गिरिडीह। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को गिरिडीह के भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह चुनाव राज्य के लोगों को सुरक्षित करने वाला है। राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठिए पांव पसार चुके हैं। ऐसे में इन्हें बाहर करने के लिए भाजपा का सता में लाने की जरूरत है। प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब राज्य में कही दिख नहीं…
Author: shivam kumar
रामगढ़। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत ने यहां की जनता को खाली झोला थमा दिया लेकिन उस खाली झोले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनाज भरने का काम किया है। साथ ही कहा कि झारखंड में हिंदुओं को एक होने की जरूरत है, नहीं तो बांग्लादेशी घुसपैठिए यहां की जमीन पर कब्जा जमा लेंगे। हिमंता बिस्वा सरमा मांडू विधानसभा क्षेत्र में आजसू उम्मीदवार निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो के पक्ष में चुनाव करने पहुंचे थे।…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर ‘व्हिस्पर कैंपेन’ चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार, छत्तीसगढ़, ओड़िशा और बंगाल से आये लोगों ने एक नया षड्यंत्र शुरू किया है। हेमंत सोरेन ने झारखंड के निवासियों से अपील किया है कि आज और कल मेरे लिए ‘व्हिस्पर’ नहीं, बल्कि खुलकर अभियान चलायें। क्योंकि झारखंडियों की प्रकृति में डरना और धीरे-धीरे बोलना नहीं है। खुलकर बोलें, ‘व्हिस्पर’ नहीं, बल्कि ‘बोल्ड’ होकर बोलें। सोरेन ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने उल्लेख किया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, वहां ये लोग चौक-चौराहों पर…
कई महीनों से बुजुर्गों, विधवा बहनों और दिव्यांग साथियों की पेंशन यह सरकार रोक कर बैठी है रांची। बरहेट में भाजपा प्रत्याशी गमालियल हेंब्रम के पक्ष में मंगलवार को पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने लोगों से समर्थन मांगा। उनके साथ अमर शहीद वीर सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू ने भी चुनावी सभा को संबोधित किया। चंपाई ने मौके पर कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों के दुस्साहस को इसी बात से समझा जा सकता है कि इसी बरहेट में कई जगह आदिवासियों की जमीन पर कब्जा हुआ है। एक आदिवासी साथी की पांच बीघा जमीन छीन कर उस पर कब्रिस्तान…
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और पार्टी महासचिव दुष्यन्त गौतम की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कैलाश गहलोत ने रविवार को ही आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
जिरीबाम (मणिपुर)। मणिपुर के जिरीबाम में हुई एक गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों और संपत्ति की तोड़फोड़ कर रही भीड़ के बीच झड़प के दौरान हुई गोलीबारी में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई है। पुलिस ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गाेली किसने चलाई। यह घटना रविवार की देर रात उस समय हुई, जब उग्रवादियों द्वारा अगुवा की गई महिलाओं और बच्चों की हत्या के विरोध में जिरीबाम थाना क्षेत्र के बाबूपारा में प्रदर्शनकारियों द्वारा…
देश-दुनिया के इतिहास में 19 नवंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। विश्व इतिहास में यह तारीख हर साल झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की याद दिलाती है। उनका जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी में मोरोपंत तांबे और भागीरथी बाई के यहां हुआ था। परिवार ने नाम रखा मणिकर्णिका। लोग प्यार से मनु कहकर पुकारने लगे । पिता मोरोपंत मराठा बाजीराव की सेवा में नियुक्त थे। बचपन में ही मनु की मां का निधन हो गया था। अब उनकी देखभाल के लिए कोई नहीं था। इसलिए पिता उन्हें भी पेशवा बाजीराव द्वितीय के यहां ले जाने लगे।…
इंफाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मणिपुर ने राज्य में जारी हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से इस समस्या के समाधान की मांग की है। संघ के बयान में कहा गया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मणिपुर में पिछले साल 3 मई से जारी हिंसा अब तक थमी नहीं है। बयान में कहा गया कि हिंसा के कारण निर्दोष लोगों को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। संघ महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाकर उनकी हत्या करने के अमानवीय, क्रूर और निर्दयी कृत्यों की निंदा करता है। संघ की मणिपुर इकाई ने कहा कि यह कृत्य कायरतापूर्ण है और मानवता और…
पटना। बिहार की पैथोलॉजी सेवाओं पर विवादों का बड़ा असर सामने आने लगा है। बिहार स्टेट हेल्थ सर्विसेज (बीएसएचएस) द्वारा खोले गए टेंडर को लेकर इतने विवाद पैदा हो गए हैं कि यह कहना मुश्किल है कि बिहार की जनता को आगे पैथोलॉजी जांच की स्तरीय सुविधा मिलेगी कि नहीं। एक तरफ तो बीएसएचएस ने हिंदुस्तान वेलनेस नाम की कंपनी को टेंडर में विजेता घोषित कर दिया है और दूसरी तरफ बिड में पहले नंबर पर आई कंपनी साइंस हाउस ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। उल्लेखनीय है कि इसी मामले में…
रांची। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र दोनों जगहों पर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हेमंत सोरेन की सरकार के पांच साल में लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा, जिस तरह भ्रष्टाचार हुआ और खुद मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए, ऐसे में लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। इस बार झारखंड में एनडीए की सरकार आयेगी। चिराग ने रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘मैं खुद यहां प्रचार कर रहा हूं। कल महाराष्ट्र में भी था। महाराष्ट्र में भी फिर से एनडीए…
रांची। इडी ने बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में छह लोगों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। सभी को सोमवार से अलग-अलग तारीख पर रांची स्थित इडी कार्यालय बुलाया गया है। इडी ने जिन लोगों को समन जारी किया है उसमें देविशा होटल्स एंड हॉस्पिटैलिटी के मालिक शैलेंद्र कुमार के अलावा महेंद्र, अब्दुल रशीद, विभाष मंडल, पूनम मिश्रा और अल्ताफ मनकर उर्फ अल्ताफ शेख के नाम शामिल हैं। शैलेंद्र कुमार बांग्लादेशी युवतियों को विभिन्न होटलों में ठहरने की व्यवस्था करता था। विभाष मंडल और पूनम मिश्रा ने बरियातू पुलिस ने जिन युवतियों को गिरफ्तार किया था उनकी जमानत करायी थी।…
