विशेष -चुनाव आयोग भी गंभीर, जांच कर नाम शामिल करने का दिया निर्देश नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। देश में आम चुनाव संपन्न हो गया है और 18वीं लोकसभा के गठन के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नयी सरकार ने कामकाज संभाल भी लिया है। चुनाव परिणामों की राजनीतिक दलों द्वारा अपने-अपने हिसाब से समीक्षा की जा रही है, हार-जीत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इन तमाम कसरतों में एक बात की तरफ हर किसी का ध्यान जा रहा है। यह है मतदाता सूची…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद आज सुबह कुछ समय पहले स्वदेश लौट आए। जी-7 समिट के आउटरीच सेशन में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में वैश्विक मुद्दों के अलावा विकसित भारत के निर्माण के संकल्प की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, ” वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण हमारा संकल्प है। हमारा कमिटमेंट है कि समाज का कोई भी वर्ग देश की विकास यात्रा में पीछे न छूटे। यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण है।” इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में हुई राजनीतिक हिंसा पर चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति का संयोजक सांसद बिप्लब कुमार देब को बनाया गया है। इस समिति में सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद बृजलाल, सांसद कविता पाटीदार शामिल हैं। शनिवार को भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल का दौरा कर स्थिति का तत्काल जायजा लेने और वहां की स्थिति की रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को देने के लिए एक समिति का गठन किया है। भाजपा का आरोप है कि बाकी राज्यों से उलट पश्चिम बंगाल…
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के ट्रॉनिका सिटी थाना अंतर्गत लोनी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह पॉलिथीन बनाने की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। अग्निशमन की 20 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने अथवा घटनास्थल पर किसी के फंसे होने की खबर नहीं है। एहतियात के तौर पर आसपास की फैक्टरियों को खाली करा लिया गया है। अग्निशमन विभाग के एडीजी अमन शर्मा ने मौके का निरीक्षण किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि यह फैक्टरी प्रकाश कुमार की है, जिसमें पैकेजिंग का कार्य किया जाता…
जोधपुर। श्रीगंगानगर सेक्टर से लगने वाली भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रायसिंहनगर और अनूपगढ़ इलाके में बीती आधी रात में सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से आई चार पैकेट संदिग्ध हेरोइन दो अलग-अलग स्थानों से बरामद की है। बीती मध्य रात्रि को पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन के देखकर हेरोइन तस्करी की सूचना मिली। उक्त सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनाई देने पर तुरंत प्रभाव से ड्रोन की दिशा में फायरिंग की। इलाके की सघन तलाशी के दौरान रायसिंहनगर क्षेत्र…
देश-दुनिया के इतिहास में 16 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख धूम्रपान के खिलाफ कठोर कदम के लिए खास है। भूटान ने साल 2010 में इसी तारीख को तंबाकू के पैदावार और इसकी खरीद-बिक्री पर पूर्ण रोक लगा दी थी। वैसे तो भूटान धूम्रपान का शुरू से सख्त विरोधी रहा है। उसने छह साल पहले 2004 में पूरे देश में तंबाकू के सेवन पर रोक लगा दी गई थी। सीमित मात्रा इसके आयात की अनुमति थी लेकिन इसपर भारी टैक्स लगाया गया था। 2005 में भूटान में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू के सेवन…
भागलपुर। जिले में लोदीपुर थाना क्षेत्र के गुहारिये गांव स्थित चमरिया तालाब में बदमाशों ने जहर दे दिया। जिससे तालाब की सारी मछलियां मर गई। यह तालाब 1 एकड़ 40 डिसमिल में फैला हुआ है। इस तालाब में छोटे लाल मंडल पिता स्व कंचन मंडल मछली पालन करते हैं। पीड़ित कहते हैं कि विगत 13 जून को रात्रि के करीब 11 बजे मेरे गांव के ही चंदन मंडल, तिरंगा मंडल और इन्द्रदेव मंडल ने मेरे पोखर में जहर दे दिया और भाग गया। देखते ही देखते करीब पांच क्विंटल मछली मर कर किनारे आ गया। वहीं अभी मछली छोटी है…
पूर्वी चंपारण। जिला जज,डीएम व एसपी ने विधि विवादित किशोरों के आवासन स्थल मोतिहारी पर्यवेक्षण गृह का संयुक्त निरीक्षण किया । इस दौरान इनलोगो ने विधि विवादित किशोरों हेतु उपलब्ध करायी जाने वाली सभी सुविधाओं का जायजा लिया। संयुक्त निरीक्षण के दौरान गृह में उपलब्ध कराये जाने वाले भोजन के गुणवता इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते गृह के साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा प्रधान दंडाधिकारी, किशोर न्याय परिषद को निदेश दिया कि मामलों को अविलंव निष्पादन करना सुनिश्चित करे। इन्होने…
-सीसीएल के सीएमडी ने सांसद की पहल पर सहमति जतायी -रांची डीसी और नगर निगम अधिकारी पूरी करेंगे कागजी कार्रवाई -जल्दी शुरू होगा कार्य, रांची झील को मिलेगी गंदगी से मुक्ति रांची। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने अपने पहले ही दौरे में रांची को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने रांची झील यानी बड़का तालाब के प्रदूषित होते पानी और बार-बार उसमें उग रही जल कुंभी और उससे उत्पन्न गाद की सफाई की स्थायी व्यवस्था कर दी है। आठ करोड़ रुपये की लागत से इस सफाई व्यवस्था को अंजाम दिया जायेगा। दरअसल मंत्री बनने के…
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में 16 जून को रांची में केंद्रीय समिति की बैठक होगी। बैठक में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं सचिव, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, प्रमुख एवं उपप्रमुख, महानगर अध्यक्ष एवं सचिव भाग लेंगे। इनके अलावा सभी अनुषांगिक इकाइयों (अखिल झारखंड महिला संघ, अखिल झारखंड छात्र संघ, युवा आजसू, आजसू बुद्धिजीवी मंच, अखिल झारखंड श्रमिक संघ, अखिल झारखंड किसान संघ, अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ, अखिल झारखंड उद्योग एवं व्यापार संघ, अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा, अखिल झारखंड अल्पसंख्यक महासभा, अखिल झारखंड…
रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से शनिवार को मोरहाबादी स्थित आवास में जैप-2 की कमांडेंट सरोजिनी लकड़ा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।