केंद्र सरकार को लगायी फटकार, कहा यह देश की सुरक्षा का सवाल है रांची। हाइकोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा शपथ पत्र दाखिल नहीं किये जाने पर कड़ी टिप्पणी की। मौखिक कहा कि देश में घुसपैठ करने वालों के घुस जाने के बाद क्या केंद्र सरकार कार्रवाई करेगी। अभी बांग्लादेश में उथल-पुथल की स्थिति है, वहां राजनीतिक अस्थिरता है। ऐसे में भारत में बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए बॉर्डर में बीएसएफ को कड़ी निगरानी करनी पड़ेगी। कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर केंद्रीय गृह सचिव से भी जवाब मांगा जा सकता है और उन्हें कोर्ट में बुलाया जा सकता…
Author: shivam kumar
रांची। जिला प्रशासन ने गुरुवार को पिछले 36 दिनों से आंदोलन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों को मोरहाबादी मैदान 24 घंटे में खाली करने का आदेश दिया है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर मैदान खाली करने का यह आदेश दिया गया है। साथ ही जिला प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान में धारा 144 भी लागू कर दी है। झारखंड के सहायक पुलिसकर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बीते 2 जुलाई से सहायक पुलिसकर्मी मोरहाबादी मैदान में डटे हैं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन को मोरहाबादी मैदान की साफ-सफाई और घेराबंदी करनी है, इसलिए सहायक पुलिसकर्मियों को मैदान…
रांची। झारखंड की माटी के वीर सपूत निर्मल महतो ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने समाज के लोगों के दु:ख-दर्द को अपना माना। राज्य की हेमंत सरकार निर्मल महतो के विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रही है। गुरुवार को ये बातें पेयजल-स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहीं। वे अपने आवास पर आयोजित वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम झामुमो जिला कमेटी के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान श्री ठाकुर ने स्व निर्मल महतो की तस्वीर पर…
चाइबासा। जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा में गुरुवार सुबह नक्सलियों के आइइडी ब्लास्ट करने से एक कोबरा जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल अनमोल, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन के अपने दस्तों के सदस्यों के साथ सारंडा के कोल्हान क्षेत्र में भ्रमण करने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने 7 अगस्त 2024…
विशेष विभिन्न मोर्चों के गठन के बाद पार्टी के भीतर और बाहर उठ रहे हैं सवाल युवा से लेकर किसान मोर्चा तक में नहीं मिला है पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व दुमका समेत पांच जिलों को नहीं मिला किसी भी मोर्चे में एक भी स्थान रांची को सभी मोर्चों में लगभग 44 फीसदी प्रतिनिधित्व, संथाल, कोल्हान उपेक्षित नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में आसन्न विधानसभा चुनाव की गहमा-गहमी के बीच इन दिनों एक विवाद सियासी फिजा में तैर रहा है। यह विवाद झारखंड की सत्ता फिर से हासिल करने की कोशिश में जुटी…
नई दिल्ली। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में कठिन अनुभव के बाद कुश्ती से संन्यास की घोषणा की है, जहां फाइनल में पहुंचने के बाद उन्हें टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश दूसरे वेट-इन (फाइनल के दिन) के दौरान वजन मापने में विफल रहीं और उन्हें टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिससे उनका पक्का पदक भी छिन गया। 29 वर्षीय विनेश कुश्ती में ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई थीं। भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली एकमात्र अन्य महिला पहलवान साक्षी मलिक ने रियो 2016 में कांस्य…
पेरिस। भारत के अविनाश साबले बुधवार देर रात स्टेड डी फ्रांस में आयोजित पेरिस 2024 ओलंपिक में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में ग्यारहवें स्थान पर रहे। मोरक्को के सौफियान एल बक्काली ने दौड़ जीतकर फिनलैंड के वोल्मारी इसो-होलो (1932-1936) के बाद पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज का खिताब बचाने वाले पहले धावक बन गए। एल बक्काली ने 8:06.05 का समय निकालकर जीत हासिल की, जबकि अमेरिकी केनेथ रूक्स ने 8:06.41 के समय के साथ रजत और केन्या के अब्राहम किबिवोट ने 8:06.47 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। साबले ने जोरदार शुरुआत की और शुरुआती बढ़त हासिल…
पेरिस। मीराबाई चानू का लगातार दूसरे ओलंपिक पदक के लिए साहसी प्रयास निराशाजनक रूप से समाप्त हो गया, जब टोक्यो खेलों की रजत पदक विजेता बुधवार देर रात यहां साउथ पेरिस एरिना के भारोत्तोलन हॉल में कुल 199 किग्रा के साथ चौथे स्थान पर रहीं। पदक सुनिश्चित करने के लिए 200 किग्रा से अधिक का कुल वजन उठाने के स्पष्ट लक्ष्य के साथ, शीर्ष भारतीय भारोत्तोलक एक किग्रा से पोडियम स्थान से चूक गईं। मीराबाई ने अपने तीसरे प्रयास में 88 किग्रा का सर्वश्रेष्ठ स्नैच प्रयास किया। उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में 111 किग्रा का क्लीन एंड जर्क मार्क दर्ज…
पेरिस ओलंपिक में पहलवान विनेश फोगाट को 100 ग्राम अधिक वजन के कारण फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया। कई लोगों को उनका हौसला बढ़ाते और विनेश के संघर्ष की सराहना करते देखा गया। अब इन सबके बीच एक्ट्रेस भाजपा सांसद हेमा मालिनी अपने बयान के चलते ट्रोल हो गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विनेश को ओलंपिक हीरोइन बताया है। हेमा मालिनी ने क्या कहा? हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विनेश फोगाट की फोटो शेयर करते हुए कहा, ”विनेश फोगाट, पूरा देश आपके साथ है। आप इस…
साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नागा चैतन्य अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद अब नागा चैतन्य एक बार फिर शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि नागा चैतन्य जल्द ही किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करेंगे। यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि शोभिता धूलिपाला हैं। नागा चैतन्य और शोभिता पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन्हें कई जगहों पर एक साथ स्पॉट भी किया गया है। लेकिन, उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते की घोषणा नहीं…
रियलिटी टीवी स्टार प्रिंस नरूला और ‘बिग बॉस’ फेम युविका चौधरी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। शादी के छह साल बाद प्रिंस और युविका परिवार में एक नन्हें सदस्य का स्वागत करने जा रहे हैं। युविका और प्रिंस ने कुछ दिन पहले पोस्ट कर ये खुशखबरी शेयर की थी, जिसके बाद युविका का बेबी शॉवर इवेंट हाल ही में हुआ। इस इवेंट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। युविका चौधरी अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने बेबी शॉवर के लिए व्हाइट ड्रेस चुनी। इस ड्रेस में वह बेहद प्यारी…
