ यात्रा के समान है। यहां के लोगों से बहुत स्नेह मिला है। राज्यपाल के तौर पर मैंने यहां कई वर्षों तक काम किया है। वे शुक्रवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2017 में इस संस्थान की तरफ से आयोजित किसान मेला का उद्धाटन किया था। मैं यहां पहले भी कई बार आ…

Read More