-प्रधानमंत्री ने भी दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी नागरिकों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने सभी देशवासियों से समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लेने की अपील की है। राष्ट्रपति ने कहा कि रक्षा बंधन के पावन अवसर भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित त्योहार है। यह सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है। इस पर्व के दिन, सभी देशवासी, हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित…
Author: shivam kumar
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को रक्षा बंधन एवं बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस पर पटना स्थित राजधानी वाटिका में ‘बाम्बेक्स इपलीटिका’ वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। साथ ही ‘डोरंडा’ पौधे का रोपण भी किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 13 अगस्त, 2012 को रक्षा बंधन पर बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य है कि पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हों। पौधों को संरक्षित करें और अधिक से अधिक पौधरोपण करें। जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी पर हो रहे नुकसान को कम करने के लिए पौधरोपण करना एवं इन्हें बचाना अतिआवश्यक है। जल-जीवन-हरियाली एवं अन्य योजनाओं के अन्तर्गत…
विशेष झारखंड के चुनावी दंगल का केंद्र बना संथाल दोनों के लिए सत्ता का द्वार तब तक नहीं खुलेगा, जब तक संथाल नहीं चाहेगा सत्ता पक्ष से हेमंत, तो विपक्ष से बाबूलाल और हिमंता ने संभाल रखी है कमान नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की राजनीति में संथाल परगना की भूमिका काफी अहम मानी जाती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सबसे बड़े सोरेन परिवार के सभी सदस्य यहां की राजनीति करते हैं। 1972 में झारखंड मुक्ति मोर्चा बनाने के बाद शिबू सोरेन ने दुमका को अपना कार्यक्षेत्र बनाया था। दुमका संसदीय सीट से…
फारबिसगंज/ अररिया। सावन माह के आखिरी सोमवारी पर फारबिसगंज और अररिया जिलेभर के सभी शिवालयों में श्रद्धाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लग गयी. भक्तों ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना किया।भगवान शिव का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक कर भक्तों ने परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं का अधिक भीड़ होने के चलते कई मंदिरों में लाइन लगवाकर पूजा-अर्चना करवाया गया. जबकि पूजा-दर्शन को श्रद्धालुओं को इंतजार भी करना पड़ा।इस दौरान शहर के बड़ा शिवालय, पंचमुखी शिव मंदिर, सुन्दरनाथ , मदनेश्वर महादेव, उमाशंकर महादेव, नागेश्वर महादेव मंदिर के अलावे…
‘अयंगर योग’ के जन्मदाता बेल्लूर कृष्णमचारी सुंदरराज अयंगर का 20 अगस्त 2014 को 96 साल की उम्र में पुणे में निधन हो गया। उन्होंने अयंगरयोग की स्थापना कर इसे सम्पूर्ण विश्व में मशहूर बनाया। साल 2002 में भारत सरकार द्वारा उन्हें साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण तथा 2014 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यूरोप में योग शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले सबसे प्रमुख शख्सियत रहे। 14 दिसंबर, 1918 को वेल्लूर के एक गरीब परिवार में पैदा हुए अयंगर विश्व के सबसे लंबी उम्र तक जीवित रहने वाले योग गुरु थे। योगगुरु अयंगर…
-गंगा तट से पॉलीथिन के बहिष्कार की अपील, नमामि गंगे ने बांटे कपड़े के झोले वाराणसी। शुभ संकल्पों के साथ नमामि गंगे ने सावन के आखिरी सोमवार व रक्षाबंधन के पावन पर्व पर फूलों से गुथा वैदिक रक्षासूत्र दशाश्वमेधघाट पर पतित पावनी मां गंगा को समर्पित किया। साथ ही सदानीरा की रक्षा का संकल्प भी लिया। भगवान शिव का पूजन कर भारतीय संस्कृति की रक्षा का आवाह्न किया गया। इसके बाद नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने मौजूद श्रद्धालुओं के साथ गंगा तट की सफाई की। पर्यावरण के लिए हानिकारक पॉलीथिन का उपयोग न करने का संदेश देकर तट पर मौजूद…
मेरठ। डेंगू सीजन शुरू होते ही इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लार्वा स्प्रे करने के साथ ही मेडिकल कॉलेज और पीएम शर्मा जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड तैयार कर दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट कर दिया गया है। बरसात का मौसम उतार पर आते ही डेंगू का सीजन शुरू हो जाता है। मच्छरजनित बीमारियों के मामले सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। डेंगू और मलेरिया के मामलों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग खुद काम कर रहा है तो लोगों को भी इसके…
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय रविवार को कोलकाता पुलिस के लालबाजार मुख्यालय की ओर से भेजे गये नोटिस की अनदेखी करते हुए पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने रविवार शाम को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने इस पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने उन्हें फिर से तलब किया है, लेकिन पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। उन्हें आज सोमवार को पुलिस मुख्यालय में आने को कहा गया है। सुखेंदु शेखर राय के करीबी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में रक्षाबंधन के दिन भी बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने सोमवार को बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर 2-3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। रविवार सुबह 6:30 बजे से सोमवार सुबह…
– सवा लाख लड्डुओं का लगाया गया भोग उज्जैन। देशभर में आज सावन के पांचवें और अंतिम सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश में सबसे पहले उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। तड़के 2.30 बजे भगवान महाकाल को भस्म आरती के समय पंडे-पुजारियों के परिवार की ओर से राखी अर्पित की गई। उन्हें वैदिक राखी चढ़ाई गई और सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया। दरअसल, विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सभी प्रमुख त्योहार सबसे पहले मनाए जाते हैं। इसी परम्परा के अनुसार, बाबा…
रांची। झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने रविवार को JMM छोड़ने के संकेत दे दिए। आगे वो क्या करेंगे, ये अभी साफ नहीं है। रविवार की शाम उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘JMM में मेरा अपमान हुआ है। सीएम रहते मैं बेहतर काम कर रहा था। मुझे हटाया गया। मुख्यमंत्री रहने के बावजूद मुझे बीच कार्यक्रम से बुला लिया गया। विधायक दल की बैठक में मुझसे इस्तीफा मांग लिया गया। चंपाई ने अपने लेटर में यह भी लिखा ‘आज से मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। इसमें मेरे पास तीन विकल्प हैं।…
