जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। घुसपैठिए को सुरक्षाबलों ने चकन दा बाग के पास नियंत्रण रेखा क्षेत्र से पकड़ा। घुसपैठिए की पहचान अजहर के रूप में हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है।
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली की एक औद्योगिक इकाई में 21 अगस्त को हुए विस्फोट के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी ) ने संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। मानवाधिकार आयाेग ने सुरक्षा मानकों में लापरवाही के लिए गहन जांच के निर्देश दिए हैं। दाे सप्ताह के भीतर जांच रिपाेर्ट साैंपने काे कहा है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने शुक्रवार काे यह नाेटिस जारी किया है। आयाेग ने नाेटिस के तहत एफआईआर की स्थिति, घायलों के स्वास्थ्य और चिकित्सा उपचार एवं मृतकों और घायलों के परिवारों को मुआवजे…
रांची। रांची के मोराबादी मैदान में शुक्रवार को भाजपा की युवा आक्रोश रैली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां आईजी अखिलेश झा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद है। पुलिस ने रैली स्थल के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है और वाहनों की जांच की जा रही है। रैली में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस ने रैली स्थल पर कई नाकेबंदी की हैं और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। इनमें…
रांची। शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम के साथ रांची पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) को वेतनमान के समतुल्य मानदेय बढ़ोतरी के लिए 28 अगस्त को बैठक होगी। इस बैठक में सहायक अध्यापकों के 10 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान वेतनमान, ईपीएफ, कल्याण कोष, अनुकंपा पर नौकरी समेत केस मामले पर निर्णय लिए जाएंगे। मंत्री के साथ 14 अगस्त को भी बैठक हुई थी, लेकिन अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका था। शिक्षा विभाग 2000 रुपए बढ़ोतरी करने को तैयार था, लेकिन पारा शिक्षक पांच से छह हजार मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे।
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में शराब जब्त किया है। आरपीएफ उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि रांची मंडल के आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर रांची मंडल में शराब के धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या तीन पर ट्रेन नंबर 18624 (हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस) से चेकिंग के दौरान कोच नंबर एच-01 के सामने बैठने वाली कुर्सी के नीचे एक प्लास्टिक बैग रखा हुआ था, जिसमें चेक करने पर रॉयल स्टैग की 20 शराब की बोतल बरामद की गई।…
पलामू। मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र सिंगरा के बजराहा में पुलिस जवान और उनके भाई के घर में भीषण डकैती हो गई। हथियार के बल पर 12 से 15 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। डकैत खुद को नक्सली बता रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद एवं सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है। घटना गुरुवार रात के 12 बजे के करीब की है। पुलिस जवान संदीप राम के घर में डकैत लकड़ी की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े थे उसके बाद…
रामगढ़। रामगढ़ शहर के बाजारटांड़ में एसबीआई बैंक का एटीएम काटकर चोरों ने लाखों रुपए निकाल लिए हैं। इस मामले की सूचना शुक्रवार की सुबह पुलिस को लगी। बाजारटांड़ में सिटी स्टाइल मॉल के समीप लगे इस एटीएम को पुलिस ने खंगाला। घटनास्थल पर पहुंचे प्रभारी थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन काटी है। जिसमें से लाखों रुपए कैश निकल गए हैं। उन्होंने बताया कि बैंक का सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहा है। साथ ही चोरों की शिनाख्त के लिए अन्य स्थानों पर भी लगाए गए सीसीटीवी के फुटेज निकल…
फारबिसगंज/ अररिया। फारबिसगंज में आगामी 01 सितंबर को निकलने वाली ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभायात्रा के सफल आयोजन को लेकर फारबिसगंज आदर्श थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। इस आयोजित बैठक में मौजूद महावीरी झंडा शोभा यात्रा के अखाड़ा के लाइसेंस धारियों शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने अपने अपने विचार रखें। वही, इस मौके पर मौजूद लाइसेंसधारियों ने जहां महावीरी झंडा शोभायात्रा के रूट के संदर्भ में जानकारी देते हुए शोभा यात्रा के जर्जर मार्ग की मरम्मति साफ- सफाई, लटकते बिजली के तार को ठीक करने, मार्ग पर पेडों की छटाई सहित अन्य मामलों…
गुवाहाटी। असम सरकार ने गुरुवार को विधानसभा में मुस्लिम मैरिज एंड डिवोर्स रजिस्ट्रेशन बिल 2024 पेश किया। इसके तहत मुस्लिम समाज के लोगों को शादी और तलाक का रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। बुधवार को असम कैबिनेट ने बिल को मंजूरी दी थी। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि बिल में दो विशेष प्रावधान हैं। पहला, मुस्लिम शादी का रजिस्ट्रेशन अब काजी नहीं सरकार करेगी। दूसरा, बाल विवाह के पंजीकरण को अवैध माना जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक काजी नाबालिग लड़कियों की शादियां भी रजिस्टर्ड करते थे। अब ऐसा नहीं होगा। नया बिल इस्लामिक निकाह सिस्टम में बदलाव…
रांची। जिला के बेड़ो थाना क्षेत्र स्थित बिजली कार्यालय के पास बुधवार रात करीब 11:30 बजे अज्ञात अपराधियों ने सब्जी कारोबारी ओमप्रकाश पांडे के पुत्र प्रिंस पांडे पर फायरिंग कर दी। प्रिंस पांडे के पेट में गोली लगी है। लोगों ने प्रिंस को बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से चिकित्सकों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। फिलहाल प्रिंस पांडे का आॅपरेशन निजी अस्पताल में चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। बेड़ो पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस पांडे रात में अपने दोस्तों के घर खस्सी पार्टी में गया था।…
रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि हेमंत राज में झारखंड के हिंदुओं को प्रताड़ित होने के अलावा कोई चारा नहीं है। उनकी यह नियति बन गयी है। उन्होंने ट्वीट कर सवाल किया है कि क्या रक्षाबंधन में बहनें मेहंदी भी नहीं लगा सकतीं। हेमंत सरकार ने अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के कारण पूरे प्रदेश का सत्यानाश कर दिया है, इसीलिए हेमंत हटाओ और सुशासन लाना जरूरी है। जब सरकार का संरक्षण प्राप्त हो तो विकृत मानसिकता वाले लोगों का मनोबल बढ़ ही जाता है। ट्वीट में आगे लिखा है कि पहले रामनवमी फिर मोहर्रम और अब…
