मुंबई। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को 50 लाख रुपये रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को मुंबई पुलिस ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से गिरफ्तार किया है। अब उसे मुंबई लाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस के अनुसार पिछले हफ्ते अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस के फोन पर शाहरुख खान को 50 लाख रुपये रंगदारी न देने पर जान मारने की मांग धमकी दी थी।इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4) और 351(3)(4) के तहत मामला दर्ज किया था। काल ट्रेस करने के बाद पता…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थमंत्री जेपी नड्डा ने आज विश्व निमोनिया दिवस अपने संदेश में जागरुकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि निमोनिया रोकथाम योग्य और उपचार योग्य श्वसन संक्रमण है। इस दिन हम बीमारी के बारे में जागरुकता बढ़ाने और इससे निपटने में स्वास्थ्य कर्मियों के अथक प्रयासों को पहचानने के लिए एक जुट होते हैं। आज एक्स पर साझा संदेश में नड्डा ने कहा कि यह दिन निमोनिया के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण, उचित स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच और सार्वजनिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालता है। इन उपायों को बढ़ावा देकर हम इस बीमारी के वैश्विक प्रभाव…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में चार छात्र व दो छात्राओं की मौत हो गई। इनमें एक छात्र हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। हादसे में एक अन्य घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार, सोमवार देररात ओएनजीसी चौक पर बल्लूपुर की तरफ से आ रही इनोवा कार की कृष्ण नगर चौक की तरफ से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर मौके…
वाशिंगटन। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस जाने और राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन से मिलने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। अब इस मुलाकात के लिए ट्रंप अकेले जाएंगे। न्यूयॉर्क पोस्ट ने मेलानिया के एक करीबी का हवाला देते हुए बताया है कि वह नहीं जा रही हैं। उनका कहना है कि जिल के पति ने उनकी जासूसी के लिए एफबीआई को अधिकृत किया। मेलानिया का मानना है कि जिल इस काबिल नहीं कि उनसे उन्हें मिलना चाहिए। मेलानिया के पति नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव नतीजे के बाद की पारंपरिक पहली…
वाशिंगटन। फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के राज्य सचिव हो सकते हैं। ट्रंप के तीन करीबी व्यक्तियों ने यह संभावना जताई। उनका कहना है कि ट्रंप उन्हें अपने राज्य सचिव के रूप में नामित कर सकते हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, ट्रंप की कार्यशैली से परिचित तीन करीबी लोगों ने सोमवार को कहा कि इस समय वो विदेश नीति और राष्ट्रीय नीत को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने रुबियो पर फैसला कर लिया है। रुबियो को 2010 में सीनेट के…
इस्लामाबाद। लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पांच और डिवीजनों में स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने की घोषणा की गई है। पर्यावरण संरक्षण विभाग ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है। एआरवाई न्यूज चैनल के अनुसार, पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी आज दी। पर्यावरण संरक्षण विभाग ने अधिसूचना जारी कर सरगोधा, रावलपिंडी, डेरा गाजी खान, बहावलपुर और साहीवाल डिवीजनों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। अधिसूचना के अनुसार, नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल, कॉलेज, अकादमी और ट्यूशन सेंटर 13 से 17 नवंबर तक…
‘हेरा फेरी’ बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंदीदा फिल्म है। ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ दोनों का अपना-अपना फैन बेस है। इन दोनों फिल्मों ने कई सालों तक दर्शकों को हंसाया है। परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी’ की हेरा फेरी’ का तीसरा पार्ट जल्द ही दर्शकों के सामने आएगा। हाल ही में ‘हेरा फेरी’ की तिकड़ी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उस समय अक्षय कुमार ने परेश रावल के साथ की गई एक छोटी सी हरकत आपको हंसने पर मजबूर कर देगी। हुआ यूं कि अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी लग्जरी कार…
नई दिल्ली। विदेशी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को सर्विस देने वाली कंपनी सैगिलिटी इंडिया के शेयर आज मामूली प्रीमियम के साथ बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुए। आईपीओ के तहत कंपनी ने 30 रुपये के भाव पर शेयर जारी किए थे। आज बीएसई ओर एनएसई पर इसकी लिस्टिंग 31.06 रुपये के स्तर पर हुई। इस तरह आईपीओ निवेशकों को सिर्फ 3.53 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन मिल सका। लिस्टिंग के बाद से ही ये शेयर सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आ रहा है। खरीदारी के सपोर्ट से इसने 32.87 रुपये के स्तर तक पहुंचने में सफलता हासिल की। वहीं, बिकवाली का…
नई दिल्ली। तुलसी विवाह और देवोत्थान एकादशी के दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख बना हुआ है। आज सोना 550 रुपये से लेकर 600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 1 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,900 रुपये से लेकर 78,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 72,340 रुपये से लेकर 72,190 रुपये प्रति…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू हो जाने की वजह से शेयर बाजार गिर कर लाल निशान में पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर शेयर बाजार ने दोबारा हरे निशान में वापसी जरूर की, लेकिन बाजार पर लगातार दबाव बना रहा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.12 प्रतिशत और निफ्टी 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज अभी तक मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एशियाई बाजारों में आज दबाव नजर आ रहा है। अमेरिका में महंगाई दर के आंकड़े आने के पहले पिछले सत्र के दौरान निवेशक सतर्क मुद्रा में कारोबार करते रहे, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक सपाट स्तर पर मिले-जुले परिणाम के…
