काठमांडू। नेपाल ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनिसिएटिव (बीआरआई) के कार्यान्वयन को लेकर सशर्त सहमति जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई। नेपाल की विदेशमंत्री डॉ. आरजू राणा देउवा ने शुक्रवार शाम चीन दौरे के दौरान चेंगदू में अपने समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय बैठक की है। इस बैठक में बीआरआई का मुद्दा भी उठा। नेपाल ने बीआरआई के कार्यान्वयन को लेकर सशर्त सहमति दे दी। नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, बीआरआई के कार्यान्वयन के लिए ‘ऋण की जगह अनुदान’ की शर्त रखी है। साथ ही करीब एक दर्जन परियोजना को बीआरआई…
Author: shivam kumar
रांची। नये कानून के तहत जेल से रिहा करने के लिए निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की ओर से दायर याचिका पर रांची (प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। पूजा सिंघल की ओर से बहस सुनने के बाद कोर्ट ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक को यह बताने का निर्देश दिया है कि पूजा सिंहल कब से जेल में हैं और उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि कितनी हुई है। पूजा सिंघल की ओर से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने बहस की। कोर्ट ने जेल अधीक्षक को मंगलवार तक उक्त जानकारी देने का निर्देश दिया है। पूजा…
अभ्यास में झारखंड पुलिस के नक्सल विरोधी विशेष बल झारखंड जगुआर, आतंकवाद विरोधी दस्ता और केंद्रीय सुरक्षा बल प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में शामिल थे रांची। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के जरिये नक्सल विरोधी जंगल ‘अभ्यास- थंडरबोल्ट’, 27 से 30 नवंबर तक रांची में आयोजित किया गया। पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि यह अभ्यास रांची के बाहरी इलाकों में विभिन्न नक्सल प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों में आयोजित किया गया था। अभ्यास में नक्सलियों के जरिये अपनायी जा रही नवीनतम कार्यप्रणाली को शामिल करते हुए विभिन्न परिदृश्यों का अनुकरण किया गया, जिसका उद्देश्य…
रांची। राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से सात तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू होगी। यह परीक्षा दो पालियों में 18 दिसंबर तक चलेगी। कक्षा एक और दो की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा तीन से सात तक की परीक्षा में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक शशि रंजन ने शनिवार को इस संबंध में सभी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र भेजा है।
हजारीबाग। हजारीबाग में शुक्रवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसके सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना डाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चेपा कला गांव की है। युवक अपराधी छवि का था और दो साल पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। बताया गया है कि रात में किसी ने दरवाजा खटखटाया तो प्रकाश ठाकुर ने गेट खोली। इसके तुरंत बाद अपराधियों ने प्रकाश को गोली मार दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।…
हजारीबाग। हजारीबाग की ओर से टाइल्स लदा 18 चक्का ट्रेलर (बीआर 24 जीडी 1117) अनियंत्रित होकर बड़कागांव हजारीबाग मुख्य सड़क के 13 माईल के पास पलट गया। इस बीच बाइक (जेएच 02 एवी 1998) से जा रहे केरेडारी प्रखंड के कांडबेर निवासी केदार साव (50) टाइल्स ने नीचे दबकर मौत हो गई। इसकी सूचना कंडाबेर मुखिया दिनेश साव को देकर मुआवजे की मांग को लेकर 13 माइल के पास सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की खबर मिलते ही पूर्व विधायक निर्मला देवी धरने स्थल पर पहुंच कर धरने में मृतक के परिजनों के साथ बैठकर मुआवजा की मांग करने…
रांची। रांची सिविल कोर्ट ने खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में आरोपी बर्खास्त जूनियर इंजीनियर राम बिनोद सिंहा को एक और मामले में दोषी करार दिया है। एसीबी की विशेष कोर्ट ने उसे 5 वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी है और 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। राम विनोद सिन्हा पर अलग-अलग 12 योजनाओं के मद से 88 लाख की अवैध निकासी का आरोप है। राम बिनोद सिन्हा के खिलाफ एसीबी ने 17 केस दर्ज किये थे। जिनमें से तीन मामले में कोर्ट अपना फैसला सुना चुका है। अन्य 14 केस पीएमएलए की विशेष कोर्ट में ट्रांसफर है।…
खूंटी। प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खूंटी संजय कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को व्यवहार न्यायालय खूंटी में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। मासिक लोक अदालत में विभिन्न मामलों के निष्पादन के लिए कुल चार बैंचों का गठन न्यायालय में लंबित मामलों तथा प्री-लिटिगेशन से संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया। डालसा सचिव मनोरंजन कुमार के मुताबिक, लोक अदालत में दीवानी एवं फौजदारी न्यायालय के सुलहनीय प्रकृति के मामले, एनआइ एक्ट के मामले, बिजली संबंधित मामले प्रस्तुत किए गए। लोक अदालत में चार बेंचों के माध्यम से न्यायालय में लंबित…
हमें न बांटा जा सकता है, न दबाया, हम झारखंडी हैं, झुकते नहीं पूरे चुनाव के दौरान वह एक ही सूत्रवाक्य पर काम कर रहे थे कि आयेगा तो अबुआ राज ही 28 नवंबर और खचाखच भरा मोरहाबादी मैदान, उस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बन गया, जब झारखंड के इतिहास में किसी ने चार बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जैसी जीत वैसा ही जश्न। इस जश्न में शामिल होने के लिए रांची ही नहीं झारखंड के कोने-कोने से लोग आये हुए थे। भीड़ इतनी कि लोगों के आने का सिलसिला, शपथ लेने के बाद भी थमा नहीं। ऐसा लग…
रांची। जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही को आड़े हाथों लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें जामताड़ा विधायक ने लिखा, भानु प्रताप शाही आप चले थे मेरे घर पर बुलडोजर चलाने, लेकिन जनता ने आपका क्या हाल कर दिया। मगर मैं आपके जैसा नहीं हूं। मैं आपके घर पर बुलडोजर नहीं, बल्कि यूपी में अन्याय और कट्टरता पर बुलडोजर चलाने निकल चुका हूं। झारखंड की जनता को किया आहत इरफान अंसारी ने आगे लिखा है कि भानु, मैंने आपको कई बार समझाया था कि आप सेक्युलर…
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा की असामयिक मौत को प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र की बड़ी विफलता करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है। बाबूलाल मरांडी ने अपने एक्स पर लिखा कि मंगल मुंडा जी का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। सड़क दुर्घटना के बाद जिस तरह से उन्हें इलाज के लिए तड़पना पड़ा, वह हमारी व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर करता है। इतनी नाजुक स्थिति में भी उन्हें ट्रॉमा…
