नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसमें लिवाल भारी पड़ते हुए नजर आए। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.99 प्रतिशत और निफ्टी 1.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अपोलो हॉस्पिटल, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, एचडीएफसी लाइफ और…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज सपाट स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। दिसंबर के महीने में ब्याज दरों में कटौती होने की संभावना के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा। इस उत्साह की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500…
रांची। झारखंड के गौरव पद्मश्री मुकुंद नायक अब स्वस्थ हैं। हालांकि अगले तीन सप्ताह तक वो डॉक्टर्स की देखरेख में रहेंगे है। उसके बाद वे रांची आएंगे। नई दिल्ली में इलाजरत पद्मश्री नायक से रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान पद्मश्री ने अपने बेहतर इलाज के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है। नायक ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की कलाकारों के प्रति संवेदनशीलता है कि मेरे अस्वस्थ होने की खबर पाकर उन्होंने संज्ञान लिया। मेरे लिए इससे बड़ा गौरव का विषय कुछ नहीं हो सकता कि…
हैदराबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को कहा कि लोकमंथन जैसे कार्यक्रमों से देश की संस्कृति एवं परंपराएं सुदृढ़ होंगी। इसकी दिशा में यह एक बेहतरीन कार्यक्रम है। भारत की सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध रही है। देश की संस्कृति और परंपराओं में विविधता में एकता के दर्शन होते हैं। हैदराबाद के शिल्पकला वेदिका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘लोकमंथन-2024’ के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में भाग लेते हुए गर्व महसूस हो रहा है। मुर्मु ने कहा कि वर्ष 2018 में रांची में आयोजित लोकमंथन में वे शामिल हुई थीं…
हजारीबाग। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंतरगत ग्राम लाखे निवासी परशुराम प्रसाद की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। परशुराम विष्णुगढ़ में एक निजी नर्सिंग होम का संचालन करता था। परशुराम की पत्नी द्वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि इससे पहले उमेश कुमार पांडेय सेरेगढा बालूमाथ निवासी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गुरुवार को उमेश पांडेय की निशानदेही पर चार आरोपितों को पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपितों…
कोडरमा। कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केंद्र पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को गेट पर ड्यूटी कर रहे सब-इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह को कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने निलंबित कर दिया है। दरअसल, सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद कोडरमा डीसी, एसपी एवं अन्य अधिकारियों की गाड़ी मतगणना केंद्र के पास जा रही थी तो मुख्य द्वार के पास तैनात सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने किसी गाड़ी को नहीं रोका। सबसे आगे डीसी कोडरमा की गाड़ी थी और ठीक उसके पीछे एसपी की गाड़ी थी। जब देखा कि किसी तरह की कोई पूछताछ शैलेंद्र सिंह ने नहीं की तो तुरंत एसपी…
नई दिल्ली। मणिपुर हिंसा मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखा है। नड्डा ने पत्र में लिखा कि ‘मणिपुर की स्थिति को सनसनीखेज बनाने के लिए कांग्रेस द्वारा बार-बार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि आप भूल गए हैं कि न केवल आपकी सरकार ने भारत में विदेशी उग्रवादियों के अवैध प्रवास को वैध बनाया बल्कि तत्कालीन गृहमंत्री चिदंबरम ने उनके साथ संधियों पर हस्ताक्षर किए थे। इसके अलावा, गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने…
गढ़वा। पुलिस ने गढ़वा के मझिआंव बाजार स्थित मोबाईल दुकान से 16 लाख के मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में कृष्ण चौधरी और मुकेश कुमार शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर दो बोरी में भरा सीलबंद 96 मोबाईल और कांड में चोरी गये 4 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है। गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडे ने शुक्रवार को बताया कि गत 13 नवम्बर की रात मझिआंव बाजार के मां वैष्णवी मोबाईल दुकान में वेन्टीलेटर तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा करीब 16 लाख कीमत के 105 पीस स्मार्टफोन चोरी किया गया था।…
रांची। झारखंड समेत पूरे देश में ठंड का असर दिखने लगा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों का पारा घटा रही है। वहीं सुबह शाम कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होती जा रही है। झारखंड में मौसम विभाग के मुताबिक 23 नवंबर को सुबह कोहरा तो दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। इसके बाद अगले 2 दिन तक मौसम का यही हाल रहेगा। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ायेंगी। वहीं बीते 3 रोज से गुमला के बिशनपुर प्रखंड में शीत लहरी के साथ कंपकपी वाली ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र अंर्तगत दंतेसपुरम, कोराजुगुड़ा, नागाराम के जंगल में डीआरजी और सीआरपीएफ के साथ आज शुक्रवार की सुबह कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से अब तक 10 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, वहीं 3 ऑटोमैटिक हथियार एके 47, इंसास, एसएलआर एवं अन्य हथियार गाेला बारूद भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से बरामद स्वचालित हथियारों को देखकर यह संभावना जताई जा रही है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों के बड़े नेता भी…
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में स्क्रूटनी के बाद सील कर दिये गए हैं। पहले स्तर की सुरक्षा केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जिम्मे है। दूसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य सशस्त्र बल के जवान संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय हो जाएगी। तीसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य पुलिस के जिम्मे होगा। यह जानकारी श्री कुमार गुरुवार को धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में कुल 68.95 प्रतिशत…
