रांची। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने बुधवार को खिजरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की महिला समिति, धुर्वा बूथ संख्या 373 पर मतदान किया। मतदान केंद्र पर मुख्य सचिव सहित अन्य उपस्थित सभी मतदाताओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
Author: shivam kumar
गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने कहा कि पूरे प्रदेश में कमल और केले की हवा है। अगली सरकार भाजपा की बनने जा रही है। उन्होंने राज्य वासियों से झारखंड के भविष्य के लिए घरों से निकलकर मतदान करने का अनुरोध किया। श्री मरांडी ने बुधवार को गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि झारखंड में अगली सरकार भाजपा की बन रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से किए गए सभी चुनावी वायदे सरकार बनते ही पूरे किये जायेंगे, इसमें कोई संशय नहीं है। भाजपा की ओर मुख्यमंत्री…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने झारखंड के दूसरे और अंतिम चरण में सभी मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की है। उन्होंने एक्स कहा कि जिसे झारखंड की रोटी, बेटी और माटी की चिंता हो। आज घुसपैठियों की विदाई और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक वोट करें। युवाओं के स्वर्णिम भविष्य और संथाल परगना सहित समस्त झारखंड वासियों की समृद्धि के लिए मतदान करें। झारखंड भाजपा के संगठन प्रभारी ने भी लोगों से मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में परिवर्तन की गारंटी है। वोट अवश्य…
रांची। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के सभी मतदाताओं से अपील की है कि सपरिवार बूथों पर जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान प्रक्रिया बुधवार को ससमय प्रारंभ हो गयी है।
रांची। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के लिए 38 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सुबह 07 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस चरण के सभी मतदान केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के वेबकास्टिंग द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर अंदर एवं बाहर की ओर कैमरे लगे हैं जिसकी मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय एवं भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से की जा रही है। सभी मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।
रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि नेताओं के लिए सबसे आसान होता है आपके (जनता) के अंदर नफरती भावनाओं को भड़का कर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा साध लेना। यह कैंपेन सबसे आसान होता है। भाजपा को इसमें महारत है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि मैं झारखंडी हूं। हमारे संस्कार हमें ऐसा करने की इजाजत नहीं देते, ना ही मैं ऐसा करूंगा। हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि मेरे खिलाफ शैडो, व्हिस्पर एवं नफरती कैंपेन में भाजपा ने एक अनुमान के मुताबिक 500 करोड़ से अधिक खर्च कर दिये।…
लखनऊ। बाबू बनारसी दास क्रिकेट मैच के बी डिविजन में सेंट्रल क्रिकेट क्लब और मेगा ट्रेंड के बीच लीग मैच खेला गया। इसमें सेंट्रल क्रिकेट क्लब ने 143 रन से मैच जीतकर बढ़त बना ली। इस मैच में कार्तिक सिद्धू ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए शानदार गेंदबाजी की। सेंट्रल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 259 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज प्रियांशु 12 रन बनाकर आउट हो गये। वहीं अनिकेत 29 ने रन व हिमांशु ने 26 रन का योगदान दिया। यश साहनी ने 29 रन बनाये, जबकि कार्तिक सिद्धू ने एक चौका…
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि विज्ञान और किसान के बीच की दूरी कम करनी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार लैब टू लैंड- वैज्ञानिक से किसान तक समय पर सही जानकारी पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। केंद्रीय मंत्री चौहान ने पूसा में आयोजित वैश्विक मृदा कॉफ्रेंस-2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक नवाचारों और विस्तार प्रणालियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। भारत के कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसियां के सहयोग से भी किसानों को ज्ञान और कौशल प्रदान…
नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को चुनाव आयोग की टीम ने एक होटल में कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महामंत्री विनोद तावड़े के कमरे से करोड़ों रुपये और कागजात जब्त किए हैं। आयोग ने विनोद तावड़े और भाजपा उम्मीदवार राजन नाइक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करायी है। इस मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने अपने महामंत्री विनोद तावड़े को पूरी तरह से निर्दोष करार दिया है। भाजपा ने इसे विपक्ष की साजिश बताते देते हुए उनकी हताशा बताया है। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता…
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर उनसे मणिपुर में जातीय संघर्ष के बीच जानमाल को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में मणिपुर के हालात की जानकारी दी है। खरगे ने लिखा है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अपना दायित्व ठीक से नहीं निभाने के कारण वहां कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। मणिपुर में हिंसा के चलते मानवाधिकारों का हनन हो रहा है, राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिक अधिकारों के साथ गंभीर समझौता किया जा रहा है। खरगे ने कहा…
मुंबई। महाराष्ट्र में मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर नालासोपारा में पैसे बांटने के आरोप लगे हैं। उसके बाद इस मामले में चुनाव आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। तावड़े के साथ ही भाजपा उम्मीदवार राजन नाईक के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, विनोद तावड़े ने इसे अपने विरुद्ध महाविकास आघाड़ी कार्यकर्ताओं की साजिश करार दिया है। पालघर जिले के विरार में स्थित विवांता होटल के रूम नंबर 406 में आज सुबह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ठहरे थे। उसी…
