Author: shivam kumar

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन को अटैच करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश सेली हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी लिमिटेड द्वारा दायर की गई अनुपालना याचिका पर सुनवाई के बाद जारी किए गए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया है कि कंपनी को अपनी बकाया राशि वसूलने के लिए हिमाचल भवन को नीलाम करने की अनुमति दी जाए। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने यह आदेश 64 करोड़ रुपये के बकाए को लेकर दिया। दरअसल, हिमाचल सरकार ने एक…

Read More

यूक्रेन। यूक्रेन कभी भी रूस पर अमेरिकी मिसाइलें दाग सकता है। अमेरिका से हाल ही में मिली लंबी दूरी की मिसाइलों के प्रयोग की राष्ट्रपति जो बाइडेन से अनुमति मिलने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम अपने रात्रिकालीन संबोधन में कहा कि इस बार आक्रमण को लेकर चेतावनी भी नहीं दी जाएगी। अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, बाइडेन प्रशासन के रूस के अंदर लंबी दूरी के हमलों में उसकी मिसाइलों के प्रयोग की अनुमति मिलने से यूक्रेन का हौसला बढ़ गया है। राष्ट्रपति बाइडेन के नरम रुख का मकसद रूस की सेनाओं…

Read More

सिलीगुड़ी। प्रधान नगर थाने की पुलिस ने आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जुआरियों के नाम विश्वजीत विश्वास, मोहम्मद अमजद, सदरे आलम, मोहम्मद मुस्तफिक, नौसाद खान, धीरज पटेल, अबू तल्हा आलम और मोहम्मद मुस्ताक है। सूत्रों के अनुसार, प्रधान नगर थाने की पुलिस ने सोमवार देर रात गुप्त सूचना पर सर्किट हाउस संलग्न इलाके के एक किराये के मकान में अभियान चलाया। इस दौरान आठ जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार जुआरियों में से अधिकतर बिहार के रहने वाले है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अबू तल्हा आलम किराये में मकान ले रखा था। जहां रोजाना जुआ का…

Read More

काठमांडू। नेपाल-भारत सीमा सुरक्षा को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच तीन दिनों से चल रही उच्च स्तरीय बैठक आज संपन्न हो गई। भारत के सीमा सुरक्षा बल एसएसबी के महानिदेशक और सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) के नेतृत्व में हुई बैठक में सीमा पार अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने का निष्कर्ष निकाला गया है। काठमांडू में तीन दिनों तक चली बैठक में दोनों देशों के संयुक्त प्रयास से सीमा सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाकर सीमा से अपराध पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्णय लिया गया है। पिछले शनिवार को शुरू हुई बैठक में…

Read More

रियो डी जेनेरियो। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में दुनिया के प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात हुई है। इनमें दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर मुलाकात की तस्वीरें साझा कर खुशी जताई है। प्रधानमंत्री मोदी से भेंट के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलना हमेशा खुशी की बात…

Read More

सिलीगुड़ी। माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम सोनम ताशी तामांग और हर्ष कुमार तामांग है। हर्ष कुमार तामांग बिहार के किशनगंज के निवासी है जबकि सोनमसिक्किम के नामची के निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार देर रात गुप्त सूचना पर माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने चामटा ब्रिज के पास से दो युवक को अभियान चलाकर पकड़ा। जब दोनों युवकों की पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों युवकों को…

Read More

चंडीगढ़। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार देररात अमृतसर में दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। वह सुबह सूरज निकलने से पहले अमृतसर से वापस लौट गए। पंजाब के चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले राहुल गांधी का दौरा कांग्रेसियों के लिए अहम माना जा रहा था, लेकिन वह यहां किसी से नहीं मिले। राहुल गांधी रांची से अमृतसर देररात पहुंचे। सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद इन नेताओं के साथ वह दरबार साहिब पहुंचे। यहां माथा…

Read More

नई दिल्ली। सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने मंगलवार को कहा कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के उस पर 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के फैसले से सहमत नहीं है। कंपनी ने कहा कि वो, इसके खिलाफ अपील करने की योजना बना रही है। मेटा के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि कंपनी सीसीआई के फैसले के खिलाफ अपील करने की योजना बना रही है, उन्होंने कहा कि अपडेट वैकल्पिक और पारदर्शी दोनों था। मेटा ने वॉट्सऐप की 2021 की गोपनीयता नीति अपडेट से जुड़ी कथित प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के उसके ऊपर 213.14 करोड़ रुपये के…

Read More

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी की सहायक कंपनी एनटीपीसी ग्रीन का 10 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। हालांकि ग्रे मार्केट में इस शेयर को लेकर ज्यादा उत्साह नजर नहीं आ रहा है। आज ग्रे मार्केट में इस आईपीओ के अपर प्राइस बैंड पर 0.70 रुपये का प्रीमियम मिल रहा है। एनटीपीसी ग्रीन का 10 हजार करोड़ रुपये का ये आईपीओ इस साल लॉन्च होने वाला तीसरा सबसे बड़ा इश्यू है। इसके पहले हुंडई मोटर में भारतीय स्टॉक मार्केट के इतिहास का सबसे बड़ा 27,870 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च किया था, जबकि…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना महंगा हुआ है। इस चमकीली धातु की कीमत में आज 620 रुपये से लेकर 680 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 76,470 रुपये से लेकर 76,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 70,110 रुपये से लेकर 69,960 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं होने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद से ही छिटपुट बिकवाली के बीच खरीदारी का जोर लगातार बना रहा, जिसके कारण शेयर बाजार की चाल में तेजी बनी रही। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.99 प्रतिशत और निफ्टी 1.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट लिमिटेड, टेक महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स और…

Read More