Author: shivam kumar

रांची। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य वरीय नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान झारखंड के संदर्भ में लोकसभा चुनाव सहित वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति के मुताबिक, गुलाम अहमद मीर ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लोकसभा चुनाव के संदर्भ में प्रत्येक सीट की परिस्थितियों से अवगत कराते हुए विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले हमने चुनाव में अच्छा संघर्ष किया लेकिन आशातीत सफलता प्राप्त नहीं कर पाए।…

Read More

खूंटी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सात से 10 जून तक आयोजित प्रथम फुटबॉल पावर नेशनल चैंपियनशिप (अंडर 14-17 बालक एवं बालिका) दोनों वर्गों में झारखंड की टीम चैंपियन बनी। झारखंड 14 बालक टीम ने सभी लीग मैच जीत कर सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश को 5-0 से हराया। टीम ने फाइनल में पश्चिम बंगाल को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फुटबॉल पावर एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव शिव कुमार महतो के मुताबिक, 14 बालिका वर्ग में टीम ने सभी लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश को 2-0 तथा फाइनल में उत्तर प्रदेश को 1-0 से…

Read More

पलामू। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल किल्लत पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि 100 अतिरिक्त टैंकरों से इस वर्ष भी जलापूर्ति शुरू करायी जायेगी। पिछले वर्ष भी इसी तरह की व्यवस्था देने पर लोगों को राहत मिली थी। सुदना, आबादगंज और निमियां इलाके से महिलाओं ने पेयजल को लेकर उन्हें फोन किया था। एक दिन गैप करके टैंकर से पानी दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में टैंकर से अतिरिक्त जलापूर्ति बढ़ाने की कोशिश की जायेगी। नगर आयुक्त से मिलकर बात की जाएगी। त्रिपाठी मंगलवार को परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पूर्व मंत्री ने…

Read More

रांची। राजधानी की सड़कों पर जल्द ही एसी इलेक्ट्रिक गाड़ियां दौड़ती दिखाई देंगी। इसके लिए रांची नगर तैयारियों में लग गया है। यहां तक कि उसने इसके लिए ई-टेंडर नोटिस भी जारी कर रखा है। टेंडर के मुताबिक, रांची की सड़कों पर 24 एसी इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलायी जानी हैं। इसके अलावा 220 नन एसी डीजल बसों को भी रांची शहर में चलाए जाने की योजना है। इस तरह से कुल 244 बसों को रांची की सड़कों पर उतारे जाने की योजना है। एसी बसों और नन एसी डीजल बसों के संचालन के लिए जिनके साथ निगम की सहमति बनेगी, उसके…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक का फोन आया। सुल्तान हैथम बिन तारिक ने हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों के बाद तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार तारिक ने ओमान और भारत के बीच सदियों पुराने मैत्री संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने तारिक को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और दिसंबर 2023 में भारत की अपनी ऐतिहासिक यात्रा का जिक्र किया, जिससे सभी…

Read More

मुंबई। एंटी टेरेरिस्ट स्कॉड (एटीएस ) टीम ने मुंबई में फर्जी दस्तावेज की मदद से लोकसभा चुनाव में मतदान करने वाले चार बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस इन चारों को फर्जी दस्तावेज बनवाने में मदद करने वाले शख्स की तलाश कर रही है। एटीएस सूत्रों के अनुसार एटीएस की जुहू टीम को लोकसभा चुनाव में कुछ बांग्लादेशियों द्वारा मतदान करने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर एटीएस टीम ने रियाज़ हुसैन शेख (33 वर्ष) को अंधेरी से, सुल्तान सिद्दिकी शेख (54 वर्ष) को मालाड मालवणी से, इब्राहिम शफीउल्लाह शेख (46 वर्ष) को माहुल गांव और फारूक…

Read More

पटना। बिहार में सीतामढ़ी जिले के सुप्पी प्रखंड के अख्ता गांव में मंगलवार की दोपहर बागमदी नदी में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने तीन बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया है जबकि चौथे बच्चे के शव की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, चारों बच्चे अन्य साथियों के साथ नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दो बच्चे डूबने लगे, जिन्हें बचाने के लिए दो अन्य बच्चे भी गहरे पानी में चले गए। इसी दौरान चारों डूबने लगे। साथियों को बचाने के लिए अन्य बच्चे चिल्लाने लगे।…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। मंगलवार को शास्त्री भवन में सावित्री ठाकुर ने भी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला लिया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा देवी ने ट्वीट करके कहा कि सेवा यात्रा का एक निर्णायक मोड़, एक नई शुरुआत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में कार्यभार संभालते हुए उत्साह और गौरव की अनुभूति कर रही हूं। उन्होंने कहा कि विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के…

Read More

रांची। जेल में बंद आलमगीर आलम के मंत्री पद और कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से इस्तीफे के बाद से ये दोनों पद खाली हो गए हैं। इन दोनों ही पदों पर जल्द नियुक्ति की संभावना जताई जा रही है। साथ ही झारखंड में पहले से ही एक मंत्री पद खाली है, जिसपर कांग्रेस दावा करती रही है। ऐसे में दो मंत्री और एक विधायक दल के नेता का पद खाली है। जेएमएम से बार्गेन करने में यदि कांग्रेस सफल होती है, तो उसके तीन विधायकों को मौका मिल सकता है। पिछले दिनों कांग्रेस के छह से आठ विधायक मंत्रिमंडल…

Read More

रांची। आलमगीर आलम ने कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। मंत्री पद से भी अपना इस्तीफा सोमवार को दे दिया था जिसे राजभवन ने स्वीकार कर लिया है। इससे पहले सीएम चंपाई सोरेन ने उनसे संबंधित सारे विभाग (ग्रामीण विकास, पंचायती राज, संसदीय कार्य) अपने पास ले लिए थे। आलमगीर की इस पहल के बाद अब प्रदेश कांग्रेस के नेताओं सहित सियासी गलियारे में मंत्री पद और विधायक दल के नेता पद को लेकर सस्पेंस शुरू है। कयासों का दौर शुरू है। मंत्री पद के दावेदारों में इरफान अंसारी मजबूती के साथ अपनी लॉबी को…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 12 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है।यह तारीख ऐसी है जिसने भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सिंहासन को हिला दिया था। इससे इंदिरा गांधी इस कदर घबरा गईं उन्होंने लोकतंत्र को कुचलते हुए देश में आपातकाल लगा दिया। ‘किस्सा कुर्सी का’ काला अध्याय 1975 में शुरू होता है। जून का महीना था। इस महीने में देश की आबोहवा इस कदर गर्म और तपिश से भरी होती है सब कुछ खौलने सा लगता है। इस मौसम में देश की सियासत की तपिश इतनी अधिक थी कि उसने तापमान के चढ़ते पारे को…

Read More